Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Antara Singh Priyanka: भोजपुरी सिंगर पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रोग्राम का पैसा लेकर कार्यक्रम किए बिना लौटीं

Antara Singh Priyanka: भोजपुरी सिंगर पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रोग्राम का पैसा लेकर कार्यक्रम किए बिना लौटीं

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। राजेंद्र नामक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उन्होंने नवरात्रि जागरण के लिए 2 लाख रुपये में बुकिंग की थी, लेकिन सिंगर ने बिना कार्यक्रम किए पैसे लेकर वापसी कर ली। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
11/12/2024
Antara Singh Priyanka

RELATED NEWS

No Content Available

Bhojpuri singer Antara Singh Priyanka: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका, जो अपनी हिट गानों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं, इस बार विवादों में घिर गई हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार्स के साथ हिट गाने गाने वाली अंतरा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मामला उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां उनके और उनके कार्यक्रम संयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

क्या है मामला?

कोतवाली क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने 18 अप्रैल को हुए नवरात्रि देवी जागरण के लिए अंतरा सिंह प्रियंका को 2 लाख रुपये में बुक किया था। राजेंद्र के अनुसार, इस राशि में से 1.70 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। Antara Singh Priyanka के लिए एक होटल में रूम भी बुक किया गया था, जहां वह रुकीं, लेकिन कार्यक्रम किए बिना वापस लौट गईं।

भारी भीड़ के बीच गहरा नुकसान

राजेंद्र का कहना है कि अंतरा के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई थी। लेकिन जब कार्यक्रम नहीं हुआ, तो आयोजकों को न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि उनकी साख पर भी बुरा असर पड़ा। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर कार्यक्रम संयोजक से बात की, तो उन्हें धमकाया गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद मजबूरन उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अंतरा सिंह प्रियंका और उनके कार्यक्रम संयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में विस्तृत जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

फैंस में निराशा

Antara Singh Priyanka भोजपुरी सिंगिंग इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने पवन सिंह के साथ ‘लहंगा लखनऊवा’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं। इस विवाद ने न केवल उनके फैंस को निराश किया है, बल्कि उनके करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले में सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल यह विवाद अंतरा सिंह के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यहां पढ़ें: Bhupendra Chaudhary: प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाया ये पाठ और गुटबंदी पर की बात… जानिए क्या

Related Posts

No Content Available
Next Post
Market Update: Myntra और Flipkart ने दिया कस्टमर्स को बड़ा झटका,ऑर्डर कैंसिल करने पर देना होगा इतना चार्ज

Market Update: Myntra और Flipkart ने दिया कस्टमर्स को बड़ा झटका,ऑर्डर कैंसिल करने पर देना होगा इतना चार्ज

KGMU

KGMU Recruitment: केजीएमयू में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

Cyber fraud recovery

Cyber fraud:कैसे एक घंटे में वापस आए ठगी के 4 लाख? जानें पूरी घटना

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India