मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा ऐलान किया है। जिसे जानकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप नए साल पर कोई वाहन खरीदने जा रहे है तो समझों आपकी चांदी होने वाली है। दरअसल देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़वा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई फैसले लिए हैं। नितिन गडकरी अक्सर कहते रहते है कि देश में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का बूम आएगा।
परिवहन मंत्री ने इसके संकेत हैं
इस कड़ी में यूपी समेत कई राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी का ऐलान कर दिया गया है। अब केंद्र सरकार जल्द ही इसको लेकर कुछ बड़ा ऐलान करने वाली है। जिसके बाद आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना काफी आसान हो जाएगा। परिवहन मंत्री ने इसके संकेत हैं।
दरअसल केंद्र सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर काफी चिंतत है। जिसके चलते देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इस वजह से सरकार इन वाहनों पर छूट देने का प्लान बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नए साल यानी जनवरी महीने से ही इलेक्ट्रिक वाहनों को नई दिशा मिलने वाली है। जिससे न केवल प्रदूषण से राहत मिलेगी बल्कि पेट्रोल और डीजल की किमत में भी गिरावट आएगी।
6 ग्रीन इलेक्ट्रिक हाईवेज भी बनकर होने जा रहे तैयार
वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाना काफी सस्ता है। आज के हिसाब से देखा जाए तो पेट्रोल की गाड़ी को चलाने से 7 रुपये प्रति किमी का खर्च आता है। जबकि हम इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने से 1 रुपये प्रति किमी तक का खर्च आता है।
इसी कड़ी में केंद्र सरकार दिल्ली एनसीआर सहित देश के अन्य मुख्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित करने को लेकर विचार कर रही है। जिसके बाद आपको चार्जिंग की परेशानी से भी राहत मिलेगा। इसके अलावा देश में 6 ग्रीन इलेक्ट्रिक हाईवेज भी बनकर तैयार होने जा रहे हैं।


















