Friday, May 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पश्चिम बंगाल

Exit Poll :कौन से सैंपल कम होने से लेना पड़ा कड़ा फैसला, क्यों अधूरा रह गया सर्वे, आंकड़े नहीं किए जारी

Axis My India ने पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल जारी करने से मना कर दिया। कंपनी का कहना है कि पर्याप्त लोगों ने जवाब नहीं दिया, जिससे सही आंकड़े निकालना संभव नहीं हो पाया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 1, 2026
in पश्चिम बंगाल
West Bengal exit poll Axis My India
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Axis My India Exit Poll Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद जहां कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए, वहीं Axis My India ने ऐसा नहीं किया। पहले कंपनी ने कहा था कि सैंपल साइज छोटा है, इसलिए अगले दिन आंकड़े जारी किए जाएंगे। लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह बंगाल के लिए कोई एग्जिट पोल जारी नहीं करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें पर्याप्त और सही डेटा नहीं मिल पाया, इसलिए अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा।

लोगों ने नहीं दिए जवाब

बातचीत में प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सर्वे के दौरान बड़ी समस्या यह रही कि लोग खुलकर जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 60 प्रतिशत लोगों ने यह बताने से मना कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया है। गुप्ता के मुताबिक, उनकी टीम आमने-सामने जाकर लोगों से बात करती है, लेकिन इस बार हालात अलग थे। कई लोग ‘हां’ या ‘नहीं’ तक कहने से बच रहे थे। उन्होंने इसे डर और दबाव वाले माहौल से भी जोड़ा।

RELATED NEWS

Etawah liquor shop protest women

Etawah Viral Video: गांव के बीच बिक रही थी शराब , महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के पास चल रहे ठेके मे तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

May 1, 2026
Ganga expressway UP infrastructure growth

Ganga Expressway: यूपी बना नंबर वन, सातवें एक्सप्रेसवे से मजबूत हुई कनेक्टिविटी, विकास को मिली तेज रफ्तार

April 30, 2026

छोटे सैंपल पर अनुमान मुश्किल

कंपनी का कहना है कि इतने कम सैंपल के आधार पर कोई भी निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। प्रदीप गुप्ता ने पहले कहा था कि जब तक सही संख्या में लोगों की राय नहीं मिलती, तब तक एग्जिट पोल जारी करना गलत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मतदान के बाद लोग खुलकर बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से कंपनी ने आखिरकार एग्जिट पोल जारी न करने का फैसला लिया।

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई चर्चा

इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ और कुल वोटिंग 92.47 प्रतिशत दर्ज की गई। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह आंकड़ा आजादी के बाद सबसे ज्यादा माना जा रहा है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जब ममता बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं।

ममता बनर्जी के लिए अहम चुनाव

यह चुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से सत्ता में रहने के बाद उनके लिए यह चुनाव अपनी पकड़ बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।
तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की पहचान अब लगभग एक जैसी हो गई है। ऐसे में इस चुनाव के नतीजे उनके राजनीतिक भविष्य पर सीधा असर डाल सकते हैं। कुछ एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि कई सर्वे में तृणमूल कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने की बात कही गई है।

Tags: Exit poll newsNews1Indiawest Bengal elections
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Etawah liquor shop protest women

Etawah Viral Video: गांव के बीच बिक रही थी शराब , महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के पास चल रहे ठेके मे तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
May 1, 2026

Women Protest Against Liquor Shop: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के समसपुर गांव में महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा।...

Ganga expressway UP infrastructure growth

Ganga Expressway: यूपी बना नंबर वन, सातवें एक्सप्रेसवे से मजबूत हुई कनेक्टिविटी, विकास को मिली तेज रफ्तार

by SYED BUSHRA
April 30, 2026

UP Expressway Growth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उत्तर...

India New Zealand free trade agreement

India-NZ, FTA: न्यूजीलैंड से ऐतिहासिक समझौता, नए रिश्ते, नई आर्थिक शुरुआत, व्यापार, रोजगार के नए रास्ते खुले

by SYED BUSHRA
April 28, 2026

India-New Zealand Free Trade Agreement:दुनिया में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत और न्यूजीलैंड ने एक बड़ा और अहम...

: Lucknow Loan Recovery Assault Case

Road Rage : लोन रिकवरी के नाम सड़क पर दबंगई, बीच सड़क परिवार को रोका, बुजुर्ग से की मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी

by SYED BUSHRA
April 27, 2026

Road Rage in Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाराबंकी निवासी राशिद...

Noida factories 2 shift system

Shift System: 1 मई से फैक्ट्रियों में बदलेगा काम करने का तरीका, नया सिस्टम लागू, ओवरटाइम खत्म, कितनी शिफ्ट होगा काम

by SYED BUSHRA
April 24, 2026

Noida factories 2 shift system: Noida की औद्योगिक इकाइयों में 1 मई 2026 से काम करने का तरीका बदलने जा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist