कानपुर। ग्वालटोली पुलिस ने रियल लाइफ के बंटी-बबली को अरेस्ट किया है। शातिर लेडी नेहा विदेश में रहने वाली आभा हॉस्पिटल की मालकिन डॉक्टर प्रतिभा रोहतगी ( 92) के नाम के साथ जालसाजी की। उसने अपने साथी राहुल कटियार के साथ मिलकर प्रतिभा गोहतगी के नाम पर बैंक से लोन कराकर 1.50 करोड़ की रकम हड़प ली थी। मामले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश पिछले दो माह से कर रही थी। ठगी के इस कारोबार में एक बैंककर्मी भी शामिल था।
विदेश में रहने वाली महिला से की ठगी
ग्लालटोली के एलनगंज खलासी लाइन निवासी आभा गुप्ता ने 4 अक्टूबर 2024 को 2024 को थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आभा गुप्ता ने आरोप लगाया था कि पनकी के रतनपुर निवासी नेहा, नौबस्ता का रहने वाला राहुल कटियार और बैंककर्मी रजत सिंह ने फर्जीवाड़ा करके विदेश में रहने वाली उनकी बहन डॉक्टर प्रतिभा के नाम पर 1.50 करोड़ का लोन लेकर हड़प लिया। नेहा नेहा ने प्रतिभा के सारे जाली कागजात बनवाए। राहुल के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। दोनों ने बैंककर्मी की मदद से करोड़ों रूपए हड़प लिए।
ऐसे पकड़ी गई चोरनी की चोरी
लोन लेने के बाद नेहा अपने साथी राहुल के साथ लग्जरी जिंदगी जीने के साथ अगले शिकार की तलाश में जुट गई। इसबीच लोन की किश्तें नहीं जमा होने पर बैंक से घर में नोटिस पहुंची तब ठगी का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी जब आभा गुप्ता को हुई तो उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। ग्वालटोली पुलिस ने ठगी करने वाले राहुल को अरेस्ट करके जेल भेज दिया था। जबिक लोन लेकर रकम हड़पने की मास्टर माइंड नेहा की तलाश में दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस को नेहा के बारे में जानकारी मिली। तत्काल एक टीम पहुंची और जालसाज युवती को दबोच लिया।
लेडी डॉक्टर के यहां करते थे जॉब
विदेश में रहने वाली महिला डॉक्टर की बहन आभा ने बताया कि वह अपनी बहन के नाम से प्रतिभा आभा नर्सिंग होम का संचालन करती हैं। चार साल पहले बहन बीमार हो गई और वह इलाज के लिए कैलिफोर्निया चली गई। इसके बाद वह वहीं पर शिफ्ट हो गई हैं। आभा ने बताया कि, ग्वालटोली वाले घर में देखभाल के लिए कुछ कर्मचारी रहते हैं। वर्ष 2021 में बहन के एक कंपनी में शेयर फंसे हुए थे। जिसके सिलसिले में राहुल कटियार, नेहा तिवारी उनसे मिले। डॉक्टर प्रतिभा ने उन्हें जॉब दी। दोनों डॉ. प्रतिभा का फाइनेंस देखने लगे थे। प्रतिभा को उन पर कभी शक नहीं हुआ।
ऐसे निकाले बैंक से पैसे
इसबीच नेहा ने राहुल के साथ मिलकर ठगी का प्लान बनाया। दोनों शातिरों ने कर्मचारियों की मदद से प्रतिभा के नाम पर किदवईनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में फर्जी दस्तावेजों से खाता खुलवाया। इसमें बैंक कर्मी रजत सिंह ने साथ दिया। फिर दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित शाखा में ऑनलाइन खाता खुलवाया गया। वहां की शाखा से डेढ़ करोड़ का लोन ले लिया जिसे किदवईनगर के खाते में ट्रांसफर कराया। फिर आभा नर्सिंग होम के पास स्थित एक एटीएम से कई बार में पूरे रुपये निकाले ताकि भविष्य में यदि बात खुले तो कह सकें कि डॉक्टर प्रतिभा ने नजदीकी एटीएम से रुपये निकाले।
कानपुर पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
डॉक्टर आभा ने बताया कि प्रतिभा ने वर्ष 2020 में ही पॉवर ऑफ एटॉर्नी उनके नाम की थी। किसी भी खाते से एक भी रुपये लेनदेन उनकी इजाजत के बगैर नहीं हो सकता था। डॉक्टर आभा को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जालसाजी की बात कहन को बताया। उन्होंने अमेरिका से कानपुर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कर्नलगंज से गोपनीय जांच कराई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 4 अक्तूबर 2024 को ग्वालटोली थाने में नेहा तिवारी, राहुल कटियार और बैंक कर्मी रजत के खिलाफ एफटाईआर दर्ज हुई थी।
पति के साथ भी नेता ने की ठगी
डेढ़ करोड़ की ठगी की मास्टरमाइंड नेहा तिवारी ने सिर्फ डॉक्टर से धोखाधड़ी नहीं की बल्कि अपने पति से भी धोखाधड़ी करके लाखों रुपए हड़प लिया। किदवई नगर के ब्लॉक निवासी विशाल पांडे से 5 मई 2018 को विवाह हुआ था। विशाल ने बताया की शादी की बात से पत्नी नेहा की गतिविधियां संदिग्ध थीं। अलग-अलग लोगों से मिलना देर रात घर आना पार्टी करना उसका शौक था। उसने धोखाधड़ी करके मुझे भी लाखों रुपए हड़प लिए इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद नेहा तिवारी ने फरवरी 2021 में विशाल पांडे पर दहेज का मुकदमा लिखाया था। वहीं विशाल ने फर्जीवाड़ा और ठगी के केस को आधार बनाते हुए तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
जमीन और ढाबे पर खपाई रकम
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नेहा तिवारी और राहुल कटियार फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं। दोनों डॉक्टर प्रतिभा का भी अकाउंट देखते थे। इसी का फायदा उठाकर शातिरों ने उनके दस्तावेज के सहारे विदेश में रहने वाली डॉक्टर प्रतिभा के नाम पर 1.50 करोड़ का लोन कराकर हड़प लिया था। डीसीबी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नेहा ने बताया कि ठगी की रकम से उसने बहुत ही हाईवे पर दो बीघा जमीन और एक बड़ा ढाबा खोला है। इसमें ठगी में शामिल राहुल भी पार्टनर है। शातिर नेहा ने ठगी की रकम से खरीदी की जमीन अपने भाई के नाम पर खरीदी है।