Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News: बच्चों की बेरूखी से परेशान बुजुर्ग ने अपनी सारी संपत्ति बाबा योगी के नाम की, अंतिम संस्कार का हक छिनते हुए जताई ये इच्छा

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ परिवार की अनदेखी से नाराज एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने सगे बेटे बेटियों से संपत्ति के साथ-साथ अपने अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया है। बच्चों की इस लापरवाही और बेकद्री की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश सरकार के नाम करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति के साथ-साथ अपने शरीर की भी वसीयत कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी वसीयत में लिखा है कि मरने के बाद उनकी जमीन पर उनके नाम से स्कूल या अस्पताल खोला जाए, यह उनकी आखिरी इच्छा है।

यूपी सरकार के नाम कि बुजुर्ग ने अपनी जमीन

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील का है, जहां पिछले 7 महीने से वर्द्धाश्रम में रह रहे 85 वर्षीय नत्थू सिंह ने अपने बच्चों की बेकद्री और नाराजगी के चलते ना सिर्फ अपने बच्चों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है बल्कि अपनी डेढ़ करोड़ की संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है। वही नत्थू सिंह ने अपनी वसीयत में यह भी लिखा है कि मरने के बाद उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज को दे दिया जाए साथ ही उनकी जमीन पर सरकार स्कूल या हॉस्पिटल बनाकर गरीब लोगों का उपचार करें। बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के बिराल निवासी 85 वर्षीय नत्थू सिंह इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं और बुढ़ाना गांव में उनके नाम डेढ़ करोड़ रुपए की लगभग 18 बीघा जमीन है। उनकी 4 बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो गई है और बेटा शादी के बाद अपने परिवार के साथ सहारनपुर में रहता है।

RELATED POSTS

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

November 13, 2025
Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

November 5, 2025

परेशान बुजुर्ग ने बताई अंतिम इच्छा

उनका इकलौता बेटा सहारनपुर में सरकारी शिक्षक के रूप में तैनात है। वही नत्थू सिंह की पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चों ने भी उनसे किनारा कर लिया और 85 वर्ष की उम्र में उन्हें गांव में अकेला छोड़कर अलग रहने लगे। अपने बच्चों की बेकद्री से परेशान होकर नत्थू सिंह फिलहाल खतौली के एक वर्धा आश्रम में पिछले सात-आठ महीनों से रह रहे हैं। 5 बच्चों का पिता होने के बावजूद नत्थू सिंह की कोई देखभाल करने वाला नहीं है। शनिवार दोपहर नत्थू सिंह ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर अपनी करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति जिसमें मकान और करीब 10 बीघा कृषि भूमि शामिल है। इस संपत्ति को एक वसीयत बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है। नत्थू सिंह ने अपनी वसीयत में लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसकी जमीन पर उसके नाम से स्कूल या अस्पताल बनाया जाए इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके मृत शरीर को शोध अनुसंधान अथवा किसी प्रकार के प्रयोग में इस्तेमाल किया जाए। नत्थू सिंह की इस अनोखी वसीयत के कारण नत्थू सिंह चर्चाओं में बने हुए हैं।

Tags: "fathergovernmentLatest Newslatest up news in hindipropertyUP News
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

Next Post

सस्ते में मिल रहा Infinix स्मार्टफोन कीमत जानकर हो जाओगे खुश,जानें ऑफर्स

Umesh Pal Murder: एनकाउंटर में ढेर हुए उस्मान की बीवी ने किया है ये बड़ा दावा, पुलिस भी हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version