शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फ़ुटबॉल के जादूगर Pele का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जाने कैसे चाय की दुकान पर काम करने वाला बच्चा बना फ़ुटबॉल का जादूगर

by Web Desk
दिसम्बर 30, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नहीं रहे ब्राज़ील के महान फ़ुटबाल खिलाड़ी पेले। पेले का कल गुरुवार को निधन हो गया है। 21 साल लंबे फुटबॉल करियर के दौरान 1363 मुक़ाबलों में उनके नाम 1,281 गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पिछले साल सितम्बर में उनके आंत की सर्जरी हुई थी और एक ट्यूमर निकाला था। उनका इलाज़ साओ पाओलो के आइंस्टीन अस्पताल में चल रहा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे की कैसे एक चाय की दुकान पर काम करने वाला बच्चा बना Pele, जानिए महान फुटबॉलर की पूरी कहानी….

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1608683446217617408?cxt=HHwWgMDR_cbEmNMsAAAA

3 वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया एकमात्र फुटबॉलर थे Pele

जब भी हम या आप फुटबॉल के खूबसूरत खेल के बारे में बात करते है तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहला जो नाम आता है वह महान खिलाड़ी है “पेले”।आपको बताते चलें की थॉमस अल्वा एडिसन के नाम पर रखा गया था पेले का नाम। उनकी जिंदगी बड़े संघर्षो भरी रही है। कैसे एक चाय की दुकान पर काम करने वाला बच्चा बना फ़ुटबॉल का जादूगर। सदी के महान फुटबॉलर पेले ने अपनी जिंदगी में हर एक मुकाम हासिल किया। वो 3 वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया एकमात्र फुटबॉलर थे। Pele ने अपने करियर में कुल 1279 गोल दागने वाले महान फुटबॉलर दुनिया को फुटबॉल सिखाकर चले गए। 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 1999 में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी में उन्हें सदी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।पेले के रोमांचक खेल और शानदार गोलों के प्रति लगाव ने उन्हें दुनिया भर में स्टार बना दिया। किंग ऑफ सॉकर के रूप में जाने जाने वाले पेले ने मैदान पर अपने कौशल, मंत्रमुग्ध कर देने वाले मूव्स से लाखों दिलों को छू लिया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

चाय की दुकान से शुरु हुआ सफर..

पेले के नाम से लोकप्रिय एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोस में हुआ था। फ्लुमिनेंस फुटबॉलर डोंडिन्हो और सेलेस्टे अरांतेस के बेटे पेले दो भाई-बहनों में बड़े थे। उनका नाम अमेरिकी आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन के नाम पर रखा गया था। “पेले” नाम उन्हें अपने स्कूली दिनों में मिला।पेले बेहद गरीब परिवार से थे और वह एक चाय की दुकान पर काम करते थे। पेले ने बताया की उन्होंने अपने पिता से फुटबॉल सीखा जो खुद एक फुटबॉलर थे।अपनी आर्थिक हालत अच्छी ना होने से वो फुटबॉल नहीं खरीद सकते थे इसीलिए वो जुराब में अखबार डालकर उससे खेलते थे।

इंडोर फुटबॉल से शुरू हुआ पेले का सफर

पेले का महान बनने का सफर इंडोर फुटबॉल से शुरू हुआ था। वो एक टीम से जुड़े और उनके जुड़ने के बाद उनके एरिया में इंडोर फुटबॉल काफी पॉपुलर भी हुआ। वो अपने क्षेत्र में पहली फुतसल कॉम्पिटीशन जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। पेले और उनकी टीम ने पहली चैंपियनशिप जीती थी और यहीं से शुरू हुआ उनका सदी का महान खिलाड़ी बनने का ऐतिहासिक सफर का दौर। पेले 560 मैचों में 541 गोल के साथ खेल में सबसे सफल शीर्ष-डिवीजन स्कोरर हैं। उन्होंने 1363 मैचों में (फ्रेंडली सहित) कुल 1283 गोल किए। बताते चलें की पेले ने जून 1956 में क्लब के साथ अपना पहला पेशेवर अनुबंध किया। जिसके बाद स्थानीय मीडिया में पेले को भविष्य के सुपरस्टार के रूप में प्रचारित किया गया था। उन्होंने 7 सितंबर 1956 को 15 साल की उम्र में कोरिंथियंस सैंटो आंद्रे के खिलाफ अपनी सीनियर टीम की शुरुआत की और मैच के दौरान अपने करियर में पहला गोल करते हुए अपनी टीम की 7-1 की जीत में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ब्राज़ील की पहचान रहे पेले

पेले के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से लिखा गया है की , “पेले केवल सर्वकालिक महान खिलाड़ी भर नहीं थे। वह उससे भी ज़्यादा थे।”पेशेवर रूप से हस्ताक्षर करने के दस महीने बाद पेले को ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया। पेले का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 7 जुलाई 1957 को माराकाना में अर्जेंटीना के खिलाफ था, जहां उनकी टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में, उन्होंने 16 साल और नौ महीने की उम्र में ब्राजील के लिए अपना पहला गोल किया और वह अपने देश के लिए सबसे कम उम्र के गोल करने वाले खिलाड़ी बने।इसके बाद अगले 19 सालों तक वे उसी क्लब से खेलते रहे और कुल मिलाकर 643 गोल किए। हालांकि सैंटोस क्लब की ओर हमेशा दावा किया जाता रहा है कि उन्होंने क्लब के लिए एक हज़ार से ज़्यादा गोल किए है। जिसमें प्रदर्शनी मैचों में किए गोल भी शामिल हैं।

कम उम्र में वर्ल्ड कप जीतने युवा फुटबॉलर थे पेले

14 साल की उम्र तक पेले फुतसल खेलते रहे। इसके बाद उन्होंने 15 साल की उम्र में सांतोस क्लब की तरफ से डेब्यू करके फुटबॉल की दुनिया के कदम रखा। बस यही वो ब्रेक था जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी। इसके एक साल बाद ही पेले की ब्राजील की नेशनल टीम में एंट्री हो गई और एंट्री के सालभर बाद वो वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा फुटबॉलर बन गए। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके सर जीत का ताज के हीरे जड़ते गए।

तीन वर्ल्ड कप जीतने का करिश्मा पेले के नाम

ब्राज़ीली फुटबॉल कंफेडरेशन और सैंटोस का दावा है कि पेले ने 1367 मैचों में 1283 गोल किए जबकि फ़ीफ़ा का दावा है कि पेले ने 1366 मैचों में 1,281 गोल किए। 1962 के वर्ल्ड कप में पेले 21 साल के हो चुके थे। उन्होंने मैक्सिको के ख़िलाफ़ पहले मैच में बेहतरीन गोल दागा। लेकिन अगले मैच में चोटिल होने के बाद उन्हें साइडलाइन पर बैठना पड़ा।लेकिन गरिंचा के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ब्राज़ील ख़िताब को डिफेंड करने में कामयाब रही।1966 में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में वे कुछ ख़ास नहीं कर सके लेकिन 1970 में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया। इटली के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में मिली 4-1 की जीत में पेले ने ब्राज़ील की ओर से पहला गोल दागा था।

Tags: footballlatest news in hindiNews1IndiaPelePeleEterno
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

FIFA World Cup किसने दिए बड़े संकेत, 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, क्या भारत के लिए खुलेगा वर्ल्ड कप का रास्ता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

FIFA Considers Expanding 2030 World Cup: दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फीफा अध्यक्ष जियानी...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Hiraben passed away: मां हीराबेन के निधन पर नम हुई सबकी आंखे, जेपी नड्डा समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर अर्पित की श्रद्धांजलि

एक आम आदमी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में मां Hiraben Modi कैसे थीं साथ !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In