बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘ब्रांड योगी’ के आगे पीडीए चारों खाने चित, बीजेपी के ‘अंगद’ बने योगी आदित्यनाथ

यूपी के उपचुनावों में प्रचंड जीत के साथ ही सीएम योगी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनकी रणनीति का कोई मुकाबला नहीं है।

by Gulshan
नवम्बर 23, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

अम्बुजेश कुमार (असिस्टेंट एडिटर) :  यूपी के उपचुनावों में प्रचंड जीत के साथ ही सीएम योगी(Yogi Adityanath) ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनकी रणनीति का कोई मुकाबला नहीं है। सीएम योगी ने जिस तरह से उपचुनावों की कमान खुद संभाली और तूफानी प्रचार किया उसके बाद से ही माना जा रहा था कि बीजेपी इन उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। इन नतीजों ने जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में मिले दर्द पर मरहम लगाया है वहीं सपा के पीडीए वाले दांव की भी हवा निकाल दी है।

योगी की मेहनत ने पीडीए को पछाड़ा

13 दिन में 37 रैलियां करके उपचुनावों की दिशा मोड़ देने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मजबूत होकर उभरे हैं। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जिस बीजेपी के कार्यकर्ताओं में निराशा घर कर गई थी उन्हें उस निराशा से बाहर लाकर एक और बंपर जीत का तोहफा सीएम योगी ने दिया है। और बता दिया है कि यूपी में उनके टक्कर का कोई दूसरा नेता नहीं है। इस बंपर जीत से सीएम योगी ने कुछ संदेश स्पष्ट तौर पर दिए हैं । यूपी में अगर योगी को फ्री हैंड मिले तो हर बाज़ी पलट सकते हैं। विपक्ष के पीडीए नैरेटिव के आगे हिंदुत्व का नैरेटिव ज्यादा मजबूत है । यूपी में लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता का समर्थन मिल रहा है और संविधान और आरक्षण को कोई भी खतरा नहीं है

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026

विपक्ष का नैरेटिव योगी ने किया ध्वस्त

लोकसभा चुनाव में जिस नैरेटिव के साथ विपक्ष ने जो चक्रव्यूह रचा था उसके सारे दरवाजे योगी ने तोड़ दिए और साफ कर दिया कि असल में विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत झूठ की बुनियाद पर दर्ज की थी। चुनावी नतीजों के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता के साथ छल किया था।

सपा को पहले ही हो गया था हार का आभास!

इन चुनावी नतीजों के बाद ये साफ हो गया है कि आखिर क्यों समाजवादी पार्टी लगातार छोटे छोटे बहाने गढ़कर चुनाव आयोग के चक्कर काट रही थी। असल में सपा को डर इसी बात का था कि अगर योगी का हिंदुत्व का नैरैटिव पीडीए पर भारी पड़ गया तो वो क्या जवाब देगी। उपर से हरियाणा चुनाव में जिस तरह योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले नारे ने काम किया था उससे भी इंडी अलायंस के रणनीतिकार परेशान थे, लिहाजा फेस सेविंग की कवायद पहले ही शुरू कर दी थी। अब जबकि चुनावी नतीजे आ चुके हैं, उम्मीद के मुताबिक इंडी अलायंस के नेता वही घिसा पिटा राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि ये चुनाव बीजेपी ने अफसरों की वजह से जीता है।

यह भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव में हार के बावजूद अखिलेश के लिए महाराष्ट्र से गुडन्यूज, सपा की साइकिल ने जीती दो सीटें

ईवीएम फोबिया और सिस्टम फोबिया से बाहर कब निकलेगा विपक्ष?

लम्बे वक्त से विपक्ष ईवीएम फोबिया और सिस्टम फोबिया का शिकार है। जिन राज्यों में विपक्ष की जीत होती है वहां ईवीएम दूध की धुली होती है, सारा सिस्टम भी ठीक होता है और जहां इनकी हार होती है वहां ईवीएम बेवफा निकल जाती है। खैर ये सब तो चलता रहेगा लेकिन इन उपचुनावों को जिसे 2027 का सेमीफाइनल कहा जा रहा था, एक बात तो साफ है कि अभी भी यूपी में सीएम योगी को सीधी टक्कर दे पाना विपक्ष के वश की बात नहीं और 2027 में भी ये सिलसिला जारी रहे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Tags: Yogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Next Post
BSNL

BSNL का धमाकेदार ऑफर: मात्र 201 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट सुविधा

Maharashtra Assembly election 2024

जिस चूक से लोकसभा चुनाव में पिछड़ी थी बीजेपी, उसका कैसे किया सुधार कि तस्वीर ही बदल गई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In