Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं SP प्रत्याशी नसीम सोलंकी के ‘साजन’, जिनके ‘खेला’ से सीसामऊ सीट पर Akhilesh Yadav की हो रही ‘जय-जय’ कार

सीसामऊ सीट के उपचुनाव में नसीम सोलंकी के पक्ष में सुनील सिंह साजन ने तैयार की रणनीति, एक माह तक गलियों की छानी खाक।

Vinod by Vinod
November 21, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हो गई। देरशाम तमाम टीवी चैनल और न्यूज एजेंसियों के एक्जिट पोल सर्वे भी सामने आ गए। जिनमें यूपी में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि सपा को 3 सीट मिल सकती हैं। इन्हीं तीन सीटों से सीसामऊ है, जिस पर पोल साइकिल की जीत का दावा कर रहे हैं। यहां से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव के मैदान में थी। बीजेपी ने सुरेश अवस्थी को प्रत्याशी बनाया था। सपा की जीत पक्की करने के लिए अखिलेश यादव ने सीसामऊ की कमान अपने खास रणनीतिकार सुनील सिंह साजन को सौंपी थी।

1 माह तक गलियों में सजाई चौपाल

करीब एक महिना सीसामऊ की गलियों को मथ कर अखिलेश यादव के दूत सुनील सिंह साजन ने जो विसात बिछाई, वह चुनाव के दिन सपा के बहुत काम आई। चमनगंज, बेकनगंज जैसे मोहल्लों की गलियों में रोज सुनील कुमार साजन दूत बाइक से पहुंचते। कभी अलस्सुबह तो कभी देररात, कभी पैंट शर्ट तो कभी लोवर टीशर्ट में। वोटर्स से उसकी बस दो गुजारिशें थी। मतदान के दिन कुछ भी सहना न पड़े। झगड़े मत करना। वोट जरूर डालना। दूसरा कोशिश करना की मां, बहनों के वोट जरूर पड़ें। देखना कहीं पर्दे की जिद में वोट न रह जाए। सपा प्रवक्ता पूर्व एमएलएसी सुनील सिंह साजन की रणनीति से सपा तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद मजबूत फाइट में बनी रही।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

January 4, 2026
Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

December 21, 2025

अपनाई ‘गांधीगिरी’ जो आई काम

इसबार सीसामऊ के चुनाव में सपा ने गांधीगिरी की रणनीति अपनाई। सूत्रों के मुताबिक, इसे डिजाइन किया, सुनील साजन ने। इस सियासी खेल को दूसरे दलों के लोग तो दूर सपा नेता भी नहीं भांप सके। सुनील साजन ने सघन मुस्लिम इलाकों के ऐसे 22 प्वाइंट चिन्हित किए थे, जहां विवाद की आशंका थी। य जहां से विवाद बड़ता था। वह गुणा-गणित कर चुके थे कि विवाद बढ़ने पर य सपाईयों के हंगामा करने पर क्या-क्या हो सकता है। इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। कहां-कहां से सपा को वोट मिलेंगे। और किन इलाकों में ऊंट दूसरी करवट बैठ चुका है। कई दिन से वह सुबह बाइक से इन चिन्हित इलाकों में पहुंच रहे थे। जहां मोहल्लों के प्रभावशाली लोगों को पहले ही बुला लिया जाता था। उनके साथ बैठकों में उन्होंने बस यही कहा कि विरोध, बंदिशें, धमकी, अपमान कुछ भी सहना पर झगड़ा मत करना, वोट जरूर डालना। वरना बहन नसीम सोलंकी को नुकसान होगा।

बिना झगड़े फसाद के 49 फीसदी वोटिंग

सुनील सिंह साजन ने इन बैठकों में ये रणनीति भी दी कि बुर्कानशीं मां-बहनों को पहचान के नाम पर रोका जा सकता है। ऐसे विवाद नहीं होंगे। अगर पहचान के लिए जरूरी स्थान पर पर्दे की जिद पर न अड़ा जाए, कई बूथों पर महिला वोटर्स की पहचान को लेकर सवाल उठे। ऐसे में परिवारवालों ने ही पहचान के लिए चेहरे के मिलान करवाए। पर्दे की जिद पर न अड़ने से विवाद बचे। चुनाव का परिणात तो 23 नवंबर को आएगा। पर बिना झगड़े फसाद के 49 फीसदी वोटिंग हुई। अब एक्जिट पोल सर्वे भी आ गए हैं। जिनमें सीसामऊ सीट पर सपा की जीत बताई जा रही है। जानकार बताते हैं कि सुनील सिंह साजन ने सधी रणनीति के तहत चुनाव में कार्य किया। जिसके कारण मतदान प्रतिशत बढ़ा। मतदान प्रतिशत बढ़ने के कारण ही अब यहां सपा मजबूत दिखाई दे रही है।

इस वजह से हुआ उपचुनाव

सीसामऊ सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा कैंडीडेट इरफान सोलंकी विधायक चुने गए थे। पिछले दोनों एक महिला के घर को जलाने के मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद इरफान सोलंकी की विधायकी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत समाप्त हो गई। जिसके चलते सीसामऊ सीट के लिए उपचुनाव हुआ। सपा के गढ़ पर कब्जे को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोकी। सीएम से लेकर दोनों डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं की। सपा की तरफ से डिम्पल यादव ने रोड शो किया। इंडिया गठबंधन के नेता भी कानपुर पहुंचे और नसीम सोलंकी के समर्थन में जनसभाएं की।

2012 में अस्तित्व में आई थी सीसामऊ सीट

वर्ष 2012 में नए परिसीमन के तहत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र बना। इसके बाद से यह सीट सपा के पास है। इरफान सोलंकी का इस सीट पर खासा दबदबा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे इरफान सोलंकी को 79,163 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार सलिल बिश्नोई 66,897 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थ। अगर 2017 के चुनाव की बात करें तो इरफान सोलंकी को तब 73,030 वोट मिले थे। बीजेपी के सुरेश अवस्थी 67,204 पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में हाजी इरफान सोलंकी को 56,496 वोट मिले। जबकि बीजेपी के हनुमान स्वरूप मिश्रा 36,833 मिले। कांग्रेस के संजीव दरियाबदी 22,024 पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर्स

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्राह्मण वोटर आते हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में एक अनुमान के मुताबिक, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 1 40 000 है। इसके बाद ब्राह्मण वोटर करीब 80 हजार हैं। तीसरे स्थान पर दलित वोटर आते हैं और उनकी संख्या करीब 70 हजार है। कायस्थ 26 हजार, सिंधी एवं पंजाबी 6 हजार, क्षत्रिय 6 हजार और अन्य पिछड़ा वर्ग 12,411 वोटर बड़ी भूमिका निभाते हैं। 2002 के बाद से मुस्लिम मतदाता सपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। इसी के कारण तीन बार लगातार यहां से इरफान सोलंकी विधायक चुने गए। उससे पहले इरफान के पिता हाजी मुस्ताक सोलंकी विधायक निर्वाचित हुए।

1991 में पहली बार जीती बीजेपी

सीसामऊ विधानसभा सीट पर पहली बार 1985 में बीजेपी ने छवि लाल को टिकट दिया, पर उन्हें हार मिली। 1989 में पन्ना लाल तांबे को चुनाव के मैदान में उतारा और वह तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी ने 1991 में चुनाव में राकेश सोनकर को टिकट दिया और वह विधायक चुने गए। राकेश सोनकर ने 1993 और 1996 में लगातार दो और जीत हासिल कीं। इसके बाद लगातार दो बार 2002 और 2007 में कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने बीजेपी प्रत्याशियों को हराया। संजीव दरियाबादी के लिए यह सीट पारिवारिक कही जा सकती है, क्योंकि उनकी मां कमला दरियाबादी यहीं से 1985 में चुनाव जीती थीं। हालांकि इस सुरक्षित सीट को सामान्य घोषित करने के बाद यहां पर सपा का कब्जा हो गया।

Tags: Akhilesh YadavKanpur NewsNaseem SolankiSamajwadi PartySisamau By-ElectionSisamau SeatSunil Singh Sajan
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Akhilesh Yadav

अखिलेश का ‘कोडीन भैया’ वाला वार: भाजपा के नए अध्यक्षों को बताया दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई का नतीजा!

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हालिया संगठनात्मक बदलावों पर तीखा...

Akhilesh Yadav

बीजेपी ‘राष्ट्र विवादी’! अखिलेश का सबसे बड़ा हमला:-“आज़ादी में हिस्सा न लेने वाले क्या जानें महत्व”

by Mayank Yadav
December 8, 2025

Akhilesh Yadav News: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर...

Akhilesh Yadav

‘वोट का अधिकार छिना तो आरक्षण भी खत्म होगा’, SIR को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने SIR (सिस्टमैटिक इनफॉर्मेशन...

Next Post
भारत में होते हुए भी ये बॉलीवुड सितारे वोट  डालने के अधिकार से है दूर, कारण सुन उड़ जाएंगे होश

भारत में होते हुए भी ये बॉलीवुड सितारे वोट डालने के अधिकार से है दूर, कारण सुन उड़ जाएंगे होश

Phalodi Satta Bazar Prediction : यूपी उपचुनावों में नौ सीटों पर सट्टा बाजार ने लगाए दांव, भाजपा को बढ़त का अनुमान

Phalodi Satta Bazar Prediction : यूपी उपचुनावों में नौ सीटों पर सट्टा बाजार ने लगाए दांव, भाजपा को बढ़त का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version