Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बहन को लेकर Kanpur के इस भाई की जारी है तपस्या, 700 KM की साइकिल यात्रा के बाद भी भाई दूज पर नहीं मिली बहना

कानपुर के नयागंज निवासी अनिल गोस्वामी की छोटी बहन घर से अचानक लापता हो गई हैं, जिनकी बड़े भाई साइकिल के जरिए कर रहे खोजबीन।

Vinod by Vinod
March 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। रक्षाबंधन और भाई दूज पर हर भाई अपनी बहन की ताउम्र रक्षा करने का संकल्प लेता है। बहना भी अपने भैया की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे रक्षा का वचन लेती है। ऐसा ही एक वचन कानपुर के रहने वाले अनिल गोस्वामी पिछले 15 सालों से निभा रहे हैं। भैया दूज से ठीक 8 दिन पहले वह घर से रूठकर चली गई। भाई ने खोज खबर की, लेकिन बहन का कहीं पता नहीं चला। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पता नहीं चलने पर भाई ने साइकिल का हैंडिल थामा और शहर-शहर, गांव-गांव अपनी बहन की तलाश में जुट गया। करीब 700 किमी की यात्रा कर चुके अनिल अपने मिशन में जुटे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

कानपुर के नयागंज स्थित पुरानी दालमंडी निवासी अनिल गोस्वामी अपने परिवार के साथ रहते हैं। अनिल परिवार में सबसे बड़े हैं। अनिल ने अपनी छोटी बहन पिंकी की परवरिस की। पिंकी को पढ़ाया। जब पिंकी की उम्र शादी की हुई तो लड़का देखा। अनिल ने पिंकी की शादी मुरादाबाद में की। बहन मायके से ससुराल गई। तभी एक हादसा हुआ और चोट बहन के सिर पर लग गई। पति ने पत्नी को घर से बेघर कर दिया। वह पति के घर से चलकर अपने भाई के पास पहुंची। भाई ने बहन का इलाज करवाया। ठीक होने के बाद अनिल ने बहनोई को फोनकर बहन को ले जाने को कहा पर उसने इंकार कर दिया। जिसके चलते बहन ने भी पति से अलग रहने का निर्णय लिया और भाई के आंगन में बची जिंदगी गुजारने लगी।

RELATED POSTS

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025

पत्नी ने बहन के लापता हो जाने की जानकारी दी

अनिल बताते हैं घर पर पत्नी, एक बेटा, तीन बेटियों के अलावा माता-पिता और दो छोटे भाई रहते हैं। दोनों भाई घर की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। छोटी बहन पिंकी और माता-पिता हमारे साथ रहते हैं। अनिल बताते हैं कि वह 7 मार्च की सुबह कंपनी चले गए। घर पर बहन अपने कमरे थे। दोपहर के वक्त बेटा बहन को खाना देने के लिए गया। कमरे का दरवाजा खुला था। बहन कमरे में नहीं थी। बेटे ने परिवार के अन्य लोगों को बहन के बारे में जानकारी दी। परिवारवालों ने बहन को खोजा पर वह नहीं मिली। पत्नी ने बहन के लापता हो जाने की जानकारी मुझे दी। मैं कंपनी से भागकर घर पहुंचा।

साइकिल के हैंडिल को कन्नौज की तरफ मोड़ दिया

अनिल बताते हैं कि पड़ोसी और परिवार के सदस्यों के साथ बहन की पूरे मोहल्ले में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। शाम को थाने जाकर बहन की गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 8 मार्च को फिर थाने गया और पुलिस से बहन के बारे में जानकारी की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मैंने साइकिल उठाई और बहन की तलाश शुरू कर दी। 9-10 मार्च को कानपुर का कोना-कोना छान मारा। अस्पताल से लेकर 52 पुलिस स्टेशनों पर गया। रेलवे, बस स्ट्रैंड से लेकर महिला आश्रृम में खोजबीन की। पर बहन कहीं नहीं मिली। इसके बाद मैंने साइकिल का हैंडिल कानपुर देहात की तरफ मोड़ दिया। गली, गली और गांव-गांव बहन की तलाश की। इसके बाद साइकिल के हैंडिल को कन्नौज की तरफ मोड़ दिया।

तो तत्काल उन्हें जानकारी दे

अनिल बताते हैं कि कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और फर्रूखाबाद जिले में जाकर बहन को खोजा। उन्नाव और फतेहपुर भी जा चुका है। अभी तक करीब 700 किमी की यात्रा कर चुका है। जब तब बहन नहीं मिल जाती, तब तक मैं साइकिल के जरिए उसकी तलाश जारी रखूंगा। मेरे सपना था कि बहन भैया दूज पर्व तक मुझे मिल जाएगी। हरसाल की तरह वह इसबार भी मुझे भैया दूज पर तिलक लगाएगी पर ऐसा नहीं हो सका। अनिल बताते हैं कि उन्होंने अखबार में बहन की गुमशुदकी का विज्ञापन छपवाया। करीब 30 हजार रूपए भी खर्च किए, पर बहन नहीं आई। अनिल ने लोगों से अपील की है अगर किसी को उनकी बहन दिख जाए तो तत्काल उन्हें जानकारी दे।

सीएम योगी से की फरियाद

अनिल कहते हैं कि मैं ही अपनी बहन पिंकी का बागवां हूं और वह भी मेरी जिंदगी है। बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मैं हर माह 15 से 20 हजार रूपए खर्च करता था। जब बहनोई ने बहन को छोड़ा तो वह मानसिक रोग का शिकार हो गई। पिछले 10 सालों से बहन का इलाज चल रहा है। अनिल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरियाद की है। अनिल ने कहा कि मैं सीएम योगी से गुहार लगाता हूं कि वह पुलिस के जरिए मेरी लाडली की खोज करवाएं। अनिल ने बताया कि जिस दिन से बहन घर से लापता हुई है, तब से हमारे घर पर ठीक से भोजन नहीं पका। मैंने और परिवार के सदस्यों ने होली भी नहीं मनाई।

मेरी धन-दौलत मेरी बहन

अनिल कहते हैं मैं तो 10 मार्च के बाद घर भी नहीं गया। बहन की खोज में गांव-गांव में भटक रहा हूं। जिस शहर में रात हो जाती है, वहीं पर रूक जाता हूं। सुबह होते ही साइकिल पर सवार होकर बहन की खोजबीन में जुट जाता हैं। अनिल कहते हैं कि मेरी धन-दौलत मेरी बहन है। मेरी जिंदगी का बहन जुनून है। वह बीमार है पर मेरे लिए अमृत है। बिना बहन के मेरी जिंदगी अधूरी है। जब तक बहन नहीं मिलती तो मेरा ऑपरेशन खोजो जारी रहेगा।अनिल ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं। उन्होंने 7905083251 नंबर में बहन की जानकारी देने की अपील की है।

Tags: Bhaiya JudakanpurSister BhaiSister missing from home
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

by Vinod
November 18, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी...

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

by Vinod
November 18, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित ग्वालटोली थाने की पुलिस ने यूपी की खूंखार लटेरी दुल्हन दिब्यांशी को दबोच लिया...

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

by Vinod
November 9, 2025

कानपुर। बिठूर के एक होटल में यूपी एएसआईकॉन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी-गिरामी डॉक्टर्स ने शिरकत की।...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 6, 2025

कानपुर। नाम ऋषिकांत शुक्ला। पद यूपी पुलिस में डीएसपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। जो मिशन दिया गया, उसे...

Next Post
SA Cricket League: सऊदी अरब का क्रिकेट धमाका… 8000 करोड़ में बनने वाली लीग से IPL को मिलेगी टक्कर!

SA Cricket League: सऊदी अरब का क्रिकेट धमाका... 8000 करोड़ में बनने वाली लीग से IPL को मिलेगी टक्कर!

Window VS Split AC: कौन सा खरीदना रहेगा बेहतर? जानिये मेहनत की कमाई लगाने से पहले यह बातें

Window VS Split AC: कौन सा खरीदना रहेगा बेहतर? जानिये मेहनत की कमाई लगाने से पहले यह बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version