Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में नाबालिग से दरिंदगी.. 17 साल की लड़की के साथ कब्रिस्तान में दोस्तों ने किया गैंगरेप

गाजियाबाद में नाबालिग से दरिंदगी.. 17 साल की लड़की के साथ कब्रिस्तान में दोस्तों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

by Akhand Pratap Singh
27/03/2025
Ghaziabad Rape Case

Ghaziabad Rape Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को बाइक से अगवा किया और कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से लड़की दहशत में है जबकि परिजनों में गुस्सा और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रविवार को दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी की कुछ महीने पहले एक युवक से मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। रविवार की दोपहर को आरोपी ने किशोरी को फोन करके गांव की पानी की टंकी के पास बुलाया। वह पहले से अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक लेकर वहां मौजूद था। जैसे ही लड़की वहां पहुंची, आरोपी और उसके दोस्त ने जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया और गांव के कब्रिस्तान की ओर ले गए।

RELATED NEWS

No Content Available

कब्रिस्तान में की गई हैवानियत

कब्रिस्तान (Ghaziabad Rape Case) में पहुंचकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका दोस्त आसपास निगरानी करता रहा। लड़की ने जब शोर मचाकर विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीट दिया और कपड़े से उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े: हिन्दुस्तान ने पाकिस्तान को किया मालामाल.. नदियों से बहकर पहुंचा 80 हज़ार करोड़ का सोना!

परिजनों ने सुनाई आपबीती.. पुलिस में शिकायत

किसी तरह घर पहुंची लड़की ने रोते हुए अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्से से भरे परिजन तुरंत उसे लेकर निवाड़ी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किशोरी की हालत देखकर परिजन और गांव वाले सदमे में हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस.. तलाश जारी

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर बागपत जिले के सिंधावली अहीर निवासी इसराइल और अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और जल्द ही उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एसीपी ने कहा कि हम आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि लड़की के साथ ऐसी क्रूरता उसके परिचित ने ही की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अब डर के साए में जी रही है और उसे न्याय की सख्त जरूरत है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह घटना समाज में बढ़ती असुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फिर से सवाल खड़े करती है। लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bareilly youth suicide threat

Uttar Pradesh : प्रेम प्रसंग मे अवैध हथियार संग कहां हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा ,छत पर चढ़ प्रेमी ने किस बात की दी धमकी

Noida News

Noida में सड़क दुर्घटना के बाद कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर हिंसा, वायरल हुआ वीडियो

कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India