गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टरों की 5000 सीटों पर बंपर भर्ती, योगी सरकार ने दिया बेहतरीन मौका

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महिला परिचालकों की भर्ती का निर्णय लिया है।

by Gulshan
जनवरी 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Roadways
Share on FacebookShare on Twitter

UP Roadways : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महिला परिचालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत 5000 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी, ताकि महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त बन सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “मिशन नारी शक्ति” के तहत परिवहन निगम लगातार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। अब तक कई महिला चालक नियुक्त हो चुकी हैं, और अब 5000 महिला परिचालकों की नियुक्ति से महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में लगभग 5000 महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए महिला अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना या एनसीसी बी प्रमाण पत्र, स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

RELATED NEWS

UP Roadways

UP Roadways ने दी बागेश्वर धाम जाने वालों को बड़ी राहत, प्रयागराज से नई बस सेवा शुरू

अगस्त 25, 2025
UP Roadways

UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

जून 26, 2025

क्या हैं योग्यताएं ?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है, साथ ही सीसीसी प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट अंक के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। यदि महिला अभ्यर्थी के पास एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, या स्काउट गाइड के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र हैं, तो उन्हें 5% अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इन महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक के समान ही वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन ?

यूपी रोडवेज महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा:

  • 6 फरवरी: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
  • 17 फरवरी: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 20 फरवरी: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 4 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर कानों में पड़ेगी वीरता की गूंज, 942 जवानों को सम्मान दिए जाने का ऐलान

इसके साथ ही, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी। महिला अभ्यर्थी अपनी आवेदन प्रक्रिया को UPSRTC की वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से पूरा कर सकती हैं। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जाएगा।

Tags: up roadways
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Roadways

UP Roadways ने दी बागेश्वर धाम जाने वालों को बड़ी राहत, प्रयागराज से नई बस सेवा शुरू

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025

UP Roadways: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज ने बड़ी राहत...

UP Roadways

UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

by Mayank Yadav
जून 26, 2025

UP Roadways Privatization: उत्तर प्रदेश में UP Roadways के निजीकरण की खबरों पर अब विराम लग गया है। परिवहन मंत्री...

after-milk-and-toll-tax-another-blow-of-inflation-up-roadways-increased-bus-fare

दूध और टोल टैक्स के बाद महंगाई का एक और झटका, इस राज्य में बढ़ा बस का किराया

by Rajni Thakur
जून 3, 2024

UP Roadways Bus Fare: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट (Lok Sabha Elections 2024 Result) से पहले जनता को लगातार महंगाई का...

up-government-will-do-more-publicity-to-spread-awareness-about-road-safety-through-the-roadways-buses-of-transport-corporation

लोकसभा चुनाव के बीच UP Roadways की बसों का दिखेगा अलग अंदाज, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

by Rajni Thakur
मई 10, 2024

UP Roadways News: लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के...

UP Roadways: आज से महंगा हुआ यूपी रोडवेज का सफर, अब बसों में ट्रैवल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये…

by Anu Kadyan
अप्रैल 11, 2023

यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसों में सफर करना अब और महंगा हो गया है। दरअसल आज से बसों का किराया...

Next Post
Elvish Yadav

यूट्यूबर एल्विश यादव पर कानूनी शिकंजा... गाजियाबाद कोर्ट ने FIR के दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

Mahakumbh

Mahakumbh Beggars: मेले में हजारों भिखारियों की बढ़ती संख्या... जानवरों की चर्बी से तैयार किए जाते हैं घाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist