सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: जानिए भतीजे ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को गिफ्ट में क्यों दी फॉर्च्यूनर कार

Shivpal Singh Yadav Visit in Kanpur : कानपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, बीजेपी पर बोला हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला: ‘शंकराचार्य का अपमान, मां गंगा का भी अनादर’

जनवरी 25, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को कानपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। शिवपाल यादव अपने करीबी डॉक्टर आनंद झा के घर काकादेव गए। यहां पर डॉक्टर झा ने उन्हें गिफ्ट में फॉर्च्यूनर कार दी। गिफ्ट लेने के बाद शिवपाल यादव की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर फॉर्च्यूनर कार के साथ शिवपाल सिंह यादव की फोटो वायरल हो रही है। लोग भतीजे झा के बारे में जानकारी भी कर रहे हैं।

डॉक्टर झा ने दी फॉर्च्यूनर कार

यूपी उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को कानपुर की सीसामऊ सीट की बागडोर सौंपी थी। शिवपाल यादव ने यहां पर कई सभाएं की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाई। जिसके कारण उपचुनाव में सपा कैंडीडेट नसीम सोलंकी सीसामऊ सीट से विधायक चुनी गई। चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को शिवपाल सिंह यादव कानपुर पहुंचे। वह काकादेव स्थित डॉक्टर आनंद के निवास पर गए। यहां डॉक्टर झा ने उन्हें 50 लाख कीमत की फॉर्च्यूनर कार तोहफे में दी। कार के ऊपर चाचा गिफ्ट भी लिखा गया।

डॉक्टर झा बने कार के चालक

गिफ्ट में मिली कार पर शिवपाल यादव सवार हुए। कार गिफ्ट देने वाला डॉक्टर ही खुद ड्राइवर बनकर शिवपाल को दूसरे कार्यक्रमों में लेकर पहुंचे। कार को लेकर अब तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क पर जब शिवपाल यादव कार पर जा रहे थे, तब लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार गिफ्ट देने वाले डॉक्टर झा शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं। 2012 में जब यूपी में सपा की सरकार थी, तब शिवपाल यादव अक्सर झा से मिलने के लिए आया करते थे।

कुछ इस तरह से बोले शिवपाल यादव

कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने अपने ही कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कार्यक्रम को खराब करते हैं, कार्यकर्ता मंच पर हुड़दंग मचाते हैं। मीडिया से बात करते हुए एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी इसका विरोध कर रही है। यह ठीक नहीं है क्योंकि अगर अल्पमत की सरकार कोई आ गई तो क्या वहां चुनाव नहीं कराएंगे। ये बजेपी की चाल है। बीजेपी वोट डालने से लोगों को रोकती है। उन्होंने कहा बीजेपी ने अभी चुनाव में कितनी बेईमानी की है।

इंडिया गठबंधन से घबराई सरकार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, कानपुर की जनता को हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने नसीम सोलंकी को जिताया। चुनाव आयोग सौ फीसदी मतदान कराने का प्रयास करता है लेकिन बीजेपी ने उपचुनाव में मतदान रोकने का प्रयास किया। शिवपाल ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेता हैं। इंडिया गठबंधन की वजह से सरकार घबराई हुई है। पीडीए और समाजवादियों की वजह से घबराई हुई है। 2027 में भी गठबंधन पूरी तरह चलेगा। ये बीजेनी के षड्यंत्र हैं, ये करते रहेंगे। हम सब मिलकर लड़ेंगे।

Tags: Fortuner CarkanpurShivpal Singh Yadav
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला: ‘शंकराचार्य का अपमान, मां गंगा का भी अनादर’

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Shivpal Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Next Post
Doda District

Jammu & Kashmir : आतंकवाद से जुड़ी दो वारदातों में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जाने पूरा मामला

Sambhal News

Sambhal News : संभल में मिले मंदिर पर लगी भक्तों की लाइनें, विधि-विधान से पूजा पाठ करने जुटे लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist