शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Bihar: कौन हैं आरसीपी सिंह, जिनकी वजह से बढ़ी नीतीश और बीजेपी में दूरियां

by Web Desk
अगस्त 9, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता रहा है। दरअसल बिहार से जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के ही गृह जिले नालंदा के रहने वाले हैं। इसलिए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन सहित पार्टी से संबंधित कई मसलों पर नीतीश कुमार आरसीपी सिंह से मशविरा करते रहे हैं। करीब तीन दशकों तक आरपीसी सिंह नीतीश के करीबी रहे है।

यही कारण है कि आरसीपी सिंह को जेडीयू में नीतीश के सर्वाधिक भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। आपको बता दें आरसीपी सिंह राजनीति में आने से पहले सिव‍लि सर्विसेज में थे और नीतीश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी रह चुके हैं। उन्‍होंने 2010 में सिविल सर्विसेज से सेवानिवृत्ति ले ली। जिसके बाद वह सक्रिय राजनीति में उतर आए और जेडीयू से राज्‍यसभा के लिए निर्वाचित हुए। 

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

आरसीपी सिंह की एक और पहचान

वहीं आरसीपी सिंह की एक और पहचान है। दरअसल इन्हें बिहार में दबंग और लेडी सिंघम के नाम से चर्चित 2016 बैच की IPS अधिकारी लिपि सिंह के पिता के तौर पर भी जाना जाता है। लिपि सिंह उस वक्‍त सुर्खियों में आई थीं, जब विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अक्‍टूबर में बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और भीड़ पर लाठीचार्ज के बाद प्रशासन निशाने पर आ गया था।

इस घटना में एक व्‍यक्ति की जान चली गई थी, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ पर लाठीचार्ज करते देखा गया।

इस घटना के बाद राज्‍य की राजनीति में भी भूचाल आ गया था। कभी मुंगेर की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित एसपी लिपि सिंह को सोशल मीडिया पर किसी ने ‘जनरल डायर’ कहा तो उनके निलंबन और बर्खास्‍तगी की मांग भी उठी।

बिहार में पोस्टिंग दिलाने में रहे कामयाब

वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से लिपि सिंह के पिता के करीबी रिश्‍ते के कारण सरकार का रुख उन्‍हें लेकर नरम रहा। आरोप यह भी है कि आईएएस लॉबी में मजबूत पकड़ के कारण आरसीपी सिंह अपनी बेटी को बिहार में पोस्टिंग दिलाने में कामयाब रहे।

लिपि सिंह बाढ़ अनुमंडल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम करते हुए इलाके के बाहुबली नेता और निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में आई थीं। 

वहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान शनिवार को किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने नया संगठन बनाने का संकेत भी दिया है। दरअसल जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर उनकी ही पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा था।

आरसीपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर बिहार का राजनीतिक माहौल गरम हो गया। जदयू ने आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए अकूत संपत्ति बनाई है। JDU नेताओं ने RCP सिंह पर 9 साल में 58 प्लॉट खरीदने का गंभीर आरोप लगाया। जदयू ने आरसीपी सिंह को इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। जिसके बाद RCP सिंह ने इस्तीफ दे दिया।

ये भी पढ़े-बिहार में अब महागठबंधन सरकार, राज्यपाल से मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार के साथ BJP के 16 विधायक

Tags: Big NewsNews1Indianitish kumarpoltical newsRCP Singh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Raksha Bandhan Wishes: 'चंदन का टीका और रेशम का धागा', इन मैसेजों से खास बनाएं रक्षाबंधन का त्योहार

फोटो लेने पर भड़की Taapsee Pannu यूजर्स ने बताया घमंडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist