Saturday, January 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur Ordnance Factory: कानपुर से पाकिस्तान तक जासूसी का खेल! ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का कर्मचारी गिरफ्तार

कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में एटीएस ने जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया और लूडो एप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी भेजी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Ordnance Factory: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाने के आरोप में एटीएस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम कुमार विकास है, जो Kanpur ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। एटीएस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी एजेंट से संपर्क किया था। बाद में दोनों की बातचीत लूडो एप के माध्यम से भी हुई। आरोपी ने फैक्ट्री से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां और मशीनों की तस्वीरें पाकिस्तानी एजेंट को भेज दीं। इस खुलासे के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने फोन तक बंद कर लिए हैं।

एटीएस का ऑपरेशन और गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने 13 मार्च को हजरतपुर फिरोजाबाद से एक अन्य कर्मी रविंद्र कुमार को हिरासत में लिया था। पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र कुमार की बातचीत पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से होती थी। जांच के दौरान पता चला कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में कार्यरत कुमार विकास भी इस नेटवर्क से जुड़ा है। एटीएस ने आरोपी को कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ से गिरफ्तार किया।

RELATED POSTS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

सोशल मीडिया के जाल में फंसा कर्मचारी

पूछताछ में कुमार विकास ने एटीएस को बताया कि उसकी दोस्ती पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक पर हुई थी। दोनों ने पहले दोस्ती की और फिर बातचीत का सिलसिला लूडो एप तक पहुंचा। इसी दौरान आरोपी ने Kanpur ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मशीनों से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां और मौके की तस्वीरें एजेंट को भेज दीं। एटीएस के मुताबिक, आरोपी ने पाकिस्तान तक कई अहम जानकारियां पहुंचा दीं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

फैक्ट्री में मचा हड़कंप

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद Kanpur ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कई वरिष्ठ अफसरों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है। एटीएस की एक टीम लगातार पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा की जांच कर रही है।

सुरक्षा एजेंसियों में हलचल

एटीएस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। केंद्रीय एजेंसियां भी मामले की तह तक जाने के लिए जुटी हुई हैं। आरोपी कुमार विकास के खिलाफ देशद्रोह सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस गिरफ्तारी ने सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है और अब इस मामले की गहन जांच जारी है।

यहां पढ़ें: Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Lucknow News

यूपी पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

health tips

Diabetes मरीजों के लिए खुशखबरी! ये पौधा बन सकता है शुगर कंट्रोल का आसान उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist