शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Navratri 2022: शिव से नाराज होकर मां पार्वती कैलाश से काशी आकर हुई विराजमान, विश्वनाथ बाबा से ज्यादा इस मंदिर में होती है भीड़

by Anu Kadyan
सितम्बर 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

देवी के नौ नवरात्रें आज से शुरू हो गए है पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं।  लेकिन उन्होंने रहने के लिए भगवान शिव की नगरी कही जाने वाली काशी को चुना। यह एक ऐसा मंदिर है जहां मां खुद विराजमान हुई थी। क्योंकि दूसरों शक्तिपीठों में मां की प्रतिमा और पिंडियों के दर्शन होते हैं। बनारस में वरुणा नदी के किनारे मां शैलपुत्री का एक प्राचीन मंदिर है जहां देवी वास करती है।

क्या है मंदिर की मान्यता

मान्यता है कि माता शैलपुत्री किसी बात पर भोलेनाथ से नाराज होकर कैलाश से काशी आ गईं। फिर कुछ दिनों बाद बाबा भोलेनाथ उन्हें मनाने यहां आए। उन्होंने देखा कि मां वरुणा नदी के किनारे उनकी तपस्या कर रही थीं। तब महादेव ने देवी से वापस कैलाश चलने का आग्रह किया। लेकिन मां को ये जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने वापस जाने से इनकार कर दिया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

मां ने इनकार करने पर महादेव उनको काशी में अकेला छोड़कर वापस कैलाश चले गए। तबहि से माता शैलपुत्री यहीं विराजमान हैं।मां शैलपुत्री ने हिमालय से काशी आकर इसी जगह तप करने के लिए बैठी थीं। ऐसें में इस मंदिर का आधार खुद मां भगवती ही हैं। दुर्गा सप्तशती से लेकर अन्य शास्त्रों में भी इस मंदिर के निर्माण के बारे में नहीं बताया गया है।

मां शैलपुत्री के साथ शिवलिंग भी मौजूद है

काशी का प्राचीन शैलपुत्री मंदिर दूसरे शक्तिपीठों से काफी अलग है। यहां मंदिर के गर्भग्रह में मां शैलपुत्री के साथ शैलराज शिवलिंग भी मौजूद है। पूरे भारत का यही एकमात्र ऐसा भगवती मंदिर है। जहां शिवलिंग के ऊपर देवी मां विराजमान है। मंदिर का रंग गहरा लाल है क्योंकि यही रंग देवी को पसंद है।मंदिर के चारों तरफ कई छोटे- छोटे मंदिर बनाए गए हैं। इनमें हनुमान, राम-लक्ष्मण-सीता, सती मां के साथ ही महादेव की पूजा होती है। मंदिर से 150 मीटर पर वरुणा नदी बहती है।

नवरात्र में 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं

नवरात्र के पहले दिन इतनी भीड़ होती है कि मंदिर में पैर तक रखने की जगह नहीं होती। सुबह 8 बजे की आरती के बाद रात 12 तक मां शैलपुत्री के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ दिखाई देती है। मंदिर सेवा समिति की माने तो यहां हर साल नवरात्र में 5 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ पहले दिन रहती है। महिलाएं हवन-पूजन करती है और मां शैलपुत्री से अपने सुहाग की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य दुआ मांगती है।

ये भी पढ़े-Navratri 2022: 51 फीट ऊंचे स्तंभों पर जलते हैं 1011 दीये, 5 मिनट में जगमगा उठता है मंदिर, क्या है माता हरसिद्धि की मान्यता

Tags: KailashkashiNews1IndiaUttar PradeshVishwanath Baba
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

नवरात्रि के पावन त्योहार पर Akshay Kumar ने फैंस को दिया तोहफा

यूक्रेन-रूस युद्ध से सबक लेते हुए भारत उठाने जा रहा है ये कदम, 85 फाइटर जेट सुखोई को अपग्रेड करने के साथ करेगा ये काम  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In