शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut: मातम में बदली खुशियां, शादी से 2 दिन पहले महिला कांस्टेबल की मौत, बाथरूम में मिला दुल्हन का हल्दी चढ़ा शव

by Anu Kadyan
फ़रवरी 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई। दरअसल 7 फरवरी को महिला कांस्टेबल की शादी थी, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो गई। घर के बाथरूम में कांस्टेबल का शव मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण कार्डियक अरेस्ट लग रहा है। कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में मुन्नी देवी, पत्नी स्व. चौधरी गजराज सिंह के घर की खुशियां मातम में बदल गईं। मुन्नी देवी के घर पर बेटी गीता तालियान का शादी समारोह मनाया जा रहा था।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

यूपी पुलिस में कांस्टेबल गीता की शादी सुमित तेवतिया पुत्र रणवीर सिंह तेवतिया निवासी बुलंदशहर, गुलावटी के नत्थूगढ़ से होनी थी। 7 फरवरी को मेरठ के द रिवर व्यू बैंकट हॉल में बारात, जयमाला और फेरे होने थे। लेकिन शादी से पहले ही घर में बड़ा हादसा होने से खुशियां मातम में बदल गई।

बाथरूम से 45 मिनट तक बाहर नहीं आई गीता

घर में शादी के चलते तमाम मांगलिक कार्य और पूजन विधान संपन्न हो रहे थे। रविवार को दुल्हन गीता की हल्दी, बान का कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले, रिश्तेदारी की महिलाएं गीता को हल्दी लगाने पहुंची थी। हल्दी, बान की रस्म के बाद घर में नाच गाना हुआ।

हल्दी चढ़ने के 1 घंटे बाद दुल्हन गीता बाथरूम में नहाने चली गई। लगभग 45 मिनट बाद भी गीता बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाकर बाहर आने को कहा। आवाज लगाने के बाद भी जब बाथरूम से न कोई आवाज आई न गीता बाहर आई तो पूरे घर में शोर मच गया।

बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो बेहोश मिली दुल्हन

पड़ोसियों ने बताया कि जब बाथरूम से कोई हलचल नहीं हुई तो चिंता हुई कि अभी तक दुल्हन बाहर क्यों नहीं आई। तब घरवालों ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो गीता बेहोश पड़ी थी। घरवालों ने फौरन उसके पास जाकर देखा, पानी पिलाया, छींटे मारे लेकिन शरीर में हलचल नहीं थी। तत्काल डॉक्टर को बुलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

Tags: bathroommarriageMeerutNews1Indiaturmeric smeared body of brideUttar Pradeshwoman constable died
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Pratapgarh News: बकरी चराने गई थी मां, बेटी को अकेला पाकर गांव के ही युवकों ने दबोचा, किया गैंगरेप

Bulandshahr: डिलीवरी गर्ल ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, ईंट के भट्टे पर मजदूरी करते हैं पिता, बेटी ने खेलो इंडिया खेलों में जीत गोल्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In