Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » UP में पहली बार KANPUR के इस शख्स की कोठी पर चला था बुलडोजर, फिर कैसे वाया MP के बाद शहर-शहर पहुंची अंग्रेजों की मशीन

UP में पहली बार KANPUR के इस शख्स की कोठी पर चला था बुलडोजर, फिर कैसे वाया MP के बाद शहर-शहर पहुंची अंग्रेजों की मशीन

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कोर्ट ने कहा, सिर्फ आरोपित या दोषी होने के आधार पर नहीं हो सकती कार्रवाई, देना होगा 15 दिन का नोटिस।

by Digital Desk
14/11/2024
Kanpur

कानपुर। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक (Kanpur) फैसला सुनाया, जिसमें बुलडोजर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब मनमाफिक तरीके से ‘अंग्रेजों की मशीन’ लोगों के घरों को नहीं ढहाएगी। बुलडोजर एक्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का आलाधिकारियों को पालन करना होगा। अगर अफसरों ने मनमानी की तो उन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देश में सियासत शुरू हो गई है।

राजनीतिक दलों (Kanpur) के साथ मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड की तरफ से भी बयान सामने आए हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूपी में पहली बार किस गैंगस्टर की कोठी को ढहाया गया था। कौन था विकास दुबे कानपुर वाला, जिसने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों के खून से बिकरू गांव की गलियों को लाल कर दिया था। कैसे बुलडोजर यूपी वाया एमपी और फिर दिल्ली पहुंचा। इसके बाद इस मशीन के पहिए शहर-शहर दौड़े।

सुप्रीम कोर्ट का आया ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट (Kanpur) ने बुलडोजर कार्रवाई पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मनमानी कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया है।जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने बुलडोजर कार्रवाई के विरुद्ध दाखिल जमीयत उलमा ए हिंद व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया।कोर्ट ने कहा कि हमारे संविधान में इस निरंकुश और मनमानी कार्रवाई का कोई स्थान नहीं है।

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

September 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

September 21, 2026

किसी भी आरोपित, यहां तक कि दोषी की संपत्ति (घर या दुकान, आफिस आदि) भी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर ध्वस्त नहीं की जा सकती, ऐसा करना असंवैधानिक है। न्यायाधीश बनकर कार्यपालिका (Kanpur) किसी को दंडित नहीं कर सकती। कोर्ट ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बारे में देशभर के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसमें संपत्ति ढहाने से पहले 15 दिन का नोटिस और सुनवाई का मौका देने की बात कही गई है।

कोर्ट ने तय की जिम्मेदारी

कोर्ट ने कहा कि अगर अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तो न सिर्फ उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई और मुकदमा हो सकता है, बल्कि संबंधित अधिकारी पर ध्वस्त की गई संपत्ति का पुनर्निमाण कराने की जिम्मेदारी भी होगी और खर्च उसकी जेब से लिया जाएगा। साथ ही उसे क्षतिपूर्ति का भी भुगतान करना होगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, कारण बताओ नोटिस दिए बिना नहीं की जा सकती ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।

जवाब के लिए 15 दिन का समय देना होगा। यह समय नोटिस प्राप्त (Kanpur) होने की तिथि से शुरू होगा। नोटिस संपत्ति स्वामी या कब्जेदार को उसके पते पर पंजीकृत डाक से भेजना होगा। जिलाधिकारी एक माह के अंदर नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे और इसके लिए ई-मेल एड्रेस जारी करते हुए संबंधित निकायों को सूचित करेंगे।

लेकिन यूपी से ही बुलडोजर को प्रसिद्धि मिली

योगी सरकार में बुलडोजर का जितना इस्तेमाल हुआ और जितनी प्रसिद्धि मिली, उतनी किसी राज्य में नहीं मिली. जबकि, ऐसा नहीं है कि बुलडोजर का इस्तेमाल पहले नहीं हुआ करता था, लेकिन यूपी से ही बुलडोजर को प्रसिद्धि मिली। यूपी (Kanpur)चुनाव में जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तो बुलडोजर से साइकिल को रौंद दिया। यूपी का बुलडोजर माॅडल सूबे से निकल कर दूसरे प्रदेशों में भी चला और इसका इस्तेमाल पत्थरबाजी, रेपिस्ट अपराध करने वालों के खिलाफ हुआ।

