Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए दुष्कर्म के बाद कांस्टेबल ने युवती को सांप से क्यों कटवाया, पूरी नहीं हुई हवश तो पीड़िता के शरीर पर चुभोईं सुइयां

अयोध्या में तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार पर युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप, वर्दीधारी ने किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात और सांप से कटवाया।

by Vinod
March 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। शहर के साउथक्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुलिस कांस्टेबल ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हवश पूरी हो जाने के बाद कांस्टेबल युवती से दूरी बना ली। परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत की बात कही तो कांस्टेबल ने मंदिर में युवती के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद उसे फहेतपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर ले गया। यहां कई दिनों तक युवती के साथ दरिंदगी की। सपेरे को बुलाकर सांप से कटवाया और शरीर पर सुइयां चुभोईं। इसके बाद कांस्टेबल भाग गया। किसी तरह से युवती अपने घर पर लौटी। सांप के डसने से शरीर में संक्रमण फैल गया। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पहले जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, रेउना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में युवती अपने परिवार के साथ रहती है। युवती ने बताया कि सितंबर 2020 को वो शौचक्रिया के लिए घर से निकली थी। रास्ते पर अनुज कुमार नाम के युवक ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर अपने साथ ले गया। युवती का आरोप है कि अनुज ने खेत में मेरे साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अनुज ने युवती को शादी का झांसा दिया और किसी से घटना के बारे में न बताने को कहा। लोकलाज के डर से पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। युवती ने अनुज को प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। अनुज युवती से मिलने के लिए आया और जल्द ही गर्भपात कराए जाने की बात कही।

RELATED NEWS

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

June 28, 2026
UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

June 28, 2026

युवती से शादी करने से इंकार

युवती ने बताया कि अनुज 6 नवंबर 2023 को मुझसे मिलने के लिए आया। इसके बाद उसने मुझे अपने मित्र सूरज निवासी शीतलपुर के गांव में छोड़ दिया। अनुज ने 8 नवंबर 2023 को पीड़िता का गर्भपात करवाया। इसके बाद पीड़िता को उसके घर छोड़ गया। ज्यादा रक्तस्राव होने पर पीड़िता ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवारवालों ने अनुज से बात की। उसी वक्त अनुज की नौकरी यूपी पुलिस में लगी थी। कांस्टेबल की नौकरी मिलने के बाद अनुज ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए जाने की बात कही। जिसके चलते अनुज डर गया।

मई 2023 तक पीड़िता से रेप

पुलिस शिकायत के खौफ से अनुज ने जंगलेश्वर मंदिर नगेलिनपुर में लिखित समझौता कर युवती से शादी कर ली। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही वो सामाजिक शादी भी करेगा। इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन के घर फतेहपुर में उसे छोड़ दिया। 9 जनवरी 2023 से 23 मई 2023 तक पीड़िता से रेप करता रहा। अनुज अक्सर छुट्टी लेकर आता और युवती से दुष्कर्म करता। अनुज की तैनाती अयोध्या जनपद में है। पीड़िता ने बताया कि अनुज जब भी फतेहपुर आता तब यही कहता कि जल्द ही तुम्हारे साथ धूमधाम के साथ शादी करूंगा। मई 2023 में अनुज मुझे मेरे घर पर छोड़कर अयोध्या चला गया।

सपेरे बुलवाए और सांप से कटवाया

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने सामाजिक शादी का दबाव बनाया तो अनुज ने 19 फरवरी 2025 को अपने घर में उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद दो सपेरे बुलवाए और सांप से उसके पैरों पर कटवा दिया। इसके साथ सुई चुभो दी। हालत बिगड़ने पर उसे चार दिन आईसीयू में रखा गया। उसके पैरों में इनफेक्शन हो गया, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही की रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जाएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

Delhi e-Office:  दिल्ली सरकार की ई-ऑफिस प्रणाली ने एक वर्ष के भीतर सरकारी कामकाज में बड़ा बदलाव लाया है। कागजी...

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

UP Electricity Bill: जुलाई में मिल सकती है राहत, बिजली बिल इतने प्रतिशत तक हो सकता है कम

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC)...

LPG New Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे गैस कनेक्शन के नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

LPG New Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे गैस कनेक्शन के नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। इनमें पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस)...

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का कहर, फ्रांस में हुई हज़ारों मौतें; जर्मनी में जंगलों में लगी आग

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी का कहर, फ्रांस में हुई हज़ारों मौतें; जर्मनी में जंगलों में लगी आग

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

Europe Heatwave: यूरोप में पिछले सप्ताह पड़ी रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। फ्रांस में भीषण...

दुबई में बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अस्पताल में मनाना पड़ा बर्थडे; अली गोनी ने बताया हेल्थ अपडेट

दुबई में बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अस्पताल में मनाना पड़ा बर्थडे; अली गोनी ने बताया हेल्थ अपडेट

by Sadaf Farooqui
June 28, 2026

टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन के फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी...

Next Post
UP government

5 लाख के तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार का खुलासा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार

GT vs PBKS

गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स का महामुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist