Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

18 साल के आशिक को मिली 55 बरस की गर्लफ्रेंड, दोनों मना रहे थे सुहागरात तभी पहुंच गई बेटी फिर क्या हुआ जानें

कानपुर में 18 साल युवक के साथ घर से भागी चार बच्चों की मां, बेटी ने दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को पकडा, थाने में हुई पंचायत।

Vinod by Vinod
December 22, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं प्यार एक ऐसा रोग है, जिसे लग जाए तो वह नाते-रिश्ते सब भूल जाता है। प्रेमी अपनी प्रियसी को पाने के लिए दुनिया से दो-दो हाथ करने को तैयार रहता। तो वहीं प्रेमिका भी प्रेमी के लिए कुछ भी कर गुजरने में पीछे नहीं हटती। कुछ ऐसी ही अजब-प्रेम की गजब की कहानी कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के कुड़नी गांव में सामने आई है। यहां 18 साल के युवक पर 55 साल की महिला फिदा हो गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। एक-दूसरे के साथ जीवन भर जिंदगी बिताने की कसम खाई। फिर क्या था चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बेटी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और दोनों को एक कमरे से पकड़ लिया। दोनों को पुलिस थाने लेकर आई। यहां दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।

18 साल की युवक पर महिला फिदा

मामला साढ़ थानाक्षेत्र के कुड़नी इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 55 साल की महिला के चार बच्चे हैं। महिला का पति बाहर प्राइवेट नौकरी करती था। उसकी बड़ी बेटी विवाहित है। जबकि तीन बच्चे घर में रहते हैं। महिला गांव में रहकर खेती-किसानी करती है। महिला की मुलाकात कुछ माह पहले 18 साल के युवक से हुई। युवक महिला के पड़ोस के गांव का रहने वाला है। युवक अक्सर महिला से मिलने के लिए उसके घर आता। दोनों में दोस्ती हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार परवान चढ़ने लगा। अपनी मां की उम्र की महिला पर युवक इस कदर फिदा हो गया कि वह रात के वक्त चुपके से उसके घर पर आता। महिला अपने प्रेमी को घर के अंदर कर लेती। भोर पहर युवक महिला के घर से चला जाता।

RELATED POSTS

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025

बड़ी बेटी ने घर से निकलने पर लगाई रोक

प्रेमी युवक के घर आने पर महिला के बच्चे विरोध करने लगे और लाठी-डंडे से पीटने की धमकी दी। कभी कभार खेतों में जाकर दोनों चुपके से मिलने लगे। फिर बच्चों ने मां पर नजर रखनी शुरू कर दी। बड़ी बेटी भी मायके आ गई और मां के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। युवक से नहीं मिल पाने से महिला ने बड़ा कदम उठाया। उसने अपने प्रेमी को फोनकर गांव के बाहर आने को कहा। युवक जैसे ही गांव आया। वैसे ही महिला घर से भाग गई। युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। महिला की बेटी ने थाने में जाकर मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। साथ ही पिता को भी मां के भाग जाने की जानकारी दी। पिता गांव लौटा और पत्नी की खोजबीन शुरू की।

प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला

साढ़ पुलिस के मुताबिक महिला उस लड़के के साथ तीन दिन पहले फरार हो गई और उसका कोई अता पता नहीं चला। महिला की विवाहित बेटी मां की खोजबीन के लिए लगी रही। तभी उसे जानकारी मिली कि फरार हुई मां उसी लड़के के घर में मौजूद है। विवाहित बेटी ने साढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला अपने प्रेमी के घर में ही मिल गई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के घरवालों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। महिला और प्रेमी दोनों एक साथ रहने की जिद करने लगे। इस पर पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जिस प्रेमी के घर महिला तीन दिन से रह रही थी, उस घर में प्रेमी युवक की दो बहनें और मां भी रहती थीं।

पूरे इलाके में हो रही चर्चा

इस मामले की इलाके में हर कोई चर्चा कर रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ग्रामीणों का बताया कि महिला का पति कई सालों से दूसरे शहर में नौकरी करता है। वह साल में कभी-कभार ही घर आता है। ग्रामीणो ंने बताया कि युवक अक्सर महिला के घर पर आता था। वह महिला को चाची कहता था। इसी के कारण उस पर कभी किसी को शक नहीं हुआ। युवक महिला के बच्चों को भी बाइक से बाजार लेकर जाता। पर कुछ दिन पहले दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी ग्रामीणों को हुई। पड़ोसियों ने बड़ी बेटी के साथ मिलकर युवक के गांव में आने पर रोक लगा दी। जब महिला प्रेमी से मिल नहीं पाई तो वह मौका पाकर घर से भाग खड़ी हुई।

Tags: kanpurlove affairlove story of young man and womanSadh police station
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

by Vinod
November 18, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी...

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

by Vinod
November 18, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित ग्वालटोली थाने की पुलिस ने यूपी की खूंखार लटेरी दुल्हन दिब्यांशी को दबोच लिया...

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

by Vinod
November 9, 2025

कानपुर। बिठूर के एक होटल में यूपी एएसआईकॉन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी-गिरामी डॉक्टर्स ने शिरकत की।...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 6, 2025

कानपुर। नाम ऋषिकांत शुक्ला। पद यूपी पुलिस में डीएसपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। जो मिशन दिया गया, उसे...

Next Post
संविधान रचयिता बाबा साहब अंबेडकर, की डिग्रियां देख हर कोई बोला यह तो गजब है भाईसाहब

संविधान रचयिता बाबा साहब अंबेडकर, की डिग्रियां देख हर कोई बोला यह तो गजब है भाईसाहब

sandeep acharya indian idol journey life music

20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया, इंडियन आइडल का विनर, जो सबको रुलाकर चला गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version