साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। वहीं इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैँ। यूची में विदेशी/ NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।






सामाजिक कार्यों के लिए पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित
बता दें कि UPA सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। उन्हे लोक कार्यों के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। उन्हे लोक कार्यों के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुक्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का इसी साल अक्टूबर में निधन हुआ था. इन्हें भी लोक कार्यों के लिए पद्म विभूषण दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि पद्म भूषण के लिए चुने गए वो 9 नाम एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
91 पुरस्कार पाने वालों में ये नाम शामिल
वहीं राकेश झुनझुनवाला, RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।
आपको बता दें कि ये सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। वहीं राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।