शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिवाली पर फ्लाइट से घर पहुंचना चार गुना तक महंगा, विमान कंपनियों ने चार गुना बढ़ाया किराया

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 11, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। दीपावली पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण परिजनों के साथ त्योहार मनाने की जल्दी में आमजन को फ्लाइट में टिकट बुक कराने पर जेब ढीली करनी पड़ रही है। विमानन कंपनियों की ओर से हवाई किराए की बढ़ी हुई दरें 20 से 30 अक्टूबर तक के लिए लागू की गई है।

त्योहारी सीजन के कारण लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। आमजन त्योहार अपने परिजनों के साथ मनाने में यकीन करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट नहीं होने के कारण घर पहुंचने की जिद में हवाई सफर की तरफ बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विमानन कंपनियों ने चार गुना तक किराया बढ़ा दिया है। फ्लाइट टिकट बुक कराने वाली वेबसाइट्स के अनुसार बेंगलुरु से जयपुर आने के लिए तो किराया 24 हजार रुपये के आस-पास वसूले जाने लगे है। जबकि आम दिनों में यह किराया सात से आठ हजार रुपये के बीच रहता है। बेंगलुरु ही नहीं, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद समेत सभी शहरों से दीपावली पर घर आने के लिए यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

देश के अन्य शहरों में कारोबार और नौकरी के लिहाज से रह रहे जयपुर के लोगों के साथ-साथ दीवाली पर देश-विदेश से भी लोग यहां पर्व की धूम देखने के लिए आते हैं। दिवाली के बाद वापस लौटने के लिए जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स में 27 से 30 अक्टूबर तक अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। अकेले मुम्बई से जयपुर के लिए 22 अक्टूबर को इंडिगो में 18333 रुपये और एयर एशिया में 20407 रुपये किराया है, जबकि विस्तारा में 22323 रुपये देने पड़ रहे है। आम दिनों में मुंबई से जयपुर आने का किराया 5500 से 6500 रुपये के बीच है।

बेंगलुरु से जयपुर का न्यूनतम किराया 20599 रुपये, इंडिगो का 20599 से 20717 रुपये और गो फर्स्ट का किराया 24998 रुपये है। आम दिनों में यह किराया आठ से नौ हजार रुपये लगता है। इसी दिन पुणे से जयपुर इंडिगो की एक मात्र फ्लाइट का किराया 22848 रुपये के पास पहुंच गया है। आम दिनों में पुणे से आने का किराया 5500 से 6500 रुपये ही है। चेन्नई से जयपुर के लिए इंडिगो 24733 रुपये किराया ले रही है। जबकि, आम दिनों में 8 से 9 हजार रुपये ही किराया वसूल किया जाता है। हैदराबाद से जयपुर के लिए एयर एशिया का किराया 14242 से 16132 रुपये पहुंच गया है। इंडिगो एयरलाइंस प्रति यात्री 20910 रुपये वसूल कर रही है, जबकि आम दिनों में हैदराबाद से आने का किराया छह से सात हजार है।

अहमदाबाद से जयपुर के लिए स्पाइसजेट में 11570 से लेकर 20915 रुपये और इंडिगो में 12873 रुपये प्रति यात्री किराया वसूल किया जा रहा है। आम दिनों में यह किराया 4000 से 4500 रुपये है। एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में विमानन कम्पनियां विमान किराए में फ्लेक्सी टिकट योजना लागू कर सकती हैं इसलिए टिकटों में अप्रत्याशित बढोतरी देखी जा रही है।

Tags: AirIndiadiwalidiwali specialjaipurNews1India
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

PM Modi Ujjain Visit Live: बाबा के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने किया महाकाल के नए स्वरूप का लोकार्पण

IND vs SA 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात,2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In