उत्तर प्रदेश से होते हुए बुलडोजर मध्य प्रदेश के खरगौन पहुंचा, फिर गुजरात के खंभात, उसके बाद उत्तराखंड के बाद दिल्ली, असम, रातस्थान, छत्तीसगढ़ तक ये पहुंचा। दिल्ली में दंगे के बाद जहांगीरपुरी में बुलडोजर ने दस्तक दी। जिसका विरोध भी हुआ और यहीं से इसके खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई।

विकास दुबे के घर पर चला था बुलडोजर

दरअसल, 2017 में जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी, तो उसके बाद बुलडोजर का सफर यहां से शुरू हो गया। योगी सरकार आने के बाद अपराधियों और माफियाओं के घर पर (Kanpur) बुलडोजर चलने लगे। जुलाई 2020 में कानपुर के बिकरू में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हुआ था। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस कांड के बाद विकास दुबे फरार हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने बिकरू में विकास दुबे की कोठी पर बुलडोजर चला दिया था।

माना जाता है कि यहीं से अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कहानी शुरू हुई। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई माफिया अतीक अहमद, माफिया मुख्तार अंसारी के अलावा अन्य अपराधियों के खिलाफ हुई। यूपी सरकार ने फरवरी 2021 में विधान परिषद में बताया था कि 2017 में बीजेपी सरकार आने के बाद से अब तक 67 हजार एकड़ से ज्यादा की जमीन को अतिक्रमण से छुड़ाया गया है। 2024 तक आंकड़ा बड़कर 80 हजार एकड़ पहुंच गया है।

फिर नाम दिया ‘बुलडोजर बाबा’

ये योगी का ‘बुलडोजर मॉडल’ ही था, जिसने उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ बना दिया। यूपी विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘बुलडोजर बाबा’ नाम दिया था। अखिलेश यादव ने कहा था, ‘जो जगहों का नाम बदलते थे, आज एक अखबार ने ही उनका नाम बदल दिया। अखबार अभी गांवों में नहीं पहुंचा होगा।

हम बता देते हैं. उनका नया नाम रखा है ‘बाबा बुलडोजर’ बाद में इस ‘बुलडोजर बाबा’ को बीजेपी ने चुनाव में बहुत भुनाया और चुनाव जीतने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से साइकिल को रौंद दिया। यूपी उपचुनाव में भी बुलडोजर का शोर है। मैनपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में पांच बुलडोजर लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। अंग्रेजों की मशीन से सीएम योगी का स्वागत किया गया।

‘बुलडोजर मामा’ नाम दिया

उत्तर प्रदेश से होता हुआ बुलडोजर मध्य प्रदेश पहुंच गया। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोपियों के घर बुलडोजर से गिरा दिए गए। एक आरोपी की फसल भी जेसीबी से नष्ट कर दी गई। इसके बाद सिवनी के कुरई में दुष्कर्म के आरोपी का घर भी बुलडोजर से ढहा दिया गया। छतरपुर में एक अपराधी की पांच करोड़ की कोठी को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने के बाद राजधानी भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को ‘बुलडोजर मामा’ नाम दिया था। रामेश्वर शर्मा ने अपने घर के बाहर होर्डिंग लगवाया, जिस पर लिखा था ‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रौड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा’।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

