मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी : भूपेन्द्र चौधरी

by Web Desk
अक्टूबर 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बलिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बलिया में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, कराची और इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए थी। क्योंकि कांग्रेस की सरकार में ही ये हिस्सा देश से विभाजित हुआ था।उसके बाद से तो कोई विभाजन नहीं हुआ है।

11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर सिताबदियारा जा रहे भूपेंद्र सिंह ने लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले में पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ये (कांग्रेस) किसे जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक कांग्रेस पार्टी का विषय है उनकी यात्रा प्रारंभ होने के बाद उसमें जिस प्रकार से अंतर्विरोध और टकराव है। उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। अपने परिवार को जोड़ने के लिए काम करना चाहिए।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

वहीं, भूपेंद्र चौधरी ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर आने वाले फैसले पर कहा कि सभी देशवासियों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए। लोनिवि डाकबंगला से प्रदेश अध्यक्ष का कारवां निकला तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचा। वहां नाश्ता करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठे। यहां प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह जेपी जयंती पर आ रहे हैं। हमें पूरी ताकत से वहां पहुंचना है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिताबदियारा के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, जिलाध्यक्ष जेपी साहू आदि मौजूद रहे।

Tags: Baliyabharat jodo yatraBhupendra Singh ChowdharyCongressNews1IndiaRahul GandhiUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Next Post

पाकिस्तान खतरे से खाली नही, अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी नहीं जाने की सलाह

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में रचा इतिहास, पिछले साल की तुलना में 10.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist