Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अयोध्या में लता मंगेशकर का क्यों विरोध कर रहे है साधु-संत

by Web Desk
August 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के निधन के बाद घोषणा की थी कि लता मंगेशकर की स्मृति में अयोध्या के प्रमुख चौराहे का नाम रहेगा जिसके लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी ने काम भी शुरू कर दिया है।

अयोध्या के सरयू तट के करीब सुर कोकिला लता मंगेशकर चौराहे के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके डिजाइन के लिए ग्लोबल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे देश के विभिन्न राज्य जैसे यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई जगहों के 56 आर्किटेक्ट और कलाकारों ने हिस्सा लिया था। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में टॉप 5 लोगों का चयन कर सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें एक डिजाइन को सेलेक्ट कर लिया गया है। अब इसके निर्माण को दिपावली के पहले पूरा कर लेने की योजना है।

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026
Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

June 16, 2026

वहीं, अब संत समाज अयोध्या के प्रमुख चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखे जाने का विरोध कर रहे है और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी पर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के महंतों ने महंत कमलनयन दास के नेतृत्व में बैठक की जिसमें यह तय किया गया कि नया घाट में स्वर्गीय लता मंगेशकर के स्मृति में बनाए जा रहे चौराहे का विरोध किया जाएगा। उस चौराहे का नाम रामानंद संप्रदाय के प्रमुख आचार्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम पर रखे जाने की मांग की है।

संत समाज ने कहा कि हम अयोध्या के प्रमुख चौराहे पर लता मंगेशकर का नाम नहीं पड़ने देंगे, इसका विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है ‘लता मंगेशकर आदरणीय हैं उनके नाम पर कहीं और चौराहा बनाया जाए। लेकिन राम नगरी अयोध्या में वैष्णो रामानंदाचार्य संप्रदाय के लोगों की नगरी है और ऐसे में हमारे जगतगुरु रामानंदाचार्य जी के नाम पर ही चौराहे का निर्माण किया जाए’। संत समाज ने हर तरीके से आंदोलन की चेतावनी देते हुए लिखित शिकायत पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगल भवन पीठाधीश्वर राम भूषण दास कृपालु जी महाराज ने कहा कि, ‘अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर चौराहा बनाया जा रहा है जिसके विरोध में संतों ने बैठक की है। संतों ने मांग रक्खी है कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के नाम पर चौराहे का निर्माण हो’। कृपालु जी ने कहा कि स्वर्गीय लता मंगेशकर सम्मानीय है आदरणीय है इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है लेकिन अयोध्या की पहचान जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी से है। साथ ही संतो ने कहा कि अयोध्या में कोई भी चौक का निर्माण हो तो पूर्वचार्यों के नाम पर होना चाहिए।

राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि, ‘लता मंगेशकर भारत रत्न है और उनके नाम पर चौराहे का निर्माण होना ही चाहिए परंतु अयोध्या जनपद के और किसी चौराहे पर उनके नाम पर चौराहा बनाया जाए लेकिन नया घाट पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम पर ही चौराहे का निर्माण हो’।

Tags: ayodhyaBJPcmyogilata mangeshkarNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

'बलिया बलिदान दिवस' पर सीएम योगी के स्वागत की तैयारीयाँ जोरों-शोरों पर

जनमाष्टमी पर वृंदावन में सुरक्षा के लिए योगी सरकार की है ये तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist