Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur Accident Update: हैलट अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी, कहा- चलेगा जागरूकता अभियान

by Abhinav Shukla
October 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात को सड़क दुर्घटना में हुई 26 लोगों की मौत का रविवार सुबह जब एक-एक कर शव कोरथा गांव पहुंचा तो चारों तरफ मातम नजर आ रहा था। हर किसी के आंखों में आंसू थे। दिल दहला देने वाले हादसे के बाद गांव में चारों तरफ मातम छाया हुआ है। हर किसी के दरवाजे पर महिलाएं सिसकियां भर रही हैं। पुरुष भी अपने आंसू रोक नहीं सके। एक भी घर में चूल्हा नहीं जला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों का हालचाल लेने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनके साथ शासन, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

मुख्यमंत्री ने हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। इस दौरान तीमारदारों से भी बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को यह निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन घायलों को मैने देखा है। उन सभी से बातचीत की है। वे सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मेडिकल कॉलेज की टीम बड़ी तत्पर्रता से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि साढ़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे में जो 26 जान गई थी, उन सभी का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया लगभग पूरी होने जा रही है। इस दौरान हमारा पूरा प्रशासन और प्रदेश सरकार के मंत्री वहां मौजूद होकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। आगे कहा कि दूसरी घटना चकेरी थाना क्षेत्र में अहिरवां में घटी थी। जहां पर मुंडन संस्कार के लिए लोग विंध्याचल जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। दस लोग घायल हैं। उनका इलाज भी हैलट में चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ का आज बलरामपुर का दौरा था लेकिन देर रात कानपुर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के बाद यह दौरा रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से हैलट अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

वहीं, घाटमपुर तहसील के महराजपुर में स्थित ड्योढी घाट पर साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मंत्री राकेश सचान, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले सहित कई विधायक शामिल हुए।

Tags: BJPcmyogikanpurKanpur Accident UpdateKanpur Newskanpur News UpdatesNews1IndiaUP NewsUttar PradeshYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

by Sadaf Farooqui
May 23, 2026

Uttar Pradesh में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Next Post

Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से इसलिए पीछे हटे CM गहलोत, बताई बागी विधायकों की नाराजगी की वजह...

Salman Khan: "Bollywood और South इंडस्ट्री को मिलकर काम करना होगा", भाईजान का डर बोला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist