मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur: खुशी दुबे के घर पहुंचने के बाद पुलिस है बेचैन, निगरानी के लिये लगवाया सीसीटीवी

by Juhi Tomer
जनवरी 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भले ही उसकी कहानी खत्म हो गई हो लेकिन उस कहानी की दूसरी पात्र खुशी दुबे अभी भी चर्चाओं में बनी हुई है। गौरतलब है कि 30 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब वो घर पहुंची है। लेकिन पुलिस उससे अभी भी खतरा महसूस कर रही है। जेल के अन्दर एवं बाहर के अपराधियों से पुलिस को इतना खौफ नहीं है, जितना खुशी दुबे से है। पुलिस को इतना भय हो चुका है कि जेल से बाहर आने के बाद से खुशी के घर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यहां तक की खुशी के घर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। वह 30 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद घर पहुंची है और अब पुलिस उस पर नजर रख रही है।

ढाई साल बाद मिली है जमानत

बिकरू कांड की आरोपित खुशी दुबे का पनकी रतनपुर कॉलोनी में घर है। खुशी को ढाई साल के बाद चार जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली और वह 21 जनवरी को जेल से रिहा हुई। खुशी के जमानत पर रिहा होने से पुलिस बेचैन दिखाई दे रही है। खुशी के घर पहुंचते ही आनन-फानन में उसके घर के दोनों तरफ पनकी थाने की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। खुशी के घर आने-जाने वाले और परिवार पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। इसके साथ ही एक-एक आदमी का पूरा ब्यौरा जुटा रही है।

RELATED NEWS

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026

खुशी की मां गायत्री देवी के मुताबिक घर पर क्षेत्रीय पुलिस का पहरा है। सादी वर्दी में भी खुफिया विभाग के लोग और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे खुशी दुबे के घर आने-जाने वालों का ब्यौरा जुटाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस ये भी देख रही है कि जेल से छुटने के बाद खुशी कहां-कहां जा रही है। घर के बाहर पुलिस की निगरानी को लेकर खुशी दुबे के परिवारवालों ने और उनके वकील शिवाकांत दीक्षित ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में परिवार जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलेगा।

सोशल मीडिया पर मिल रहा है जनसमर्थन

बिकरू कांड में आरोपित बनाकर जेल भेजी गई खुशी दुबे भले ही पुलिस की निगाह में आरोपी है, लेकिन आम जनता खुशी को बेगुनाह बता रही है। घर के बाहर सीसीटीवी लगने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी के पक्ष में हजारों ट्वीट और उस पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग खुशी को बेगुनाह बता रहे और उसके समर्थन में जुटे हैं।

Tags: Kanpur NewsKhushi Dubeylatest news in hindilatest up news in hindiUPvikas dubey wife khushi dubey
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Next Post

एडल्ट इंडस्ट्री के हक में बात करने वाली Mia Khalifa जब आ गई थी लोगों के निशाने पर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में रहस्यमय बुखार का कहर, पिछले 12 दिनों से एक ही मोहल्ले में 8 बच्चों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist