Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Gujarat elections 2022: चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद CM केजरीवाल ने ट्वीट किया Video, गुजराती में दिया ये संदेश

by Anu Kadyan
November 3, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। तो वहीं 8 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। जिसके चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजराती भाषा में गुजरात के लोगों को प्यार भरा संदेश दिया है। इस संदेश का वीडियो सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है।

हम ज़रूर जीतेंगे pic.twitter.com/vwNhpaNX6R

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 3, 2022

‘हम जरूर जीतेंगे’

दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है। हम जरूर जीतेंगे’

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने एक और ट्वीट किया। जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल गुजराती भाषा में जनता संदेश देते हुए नजर आए। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘गुजरात के लोगों को मेरा प्यार भरा संदेश’

"गुजरात में बिजली फ्री कर देंगे, शानदार स्कूल और अस्पताल बनाएंगे आपके इस भाई को बस एक मौका दीजिये": CM @ArvindKejriwal #GujaratElections2022 #GujaratElection2022 pic.twitter.com/bJNXOX5HE0

— News1India (@News1IndiaTweet) November 3, 2022

जानें कब कितनी सीटों पर होंगे चुनाव

वहीं आपको बता दें कि राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। जबकि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को ही होगी। 1 दिसंबर को होने वाले पहले चरण में 89 विधानसभा सीट और 5 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर और दूसरे चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 नवंबर रखी गई है।

51 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन

इस बार गुजरात चुनाव में 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान का मौका मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखते हुए दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। जिसे देखते हुए पोलिंग स्टेशन की संख्या 51 हजार से ज्यादा रखी गई है। 

ये भी पढ़े-Gujarat elections 2022 Update: 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, चुनाव के 3 दिन बाद ही नतीजे जारी, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

Tags: ARVIND KEJRIWALAssembly Election 2022Gujarat elections 2022News1Indiatweetvideo
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

No Content Available
Next Post

Pathaan: बड़े दिलदार है किंग खान शाहरुख, अपनी बॉडी का भी क्रेडिट दूसरें स्टार्स को दे दिया

जम्मू कश्मीर में बढ़ रही विदेशी आतंकियों की संख्या, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, 2022 में अब तक 167 दहशतगर्द मारे गए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist