सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prayagraj : महाकुंभ का आयोजन देख विदेशी हुए आश्चर्यचकित बोले अद्भुत, अतुल्य और अकल्पनीय बज गया पूरे विश्व में भारत का डंका

महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे, जिनमें विदेशी भी शामिल थे। अमेरिकी, स्पेनिश, ब्राजीलियाई और फ्रांसीसी आगंतुकों ने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। आध्यात्मिकता, परंपरा और आस्था के इस आयोजन में 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, महाकुंभ 2025
mahakumbh 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत सोमवार को पौष पूर्णिमा के दिन से हो गई है। लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल थे। संगम का पवित्र जल श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव लेकर आया।

विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे महाकुंभ

अमेरिकी सेना में काम कर चुके माइकल, जो अब बाबा मोक्षपुरी के नाम से जाने जाते हैं, महाकुंभ में जूना अखाड़े से जुड़े। उन्होंने अपनी यात्रा साझा करते हुए कहा, मैं पहले एक साधारण व्यक्ति था। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है, इसलिए मैं मोक्ष की तलाश में भारत आ गया। यह मेरा पहला महाकुंभ है और इसका आध्यात्मिक अनुभव अनोखा है।

RELATED NEWS

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

जनवरी 3, 2026
Lord Jagannath Rath Yatra Chhera Pehra

Jagannath’s Rath Yatra Ritual : क्या होता है छेरा पहरा? जानिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की एक बेहद ख़ास रस्म

जून 26, 2025

दक्षिण कोरिया के यूट्यूबर और जापानी पर्यटक भी महाकुंभ के रंग में रंगे हुए थे। उनका मकसद यहां की संस्कृति और परंपराओं को गहराई से समझना था।

स्पेन की क्रिस्टीना का अनुभव

स्पेन से आई क्रिस्टीना ने इस आयोजन की भव्यता को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, यह पल मेरे लिए जादुई है। मैं पहली बार इतना बड़ा धार्मिक आयोजन देख रही हूं।

ब्राजील के योग साधक शिकू ने महाकुंभ को आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, भारत दुनिया का आध्यात्मिक केंद्र है। यहां आकर मैं बहुत खुश हूं। इस बार महाकुंभ में ग्रहों का दुर्लभ संयोग इसे और भी खास बना रहा है। जय श्रीराम।

डुबकी से मिला सुकून

ब्राजील की जूली ने संगम में डुबकी लगाकर गहरी शांति महसूस की। उन्होंने कहा, यह अनुभव शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यह एक अलग ही सुकून देता है। वहीं, इटली से आईं वेलेरिया और उनके पति मिखाइल ने ठंड के कारण डुबकी नहीं लगाई। मिखाइल ने मजाक करते हुए कहा, अगर मैंने डुबकी लगाई, तो मेरी पत्नी मुझे छोड़ देगी!

फ्रांसीसी पत्रकार का उत्साह

फ्रांस की पत्रकार मेलानी ने इस आयोजन को जीवन का सबसे बड़ा अनुभव बताया। उन्होंने कहा, महाकुंभ के बारे में सुनते ही मुझे लगा कि मुझे यहां आना चाहिए। साधुओं से मिलना और इस विशाल मेले का हिस्सा बनना बहुत खास है।

45 करोड़ लोगों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस बार महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। महाकुंभ हर किसी के लिए एक अलग अनुभव लेकर आता है, जो जीवनभर याद रहता है।

Tags: Indian festivalsMahakumbhspiritual tourism
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

by SYED BUSHRA
जनवरी 3, 2026

New Year Spiritual Tourism Boom: नए साल के अवसर पर इस बार देशभर में स्पिरिचुअल टूरिज्म का जबरदस्त असर देखने...

Lord Jagannath Rath Yatra Chhera Pehra

Jagannath’s Rath Yatra Ritual : क्या होता है छेरा पहरा? जानिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की एक बेहद ख़ास रस्म

by SYED BUSHRA
जून 26, 2025

Lord Jagannath’s Rath Yatra Ritual Chhera Pehra : पुरी (उड़ीसा) में भगवान जगन्नाथ का एकांतवास अब समाप्त हो चुका है। माना...

Mithun Sankranti 2025 fertility festival and Silbatta worship

Mithun Sankranti 2025 : मिथुन संक्रांति कब है,निसंतान आज कौन सा करें उपाय जिससे औलाद का सुख पाएं

by SYED BUSHRA
जून 15, 2025

Mithun Sankranti 2025:इस साल मिथुन संक्रांति 15 जून 2025, आज रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव अपनी खुद...

MahaKumbh

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

by Mayank Yadav
जून 8, 2025

MahaKumbh stampede: MahaKumbh मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली...

Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

Pahalgam history: क्यों हिंदू आस्था की खास जगह है पहलगाम? जानिए शिव कनेक्शन और मिनी स्विट्जरलैंड टैग का रहस्य

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 24, 2025

Pahalgam history: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया...

Next Post
Priyanka Sharma death

Lucknow news: थाईलैंड में बीवी की बाथटब में मिली लाश, पति पर जहरीली दवा देने का शक

Constipation

Health care: कब्ज को छोटी परेशानी न समझे, इलाज न करने पर बन सकती है बड़ी मुश्किल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist