मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

जगद्गुरु के बयान के बाद देश में महासंग्राम छिड़ गया है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश की गलियों में जगद्गुरु के खिलाफ बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है।

by Vinod
सितम्बर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का एक इंटरव्यू धमाल मचाए है। बाबा साहब अंबेडकर और मनुस्मृति को लेकर जगद्गुरु ने ऐसा क्या कह दिया, जिससे देश का सियासी पारा आग बरसा रहा। जगद्गुरु के बयान के बाद देश में महासंग्राम छिड़ गया है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश की गलियों में जगद्गुरु के खिलाफ बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग जगद्गुरु के खिलाफ अपशब्द लिख रहे हैं तो वहीं नेता भी अब इस रण में कूद गए हैं।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है। जगद्गुरु के इस बयान के बाद अब देश में एकफिर आरक्षण और अंबेडकर को लेकर बहस छिड़ गई है। नेता भी सड़क पर उतर आए हैं और जगद्गुरु के खिलाफ जुबान से धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दावे को देशद्रोह करार दिया।

RELATED NEWS

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

अगस्त 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

अगस्त 22, 2026

तेजस्वी ने सवाल किया कि मनुस्मृति में महिलाओं के लिए क्या स्थान है। दलितों और पिछड़ों के बारे में क्या लिखा गया है। उन्होंने पूछा कि देश कब आजाद हुआ। भारत-इंडिया देश कब बना। पहला संविधान बाबा साहेब आंबेडकर ने बनाया है तो मनुस्मृति पहला संविधान कैसे हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वो देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों पर सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इंडिया गठबंधन जगद्गुरु के इस बयान के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

इनसब के बीच बीएसपी चीफ मायावती ने भी पलटवार किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साधु-संतों को गलत बयानबाजी न करने और विवादित बयानों से बचने की सलाह दी है। बगैर किसी का नाम लिए मायावती ने कहा गलत बयानबाजी करने से बेहतर है कि वे चुप रहें। उन्होंने बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा मनुस्मृति का विरोध करने के कारणों को समझने की भी सलाह दी। साथ ही कहा कि बाबा साहेब की विद्वता पर टिप्पणी करने वाले साधु-संत उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।

मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा है आएदिन सुर्खियों में बने रहने हेतु विवादित बयानबाजी करने वाले कुछ साधु-संतों को परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान के निर्माण में रहे उनके अतुल्य योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण इनको इस बारे में कोई भी गलत बयानबाज़ी आदि करने की बजाय यदि वे चुप रहें तो यह उचित होगा।

बसपा चीफ ने आगे लिखा है साथ ही, बाबा साहेब के अनुयायी, मनुस्मृति का विरोध क्यों करते हैं। उसे भी इनको अपनी जातिवादी द्वेष की भावना को त्याग कर ज़रूर समझना चाहिये। इसके साथ-साथ, इन्हें यह भी मालूम होना चाहिये कि बाबा साहेब महान् विद्वान व्यक्तित्व थे। इस मामले में कोई भी टीका-टिप्पणी करने वाले साधु-सन्त, इनकी विद्वता के मामले में कुछ भी नहीं हैं। अतः इस बारे में भी कुछ कहने से पहले इनको ज़रूर बचना चाहिये, यही नेक सलाह।

मायावती ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा रामभद्राचार्य की ओर माना जा रहा है। अब हम आपको बताते हैं कि पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने ऐसा क्या कहा, जिस पर पूरे देश में महासंग्राम छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग नेपाल जैसे कांड की बात लिख रहे हैं। दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जगद्गुरु ने कहा कि मनु महाराज से लेकर ऋषियों तक की जो परंपरा रही है, वह न्याय परंपरा रही है।

रामभद्राचार्य ने कहा कि मनु को गाली देने वालों को क्या कहूं। बहन कहने में संकोच लग रहा है। मायावती ने मनु को गाली देने की शुरुआत की, लेकिन उनको मनुस्मृति के बारे में एक अक्षर का भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर अगर संस्कृत को ठीकठाक जानते, तो वो मनुस्मृति को जलाने का प्रयास न करते। उनको भी संस्कृत का ज्ञान नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि मनु स्मृति में एक अक्षर भी राष्ट्र के विरोध में नहीं लिखा गया है। भगवान राम ने भी मनु को आधार बनाकर न्याय किया। जगद्गुरु ने अंबेडकर को नायक मानने से भी इंकार कर दिया।

 

 

Tags: Baba Bhimrao AmbedkarJagadguru Swami RambhadracharyamanusmritiMayawatiTejashwi Yadav
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : अब गोल्ड खरीदने वालों की बढ़ी मुश्किलें, तेज़ हुई सोने-चांदी की रफ्तार, जानें यूपी के ताज़ा भाव

Mayawati

माफी के बाद समधी पर मेहरबान हुईं मायावती, अशोक सिद्धार्थ बने सुपर कॉर्डिनेटर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist