सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: विनोद के घर पर 4 दिन में लगी 15 बार आग, मिला ‘बुलबुल’ का साथ अब ‘अदृश शक्ति’ का होगा ‘द एंड’

कानपुर के बिधनू पुलिस स्टेशन स्थित एक गांव में किसान का परिवार दहशत में, पीड़ित के घर पर आग का तांड़व।

by Vinod
दिसम्बर 15, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के कठुई गांव में एक किसान व उसका परिवार दशहत में हैं। सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक उसके घर में 15  बार आग लगी। संदिग्ध हालत में बार-बार आगने किसान के साथ ही पड़ोसी भी खौफ में हैं। किसान ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह आग लगी। किसी ने तरह से उसे बुझाया। फिर शाम को अचानक आग लग गई और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। परिवार अंधविश्वास की वजह से तांत्रियों के यहां चक्कर लगा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ‘बुलबुल’ नाम का तांत्रिक किसान के घर पर आया और हवन-पूजन करवाया।

आग ने किसान को बनाया कंगाल

कठुई गांव निवासी किसान विनोद कुशवाहा ने बताया कि उनके परिवार में बुजुर्ग मां पिता पत्नी दो बेटी व चार बेटे हैं। बीते सोमवार को वह परिवार में काम कर रहे थे। घर में छोटी बेटी नीतू थी। इसी बीच घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों की मदद से आग पर कापू पाया गया। इसके बाद से लगातार घर के अलग-अलग हिस्सों में 15 बार आग लग चुकी हे। बृहस्पतिवार की सुबह के बाद शाम को फिर से छप्पर में आग लग गई। देखते-देखते ही आग विकराल हो गई। पूरा परिवार दरवाजे पर आकर शोर मचाने लगा। ग्रामीणों ने पानी के जरिए आग पर काबू पाया। अनाज समेत पूरी ग्रहस्थी जलकर राख हो गई।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

महज चंद मिनट के अंदर लग जाती है आग

विनोद ने बताया कि सोमवार के बाद से परिवार के लोग आग कैसे लग रही, उसकी निगरानी कर रहे हैं। अचानक धुआं निकलना शुरू होता है और महज कुछ मिनट के अंदर आग विकराल रूप धारण कर लेती है। विनोद ने बताया कि आग घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लग रही है। 4 दिन के अंदर 12 बार आग लग चुकी है। खौफ के चलते परिवार के सदस्य अब पड़ोसियों के घरों पर राज गुजारने को विवश हैं। विनोद ने बताया कि आग सुबह और शाम के वक्त ही लगती है। रहस्यमयी आग को लेकर ग्रामीण भी डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुलबुल नाम का तांत्रिक किसान के घर पर आया था।

ग्रामीण बता रहे ‘अदृश्य शक्ति’ लगा रही आग

ग्रामीणों का कहना है कि कोई अदृश्य शक्ति है, जो विनोद के घर पर आग लगा रही है। ग्रामीण अब विनोद के घर पर पहरेदारी भी कर रहे हैं। खुद विनोद भी खेतों के बजाए घर पर रहता है। परिवार के अन्य सदस्यों की नजर जले हुए छप्पर पर रहती है। आग लगने से विनोद का सारा सामान जल गया है। ग्रामीणों ने उसे राशन मुहैया कराया है। जिसके कारण उसके घर पर रोटी पक पाती है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। कार्यवाहक थानाप्रभारी राजदेव ने पुनिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

आठ वर्ष पहले भी रहस्यमयी आग का कहर

इससे पहले बिधनू थानाक्षेत्र के काकोरी गांव में आठ वर्ष पहले कुछ ऐसे ही हालात थे। तब ग्रामीणों ने बताया था कि घरों में रहस्यमय हालत में आग लग जाती है। ग्रामीणों का मानना था कि गांव में प्रेत आत्माएं इंसानों की बलि मांगती हैं ना देने पर अचानक घरों में आग लग जाती है। तब करीब 12 घरों में आग लगी थी और सबकी गृहस्थी जलकर खाख हो चुकी था। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले पांच वर्ष पहले भी अचानक 15 घरों पर आग लगी थी। जिसके कारण पुलिस-प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने महीनों तक डेरा जमा कर रखा। इसके बाद एक तांत्रिक ने गांव में पूजा की थी। इसके बाद आग लगने का सिलसिला थमा था।

तब साधू से करवाई थी पूजा

काकोरी गांव में करीब 700 लोग रहते हैं। ग्रामीणों में दहशत इस कदर थी कि वह घरों से बहार खाना बना रहे थे और ज्यादा से ज्यादा समय घरों के बहार बिता रहे थे। उस दौरान भी पूरा जिला प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा रहा था। लेकिन इसका पता लगाने में वह नाकाम रहे। जगलाल यादव ने बताया कि हमारे गांव में किसी प्रेत आत्मा का साया था। इसकी वजह से अचानक घरों में आग लग जाती थी। सबसे पहले प्रह्लाद के घर पर आग लगी थी। मनु कोरी के घर पर भी आग लगी थी। ग्रामीण बताते हैं कि उस गांव गांव में प्रेत आत्माओं का साया था। हमने एक साधू को घर बुलाकर बीते तंत्रमंत्र की पूजा कराई थी। जब से हमने पूजा कराई है तो हमें घर में शांति और सुकून मिला।

 

Tags: Bidhnu Police Stationfire at housekanpur
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
vegetable

Lucknow vegetable market: लहसुन और टमाटर के दाम गिरे, कई सब्जियों के भाव में कमी

Sambhal

Sambhal Temple News: संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, शिवलिंग और मूर्तियां देखकर श्रद्धालु हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist