शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur Accident Update: कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 26 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur: जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात को सड़क दुर्घटना में हुई 26 लोगों की मौत का जिम्मेदार माने जा रहे ट्रैक्टर चालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार सुबह जब एक-एक कर शव कोरथा गांव पहुंचा तो चारों तरफ मातम नजर आ रहा था। हर किसी के आंखों में आंसू थे। ग्रामीणों की जुबान पर बस यही है कि मौत की मुंह में धकेलने वाला राजू कहा गायब हो गया। यदि उसने शराब न पी होती तो इतना बड़ा हादसा न होता। वह हादसे के बाद से ही फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।

कोरथा गांव निवासी राजू निषाद के बेटे मुंडन संस्कार था। चश्मदीदों का कहना है कि खुशी इतनी थी कि राजू ने मंदिर जाने के दौरान शराब पी थी। यही नहीं जब वह वापस लौट रहा था तो चाय-नाश्ता के बहाने शराब पी थी। जबकि उसके साथ गए लोगों ने उसे शराब पीने से मना भी किया था। ग्रामीणों कहना है कि वह शराब पीने के बावजूद ट्रैक्टर चला रहा था और साढ़ एवं गम्भीरपुर गांव के बीच रास्ते में सड़क किनारे स्थित गड्ढे में वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पलट गया।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

बताया जा रहा है कि साढ़ और गम्भीरपुर गांव के बीच रास्ते में अचानक सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की गति तेज थी। राजू का अचानक ट्रैक्टर-ट्राली से नियंत्रण छूट गया और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। महिलाएं और बच्चे तालाब में गिर गए, लेकिन ड्राइवर राजू बच गया है। फिलहाल वह हादसे के बाद से फरार है। ग्रामीणों कहना है कि यदि मिल गया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत

ज्ञानवती की दो बेटियां हुई थीं। डेढ़ साल पहले उन्होंने मन्नत मांगी कि बेटा होने पर चंद्रिका देवी आएंगे। बेटा हुआ तो उन्होंने नवरात्रि में मुंडन संस्कार कराने की तैयार की। मगर, हादसा होने के बाद 07 महीने का बेटा अभि हैलट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। ज्ञानवती ने अपनी बेटी और सास को हादसे में खो दिया है। ज्ञानवती की बहन रामवती की बेटी रचना की भी हादसे में मौत हो गई है। उसके परिवार में अन्य 03 बहनों की भी मौत हो चुकी है। ज्ञानवती के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। ज्ञानवती ने बताया कि मेरे पति राजू का कोई पता नहीं है। जब ट्रॉली पलटी तो लगा कि कुछ के हाथ-पैर टूटे होंगे, नहीं जानती थी कि इतने लोगों की मौत हो जाएगी।

किसी का परिवार उजड़ा तो किसी के घर का चिराग ही बुझ गया

दिल दहला देने वाले हादसे के बाद गांव में चारों तरफ मातम छाया हुआ है। हर किसी के दरवाजे पर महिलाएं सिसकियां भर रही हैं। पुरुष भी अपने आंसू रोक नहीं सके। एक भी घर में चूल्हा नहीं जला। रविवार भोर के बाद से एक-एक करके सीएचसी से शवों को कोरथा गांव भेजने का सिलसिला जारी हो गया। गांव में शव पहुंचते ही चीत्कार मच गई। जैसे-जैसे सभी शव पहुंचते गए पूरा गांव मातम में डूब गया। किसी के पत्नी की हादसे में मौत हो गई तो किसी ने अपने इकलौते चिराग को खो दिया। तो किसी का पूरा परिवार ही उजड़ गया। हर तरफ गम, गुस्सा और चीत्कार मची हुई थी। हर कोई अपने के बिछड़ने की बात को विश्वास नहीं कर पा रहा था। कोई लिपट कर रोता दिखा तो कोई तो कोई यह कह रहा था कि बेटा एक बार आंख खोल दो बस… अम्मा देखो इंतजार कर रही है।

Tags: cmyogikanpurKanpur Newskanpur News UpdatesKanpur Policekanpur road AccidentNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post

Weather News: बंगाल की खाड़ी से बन रहा नया सिस्टम मध्य प्रदेश में कराएगा दशहरे पर बारिश

Kanpur Accident Update: हैलट अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी, कहा- चलेगा जागरूकता अभियान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist