रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi elections: शीशमहल का जिक्र करते हुए बोले Amit Shah, इस काम में नंबर 1 हैं Arvind Kejriwal

Amit Shah public meeting in Rahini: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रोहणी में एक जनसभा को किया संबोधित, अरविंद केजरीवाल पर लगाए सनसनीखेज आरोप।

by Vinod
जनवरी 30, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केजरीवाल अपनी हार जान गए हैं, इसलिए यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि यमुना में कौन सा जहर मिलाया। जहर का नाम बताइए। कौन सी लेबोरेटरी की रिपोर्ट की है, उन्हें बताना चाहिए। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने और बहाना बनाने में नंबर एक हैं। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी में जनसभा के दौरान कही। इस दौरान अमित शाह ने मतदाताओं से आह्वान किया कि पांच फरवरी को इतना जोर से बटन दबाना कि केजरीवाल के शीशमहल के शीशे टूट जाएं।

केजरीवाल पर तीखा जुबानी हमला किया

गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा के दौरान बीजेपी के संकल्प का जिक्र किया तो वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को मत पेटी खुलने दीजिए, आप पार्टी सूपड़ा साफ हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले वादे करके मुकरने वाले लोग हैं, हम वादे के लिए जान देने वाले लोग हैं। इस मंच से कहकर जा रहे हैं एक भी गरीब कल्याण की योजना बंद नहीं होगी। साथ ही, हमारे वादे भी पूरे होंगे। इतना ही नहीं अमित शाह ने ऐलान किया, 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे, तारीख नोट कर लीजिए। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगी।

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

शीश महल’ के शीशे टूट जाएं

अमित शाह ने आगे दिल्ली की जनता को कमल के निशान पर बटन दबाना है और बीजेपी सरकार बनानी है। बटन इतने जोर से दबाना है कि केजरीवाल के ’शीश महल’ के शीशे टूट जाएं। हमारी सरकार बनी तो दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे, सड़कों और गलियों की शानदार सफाई भी करेंगे और साथ में जल प्रबंधन भी हम करेंगे। हमने जो-जो वादे किए हैं, सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक के दौरान सभी दिल्ली के लोगों के लिए चालू कर दी जाएंगी। महिलाओं के खाते में मार्च से पैसा आने लगेगा।

शराब की दुकान बंद करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल, चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं, इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने यमुना को प्रदूषित करके, प्रदूषित पानी पीने के लिए दिल्ली को मजबूर किया है और आपने पानी के शुद्धिकरण, सड़कों की सफाई और जल बोर्ड के स्वच्छ पानी देने के सारे पैसे आप के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं। इन्होंने कहा था कि हम रिहायशी इलाकों से शराब की दुकान बंद करेंगे। केजरीवाल जी, रिहायशी इलाके तो छोड़िए आपने तो स्कूल और मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें खोलने का काम किया।

आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई?

अमित शाह ने आगे कहा, हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। इन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि हम यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे, मैं आकर डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जी, आज तक आपने डुबकी क्यों नहीं लगाई? इन्होंने कहा था कि अस्पताल के कमरे दोगुना करेंगे। कमरा तो एक भी नहीं बढ़ा, लेकिन इन्होंने दिल्ली वालों का 5 लाख तक का फ्री इलाज भी (जो मोदी जी देते हैं) रोकने का काम किया। दिल्ली वालों आप बीजेपी की सरकार बना दो, पहली कैबिनेट में दिल्ली वालों का 10 लाख तक का ऑपरेशन सहित मुफ्त इलाज करवाने का काम बीजेपी करेगी।

एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा

अमित शाह ने कहा, हमने तय किया है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद, हर महीने की 5 तारीख से पहले हर माता-बहन को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देने का काम करेंगे। हर गर्भवती महिला को हमारी सरकार 21,000 रुपये देगी। 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा और दीपावली एवं होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ और अफवाह फैलाने में नंबर वन हैं। दिल्ली की जनता इसबार इन्हें वोट के जरिए कुर्सी से बेदखल करने जा रही है।

Tags: amit shahAmit Shah's rally in Delhi electionsARVIND KEJRIWALDelhi Assembly ElectionsDelhi Elections 2025
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

Next Post
Bhagwant Mann

पंजाब CM भगवंत मान के घर पड़ी EC की रेड, कपूरथला हाउस के बाहर लगा अधिकारियों का जमघट

India mobile market growth

भारतीय लोग Mobile पर सबसे ज्यादा समय क्या करते हैं, डेटिंग ऐप्स की कमाई कहां तक पहुंची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In