शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

Student Protest: बेंगलुरु में CJP के आंदोलन को मिला प्रकाश राज का साथ, बोले- ‘भविष्य के लिए लड़ रही है यह पीढ़ी’

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज शामिल हुए। उन्होंने युवाओं का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्हें किसी तरह के लेबल देने के बजाय उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

by Sadaf Farooqui
जून 15, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter
परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में रविवार को भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग भी की।

देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना बताया जा रहा है।

प्रदर्शन में पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज

इस विरोध प्रदर्शन में अभिनेता Prakash Raj भी शामिल हुए। उन्होंने मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष का समर्थन किया और कहा कि देश के युवाओं को अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाने का पूरा हक है।

RELATED NEWS

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

जुलाई 31, 2026
CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

जुलाई 29, 2026

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रकाश राज, Sonam Wangchuk और CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke के साथ नजर आए।

‘युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए’

अपने संबोधन में प्रकाश राज ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए और युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने सपनों, शिक्षा और भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी अपने अधिकारों और अवसरों के लिए खुद आगे आ रही है, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

‘लेबल लगाने के बजाय उनकी बात सुनिए’

एक अन्य वीडियो में प्रकाश राज ने कहा कि यदि विरोध करने वाले युवाओं को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, तब भी वे अपने सपनों के लिए संघर्ष करना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि युवाओं पर आरोप लगाने या उन्हें किसी विशेष पहचान से जोड़ने के बजाय उनकी समस्याओं और मांगों को सुना जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया प्रदर्शन

बेंगलुरु का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने युवाओं की भागीदारी और मुद्दों को लेकर समर्थन जताया, जबकि कुछ ने अलग राय भी व्यक्त की। फिलहाल यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहस का हिस्सा बनता जा रहा है।

Tags: CJP protestStudent Protest
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CJP Nationwide Protest: हाल ही में जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर...

CJP Protest In Delhi: CJP ने सरकार पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप, इस नेता ने छात्रों को  दिया कानूनी मदद का भरोसा

CJP Protest In Delhi: CJP ने सरकार पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप, इस नेता ने छात्रों को दिया कानूनी मदद का भरोसा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

CJP Protest In Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन समाप्त करने के बाद पहली बार प्रेस...

CJP Protest: 49 दिन के आंदोलन में कौन हैं ‘जुनैद भाई’? मंच से दूर रहकर निभाई सबसे अहम जिम्मेदारी

CJP Protest: 49 दिन के आंदोलन में कौन हैं ‘जुनैद भाई’? मंच से दूर रहकर निभाई सबसे अहम जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

CJP Junaid Bhai: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर 49 दिनों तक चले छात्र आंदोलन में हर...

Dharmendra Pradhan Resignation: आंदोलन खत्म होने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पहला संदेश, बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है’

Dharmendra Pradhan Resignation: आंदोलन खत्म होने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पहला संदेश, बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है’

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चले छात्र आंदोलन के समाप्त होने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Next Post
Driving Licence Rules: एक्सपायर DL वालों को फिर देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट,नए नियमों के साथ बदलेगी DL बनवाने की प्रक्रिया

Driving Licence Rules: एक्सपायर DL वालों को फिर देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट,नए नियमों के साथ बदलेगी DL बनवाने की प्रक्रिया

Kainchi Dham: क्यों खास है 15 जून? क्यों इस दिन बाबा नीम करोली के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Kainchi Dham: क्यों खास है 15 जून? क्यों इस दिन बाबा नीम करोली के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist