गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कनपुरिए छोरे ने साइबर ठग के साथ की ठगी, ऐंठ लिए 10 हजार… शातिर ‘गब्बर सिंह’ की निकाल दी हेकड़ी

कानपुर में एक अजब-गजब का मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने शिकारी का कुछ इस तरह से किया शिकार, और ऐंठ लिए पैसे।

by Vinod
मार्च 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। पूरे देश में साइबर अपराध के हरदिन मामले बढ़ रहे हैं। ठग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ लेते हैं। लेकिन कानपुर में युवक ने शातिर ठग को ही ठग लिया। कनुरिया छोरे ने ऐसी कहानी सुनाई, जिससे शातिर ‘गब्बर सिंह’ फंस गया और दस हजार रूपए खाते में ट्रांफसर कर दिए। जब ठग को खुद के साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो वह भौचक्का रह गया। नटवरलाल ने युवक को फोन किया गिड़गिड़ाया और पैसे वापस देने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

भूपेंद्र सिंह कानपुर के बर्रा इलाके में रहते हैं। वह प्राईवेट कंपनी में जॉब करते हैं। भूपेंद्र ने बताया कि साइबर ठग ने उन्हें सीबीआई अफसर बनकर फोन किया। ठग ने मुझसे कहा कि, तुम्हारे अश्लील वीडियो मेरे पास हैं। भूपेंद्र ने बताया कि ठग ने मेरे मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे और कहा कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। अगर गिरफ्तारी से बचना चाहते है तो पैसे ट्रांसफर कर दो। ठग ने भूपेंद्र से 10 हजार रूपए मांगे और अपना खाता भी मोबाइल में भेजा।

RELATED NEWS

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

जुलाई 22, 2026
Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

जुलाई 14, 2026

लड़की ने दर्ज करवाई है एफआईआर

भूपेंद्र ने बताया कि ठग ने खुद को सीबीआई अफसर बताया। ठग ने कहा तुम्हारे खिलाफ लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई है। सीबीआई और पुलिस तुम्हारे घर पहुंच रही है। अगर जेल जाना नहीं चाहते तो तत्काल 10 हजार रूपए मेरे खाते में भेज दो। भूपेंद्र ने बताया कि मैं समझ गया कि यह साइबर ठग फर्जी अफसर बनकर फोन कर रहा है। भूपेंद्र ने ठग के साथ ठगी का प्लान बनाया। भूपेन्द्र सिंह ने अपने दोस्त को बुलाया। फिर ठग के साथ ठगी करने का ऑपरेशन शुरू किया।

16 हजार रुपए का खर्च आएगा

भूपेंद्र ने बताया कि, ठग को फोन आया तो मैंने उससे कहा कि अंकल, प्लीज मम्मी को ये बातें नहीं बताना। अगर मम्मी जान गई तो बड़ी समस्या आ गई। भूपेंद्र ने बताया कि, हालांकि मेरी मम्मी का निधन हो चुका है। भूपेंद्र ने बताया कि ठग ने कहा अब तो एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पूरे केस को खत्म करने में 16 हजार रुपए का खर्च आएगा। जिस पर मैंने ठग से कहा कि अंकल आप मुझे कुछ समय दें। मैं पैसे की व्यवस्था करता हूं। मैंने ठग से कहा कि आप 7 मार्च को हमें फोनकर तब तक पैसे की इंतजाम हो जाएगा।

घर से एक सोने की चेन चुराई थी, जो

भूपेंद्र ने बताया कि 7 मार्च को फिर से ठग का फोन आया और उसने फिर से पैसे मांगे। फिर मैंने कहानी बनानी शुरू कर दी। उससे कहा कि कुछ दिन पहले मैंने घर से एक सोने की चेन चुराई थी, जो मैंने अपने दोस्त के सुनार पिता को दी थी। चेन 40 हजार में बिक जाएगी। मैं वह रुपए आपको दे दूंगा। अंकल प्लीज एक दिन का और मुझे समय दें। 8 मार्च को मैं पैसे आपको दे दूंगा। साइबर ठग का फिर से फोन आया। मैंने साइबर ठग को बताया कि सुनार मुझे चेन नहीं दे रहा। चेन के बदले में पहले तीन हजार रुपए मांग रहा है। मैं एक छात्र हूं, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। मेरी मदद करिए। मुझे तीन हजार रुपए दे दीजिए। चेन बेचने के बाद जो पैसा आएगा, मैं आपको दे दूंगा।

तो मैंने उसे दूसरी कहानी बताई

भूपेंद्र ने बताया कि ठग ने तत्काल मुझे तीन हजार रुपए भेज दिए। फिर मैंने 500 रुपए और मंगवाए। इस दौरान मैंने उसे चेन की एक फोटो भेजी। 9 मार्च को साइबर ठग का फिर फोन आया, तो मैंने उसे दूसरी कहानी बताई। कहा, मैं जिस सुनार के यहां चेन बेचने गया था, उसने चेन रख ली है। कह रहा है कि तुम नाबालिग हो। अपने मम्मी-पापा को लेकर आओ। इसके बाद चेन के रुपए दे देगा। आप मेरे पिता बनकर सुनार से बात कर लीजिए। मैंने उससे अपने एक दोस्त से बात कराई। दोस्त के कहने पर ठग ने 4,480 रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

ठग ने मुझे 3 हजार रुपए और ट्रांसफर कर दिए

भूपेंद्र ने बताया कि 10 मार्च को साइबर ठग का फोन आया तो मैंने चेन पर गोल्ड लोन लेने की कहानी रची। मैं गोल्ड लोन वाली कंपनी में गया। वहां पर अपने दोस्त से ठग की बात कराई। इस पर दोस्त ने ठग को बताया कि वह चेन रखकर 1.10 लाख रुपए का लोन दिलवा देगा। प्रोसेसिंग फीस तीन हजार रुपए लगेगी। इस पर ठग ने मुझे 3 हजार रुपए और ट्रांसफर कर दिए। इस तरह से मैं उससे 10 हजार रुपए ले चुका हूं। साइबर ठग ने बातचीत के दौरान बताया कि वह सचेंडी क्षेत्र का रहने वाला है।

कहा  ‘गुरू’ हम कानपुर वाले

भूपेंद्र ने बताया कि 10 हजार रूपए ऐंठने के बाद मैं खुश था। तभी ठग का फिर फोन आया और पहले उसने मुझे जेल भिजवाने की धमकी दी। जिस पर मैंने ठग से कहा कि ‘गुरू’ हम कानपुर वाले हैं। तुम सीबीआई के अफसर के बजाए एक छोटे से ठग हो। अब हम तुम्हारी खातिरदारी ठीक से करेंगे। भूपेंद्र ने बताया कि ठग को खुद के साथ ठगी का ऐहसास होने के बाद वह रोने लगा। पैसे वापस किए जाने की गुहार लगाई। कभी ठगी नहीं करने की बात कही।

 

 

Tags: Cyber Fraudkanpur
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

APK Fraud: ठगी के मामलों में अक्सर शिकार बनने वाले लोगों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार पुलिस ने...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Fake Call Alert: साइबर ठगी का नया  हथियार +91 नंबर से आ रही इंटरनेशनल कॉल से रहें सावधान, सरकार ने जारी की चेतावनी

Fake Call Alert: साइबर ठगी का नया हथियार +91 नंबर से आ रही इंटरनेशनल कॉल से रहें सावधान, सरकार ने जारी की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

Fake International Call Alert: अगर आपके फोन पर +91 नंबर से कॉल आए और सामने वाला खुद को विदेशी कॉलर...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Next Post
Aamir Khan

आमिर खान को फिर से हुआ प्यार, अपने घर गौरी की कराई शाहरूख और सलमान से मुलाकात

Trump

Trump's revelation: पीएम मोदी के दौरे से पहले वाशिंगटन से हटवाए गए थे टेंट, ट्रंप का खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist