Friday, May 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल वीडियो

Mirzapur : क्या कानून हुआ बेबस , दबंगों का दुस्साहस, पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई, वीडियो वायरल

मिर्जापुर में मामूली सड़क विवाद के बाद दबंगों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई की। तोड़फोड़ और धमकी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 1, 2026
in वायरल वीडियो
: Mirzapur police outpost attack video
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छोटी सी सड़क दुर्घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की हल्की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ई-रिक्शा चालक को अपने साथ चौकी ले गए।

चौकी में पहुंचकर हुआ हमला

पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी चौकी पर बुलाया, ताकि मामले को सुलझाया जा सके। लेकिन चौकी पहुंचने के बाद हालात और बिगड़ गए। आरोप है कि विवाद करने वाले लोग अपने और साथियों को भी बुला लाए। इसके बाद अचानक माहौल हिंसक हो गया। चौकी के अंदर ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। सिपाही और दरोगा के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

RELATED NEWS

West Bengal exit poll Axis My India

Exit Poll :कौन से सैंपल कम होने से लेना पड़ा कड़ा फैसला, क्यों अधूरा रह गया सर्वे, आंकड़े नहीं किए जारी

May 1, 2026
Etawah liquor shop protest women

Etawah Viral Video: गांव के बीच बिक रही थी शराब , महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के पास चल रहे ठेके मे तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

May 1, 2026

तोड़फोड़ और धमकी से दहशत

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने चौकी के अंदर तोड़फोड़ भी की। पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई और बिल्ला तक नोच लिया गया। इतना ही नहीं, वहां मौजूद सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि करीब आधे घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।

हमलावरों ने पुलिसकर्मियों केमोबाइल भी छीन लिए और वायरिंग तक उखाड़ दी, जिससे मदद के लिए संपर्क करना मुश्किल हो गया।

पिस्टल दिखाकर दी धमकी

घटना के दौरान कुछ लोगों के पास हथियार होने की भी बात सामने आई है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि हमलावर पिस्टल दिखाकर धमकी दे रहे थे। उन्होंने खुद को वकील बताकर डराने की कोशिश की और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में डर का माहौल बन गया और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, तब जाकर हालात काबू में आए। पुलिस ने चौकी प्रभारी की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चार नामजद आरोपियों,भरत, मनोज, विकास और हरेंद्र प्रताप के साथ कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

जांच जारी, बढ़ी सुरक्षा

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में शामिल बाकी लोग कौन थे।
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Tags: Mirzapur viral videoNews1Indiapolice outpost attack
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

West Bengal exit poll Axis My India

Exit Poll :कौन से सैंपल कम होने से लेना पड़ा कड़ा फैसला, क्यों अधूरा रह गया सर्वे, आंकड़े नहीं किए जारी

by SYED BUSHRA
May 1, 2026

Axis My India Exit Poll Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद जहां कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट...

Etawah liquor shop protest women

Etawah Viral Video: गांव के बीच बिक रही थी शराब , महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्कूल के पास चल रहे ठेके मे तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
May 1, 2026

Women Protest Against Liquor Shop: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के समसपुर गांव में महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा।...

Ganga expressway UP infrastructure growth

Ganga Expressway: यूपी बना नंबर वन, सातवें एक्सप्रेसवे से मजबूत हुई कनेक्टिविटी, विकास को मिली तेज रफ्तार

by SYED BUSHRA
April 30, 2026

UP Expressway Growth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उत्तर...

India New Zealand free trade agreement

India-NZ, FTA: न्यूजीलैंड से ऐतिहासिक समझौता, नए रिश्ते, नई आर्थिक शुरुआत, व्यापार, रोजगार के नए रास्ते खुले

by SYED BUSHRA
April 28, 2026

India-New Zealand Free Trade Agreement:दुनिया में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत और न्यूजीलैंड ने एक बड़ा और अहम...

: Lucknow Loan Recovery Assault Case

Road Rage : लोन रिकवरी के नाम सड़क पर दबंगई, बीच सड़क परिवार को रोका, बुजुर्ग से की मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी

by SYED BUSHRA
April 27, 2026

Road Rage in Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाराबंकी निवासी राशिद...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist