मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले के वो स्थान जहां बच्चों को रटाया गया था उत्तर, जानिए पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
जून 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, क्राइम, शिक्षा
NEET Paper Leak
Share on FacebookShare on Twitter

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। इस बीच, अलग-अलग मीडिया संस्थान ने बिहार, झारखंड की राजधानी रांची और उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीट पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं की जांच की है। इन तीनों स्थानों से पता चला है कि छात्रों को पेपर रटवाने और सवालों के जवाब तैयार करने के लिए कहां-कहां काम हुआ।

नालंदा में नीट कांड के मास्टरमाइंड का ठिकाना

बिहार की राजधानी पटना से करीब 70 किलोमीटर दूर नालंदा में नीट कांड के मास्टरमाइंड का ठिकाना है। नालंदा के नगरसौना गांव में संजीव मुखिया का घर है, जो इस कांड का मास्टरमाइंड है। फिलहाल संजीव मुखिया फरार है। पिछले 20 वर्षों में उसका नाम कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में आ चुका है।

RELATED NEWS

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

जून 22, 2026
NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

मई 20, 2026

संजीव मुखिया के भाई राजीव कुमार ने बताया कि अब उसका संजीव से संपर्क नहीं है। संजीव की पत्नी पटना में रहती है और उसका बेटा शिव, जो डॉक्टर है, एक अन्य पेपर लीक कांड में जेल में है। गांव में संजीव का कच्चा घर है, जिस पर ताला लटका हुआ है। लोगों ने बताया कि वह गांव में आता है, लेकिन जल्दी ही चला जाता है।

संजीव करीब 20 साल से इस धंधे में है। पहले वह सॉल्वर गैंग का सदस्य रह चुका है। पुलिस ने उसे पहले भी गिरफ्तार किया है, लेकिन फिलहाल वह नीट पेपर लीक कांड (NEET Paper Leak) का मुख्य चेहरा है।

संजीव मुखिया का बेटा भी जेल में बंद

संजीव मुखिया के नीचे अमित आनंद और नीतीश काम कर रहे थे। अमित आनंद पहले से पेपर लीक (NEET Paper Leak) के धंधे में शामिल है और नीतीश उसका दोस्त है। इनके नीचे सिकंदर था, जिसने अनुराग और आयुष जैसे कई अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था।

यह भी पढ़े:घोषी सीट पर मिली हार के बाद राजभर का बड़ा फैसला,प्रदेश में समस्त कार्यकारिणी को किया भंग

अनुराग और आयुष तक पेपर के जवाब कैसे पहुंचे, इसे समझने के लिए चिंटू और पिंटू की भूमिका को जानना जरूरी है। चिंटू के मोबाइल पर पेपर के जवाब आए और उसने ये पिंटू को दिए। पिंटू ने इन जवाबों को प्रिंट किया।

पेपर रटने का पहला और दूसरा ठिकाना

पहला ठिकाना पटना का लर्न एंड प्ले स्कूल था, जहां चिंटू-पिंटू के जरिए भेजे गए जवाब छात्रों ने रट लिए। दूसरे दिन वे परीक्षा देने गए। इस कांड में 22 वर्षीय अनुराग यादव का नाम खास है, क्योंकि उसके नाम पर बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है।

4 मई को अनुराग अपनी मां के साथ पटना के एक सरकारी गेस्ट हाउस में पहुंचा था। इस गेस्ट हाउस ने नीट घोटाले के कई राज खोले। अनुराग की एंट्री के आगे “मंत्री जी” लिखा था, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि वह मंत्री जी कौन है।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने गेस्ट हाउस के केयरटेकर प्रदीप को फोन किया था और अनुराग के ठहरने का इंतजाम किया था। सूत्रों के अनुसार, प्रीतम कुमार से नीट घोटाले की जांच कर रही पटना ईओयू की टीम पूछताछ करने वाली है।

अनुराग ने अपना अपराध कबूला

तेजस्वी यादव को पूछताछ से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे सिकंदर का बचाव कर रहे हैं। अनुराग ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अनुराग ने बताया कि उसके फूफा सिकंदर ने उसे फोन किया था, और वह कोटा से पटना आ गया था। अमित आनंद और नीतीश ने उसे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी थी, जिससे उसने रटा और वही प्रश्न पत्र परीक्षा में आया। परीक्षा के बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़े: Paper Leak Law: सालों की जेल, करोड़ों का जुर्माना, आज से देश में आया नया कानून

पेपर रटने का तीसरा ठिकाना

नीट पेपर लीक का तीसरा ठिकाना पटना का एक फ्लैट है, जहां इस कांड की साजिश रची गई थी। यह फ्लैट अमित आनंद का है, जहां से पुलिस ने जले हुए प्रश्न पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

अमित आनंद और नीतीश ने कबूल किया है कि उनकी मुलाकात सिकंदर से दानापुर के नगर परिषद दफ्तर में हुई थी। सिकंदर इसी नगर परिषद में जेई था। बातों-बातों में नीट परीक्षा में पास कराने की डील हुई थी।

गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है रवि अत्री

इस पूरे कांड में एक और नाम सामने आया है, रवि अत्री, जो यूपी के गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना का रहने वाला है और मेरठ जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि अत्री के गैंग ने ही पटना और नालंदा के बॉर्डर से नीट परीक्षा का पेपर लीक कराया था। संजीव मुखिया रवि अत्री का ही गुर्गा है। रवि अत्री पहले भी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के पेपर लीक करा चुका है, और संजीव मुखिया का नाम सामने आने के बाद रवि अत्री पर शक बढ़ गया है।

Tags: NEET paper leak
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

NEET Re Test: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का री-टेस्ट रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...

NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026

NEET Paper Leak Case:नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और भी तेज हो गई है। हर दिन नए खुलासे...

nta exam system and paper leak issues

NTA Earnings: एनटीए परीक्षा विवाद, हजारों करोड़ की कमाई, फिर भी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

by SYED BUSHRA
मई 20, 2026

NTA Exam Controversy and Earnings: देश में लगातार पेपर लीक की खबरों के बीच एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था सवालों...

Droupadi Murmu,President Droupadi Murmu,NEET EXAM,NEET Paper Leak,UGC NET

President on NEET : संसद के अभिभाषण में NEET, NET पेपर लीक पर द्रौपदी मुर्मू के बोलते ही हो गया हंगामा

by Gulshan
जून 27, 2024

President on NEET : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (27 जून) को दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण के दौरान नीट...

neet paper leak , cbi, oasis school, hazaribagh

CBI On Leak Paper : CBI ने कुरियर कंपनी के दफ्तर पर कसा शिकंज़ा, हज़ारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची पूरी टीम

by Gulshan
जून 26, 2024

CBI On Leak Paper : NEET पेपर लीक मामले पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। ईओयू और...

Next Post
T20 World Cup 2024: कांटे की टक्कर के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

T20 World Cup 2024: कांटे की टक्कर के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

Hinduja

Hinduja: कौन हैं हिंदुजा फैमिली, जिसको हुई जिनेवा में घरेलू कर्मचारियों के शोषण के लिए जेल की सजा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist