गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मेरठ: फर्जी IPS जोया के घर पर हरियाणा STF ने मारा छापा, लाल-नीली बत्तियां और वर्दी हुई बरामद

by Anu Kadyan
फ़रवरी 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष, हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

पांच साल पहले फर्जी आईएफएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने को लेकर सुर्खियों में आई जोया खान के अब नए कारनामे सामने आए हैं। अब वह फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर गुरुग्राम में रौब जमाकर लोगों से ठगी कर रही थीं। जोया खान को गिरफ्तार करके शनिवार देर रात हरियाणा एसटीएफ की टीम उसे गुरूग्राम लेकर पहुंची। टीम ने सदर बाजार थाने में केस दर्ज कर जोया के मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर तिवारी कैंपस स्थित आवास पर छापा मारा। यहां से आईपीएस और आईएफएस अधिकारी की वर्दी और बैज के साथ ही आईकार्ड, कई दस्तावेज, लाल और नीली बत्ती बरामद हुई, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

फर्जी IPS बनकर घूम रही जोया ले रही थी VIP सुविधा

सदर बाजार पुलिस के अनुसार जोया को दो दिन पहले गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया था। जहां वह फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूम रही थी। वहां पर अधिकारियों पर रौब जमा रही थी। जोया ने वहां वीआईपी सुविधाएं भी ले रखी थीं। जब अधिकारियों को उसपर शक हुआ उसे पकड़ लिया गया।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। टीम ने नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से भी उसके खिलाफ कुछ जानकारियां जुटाई। इल बीच इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी जोया ऐसे फर्जीवाड़े में जेल जा चुकी है।

इससे पहले भी जेल जा चुकी है जोया

28 मार्च 2019 को जोया मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भी एस्कार्ट लेकर फर्जी अधिकारी बनकर घूम रही थी। यहां पर वह पकड़ी नहीं जा सकी। लेकिन बाद में उसे पकड़ा गया था। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और उसने ऐसे कारनामे बंद नहीं किए।


उसने आईएफएस और आईपीएस जैसे फर्जी अधिकारी बनकर कई जिलों में पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाया। वीआईपी सुविधाएं लीं। वह पुलिस अफसरों-कर्मचारियों से ऐसे पेश आती थी कि वे उसे सेल्यूट करते थे। जोया के इसी अंदाज के कारण उसे मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित अन्य कई जिलों में वीआईपी सुविधाएं मिलीं। वह लग्जरी गाड़ी से सफर करती है। साल 2019 में तो उसके साथ सरकारी गनर और एस्कॉर्ट भी चलते थे। पुलिस के अनुसार जोया खान ने स्नातक के बाद साल 2007 में पीसीएस की परीक्षा दी थी, जिसमें उसको सफलता नहीं मिली।

ऐसे हुआ जोया पर शक

पुलिस ने बताया कि जोया अक्सर आवाज बदलकर व मोबाइल स्क्रीन पर सीयूजी नंबर दर्शाकर अधिकारियों से बात करती थी। यहां तक नोएडा के तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण पर भी जोया भड़क गई थी। जिस तरह वह उनके साथ पेश आई, उससे शक बढ़ गया। इसके बाद से ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस कड़ी में नोएडा पुलिस भी जोया खान के फ्लैट पर पहुंची थी।

Tags: fake IPS ZoyagurugramHaryana STF raidsMeerutNews1Indiared-blue lightsuniform recovered
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

UP News: पीलीभीत में STF ने चार आरोपियों को नकली नोटों के साथ दबोचा, जानिए कैसे करते थे नकली नोटों की तस्करी

युवक के सिर चढ़कर बोला 3 बहनों का प्यार, कहा- सभी को प्यार करना मेरे लिए मुश्किल काम नहीं, बनाया टाइम टेबल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In