गुजरात में भी गरजा बुलडोजर

मध्य प्रदेश की थोड़ी सी सीमा गुजरात से भी लगती है। मध्य प्रदेश के बाद बुलडोजर गुजरात ही पहुंचा। एमपी की तरह ही गुजरात के खंभात में भी रामनवमी के दिन सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। पुलिस ने हिंसा के पीछे विदेशी साजिश होने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को बाहर से लिया गया था और उन्हें हर तरह की कानूनी और वित्तीय मदद देने का भरोसा दिया गया था। हिंसा के बाद आणंद जिले के कलेक्टर के आदेश पर खंबात में अवैध कब्जों पर बुलडोजर दौड़ाया गया। ये बुलडोजर अवैध दुकानों, घरों और सड़क किनारे बनी झुग्गियों पर चला। प्रशासन ने दावा किया था कि बुलडोजर हिंसा के आरोपियों के अवैध कब्जों पर चलाया गया था।

फिर अन्य राज्यों में भी खूब दौड़ा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश से ही अलग होकर बने उत्तराखंड में भी ‘बुलडोजर मॉडल’ लागू हुआ। वधानसभा चुनाव में दोबारा पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनने के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए गए। इतना ही नहीं, हनुमान जयंती पर डाडा जलालपुर में शोभायात्रा में हुए पथराव के बाद प्रशासन आरोपियों के घर पर बुलडोजर लेकर भी पहुंच गए। बताया जा जा रहा है कि बुलडोजर पहुंचने के बाद दो आरोपियों ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। बिहार में भी बुलडोजर एक्शन हुआ। 25 मार्च 2021 को बालू कारोबारी सोनू राय की हत्या के आरोपियों के घर पर छपरा प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी बुलडोजर चला था। हिंसा के बाद अब यहां भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया।

कौन था विकास दुबे

विकास दुबे यूपी (Kanpur) का गैंगस्टर था। विकास दुबे पर 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। 2 जुलाई की रात विकास दुबे में बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। तब पुलिस-प्रशासन ने हत्याकांड के तीसरे दिन विकास दुबे के घर को बुलडोजर से ढहा दिया था। उसकी लग्जरी कारों को बुलडोजर ने क्षतिग्रस्त किया। पुलिस और यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे और उसके चार साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

यहीं से बुलडोजर के साथ एनकाउंटर की श्रीगणेश भी हुआ। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया। करोड़ों की जमीनों को माफियाओं के कब्जे से छुड़ाया। 200 से अधिक अपराधी एनकाउंटर में मारे गए। 5000 से ज्यादा हाॅफ एनकाउंटर में घायल हुए। योगी सरकार के इस एक्शन का साथ सूबे की जनता ने भी दिया। इसी का नतीजा रहा कि यूपी में अपराधी को खुद को थाने में सरेंडर कर जेल जाने लगे।

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

September 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

September 21, 2026
कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

September 10, 2026
Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

September 10, 2026
Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

September 9, 2026
Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

Rajpal Yadav Supreme Court: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजपाल यादव, जानिए क्या करने का निर्देश

September 8, 2026
Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

Airfare Hearing: दिवाली-छठ पर आसमान छूते टिकट के दाम, सुप्रीम कोर्ट में एयरफेयर पर सुनवाई

September 6, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Next Post
तस्कारों ने टैंकर को बनाया गौ-तस्करी का ‘सीक्रेट बंकर’, JCB के जरिए खोला गेट तो कुछ इस हालात में मिली ‘गोमाता’

तस्कारों ने टैंकर को बनाया गौ-तस्करी का ‘सीक्रेट बंकर’, JCB के जरिए खोला गेट तो कुछ इस हालात में मिली ‘गोमाता’

Noida News: मिलिए मेरठ के इस ‘नटवरलाल’ से, जिसने 4 BHK फ्लैट में उगाया गांजे का बगीचा

Noida News: मिलिए मेरठ के इस ‘नटवरलाल’ से, जिसने 4 BHK फ्लैट में उगाया गांजे का बगीचा

एक खबर ने अटका दी अभिभावकों के हलक में जान, पुलिया बन जाती यमराज, कुछ ऐसा हुआ कि दहशत में आ गए लोग

एक खबर ने अटका दी अभिभावकों के हलक में जान, पुलिया बन जाती यमराज, कुछ ऐसा हुआ कि दहशत में आ गए लोग

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India