शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘इन्हें दुर्गंध पसंद है..इसलिए बना रहे गौशाला’ अखिलेश यादव के बयान पर गौसेवकों ने दी मानसिक इलाज कराने की सलाह

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Politics
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के गायों और गौशालाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “इस सरकार को दुर्गंध पसंद है इसलिए गौशालाएं बनवाई जा रही हैं। सपा को सुगंध पसंद है इसलिए हम इत्र पार्क बना रहे हैं।” इस बयान के बाद बीजेपी ने तीखा हमला बोला है वहीं गौसेवकों ने इसे गायों का अपमान बताते हुए अखिलेश को निशाने पर लिया है।

अखिलेश का बयान.. सरकार पर हमला

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026
Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

जून 19, 2026

महायज्ञ में मां पीतांबरा का पूजन करने के बाद अखिलेश ने यज्ञ स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अखिलेश का आदर्श औरंगजेब’ वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने जो रास्ता दिखाया, हम उसी पर चल रहे हैं। सपा विकास और खुशहाली चाहती है। बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज के सुगंध वाले लोग इस दुर्गंध को हटाएं। वे दुर्गंध पसंद करते हैं.. इसलिए गौशालाएं बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं.. इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सांड़ पकड़े नहीं जा रहे और उनका पैसा खाया जा रहा है।”

अखिलेश ने बीजेपी सरकार (UP Politics) के 8 साल के कार्यकाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “इन 8 सालों में कन्नौज को विकास से काट दिया गया। इतनी लूट और भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं हुआ। देश का पहला इतिहास अधिकारी अंडरग्राउंड हुआ। विधायक तक भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।” फ्री शराब के मामले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “यह योगी जी का पार्टी टाइम है। नवरात्र में बीजेपी की योजना है.. एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री।”

बीजेपी का जवाबी हमला

अखिलेश के इस बयान पर (UP Politics) बीजेपी ने कड़ा एतराज जताया है। पार्टी ने इसे गायों और गौसेवा का अपमान करार देते हुए सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि अखिलेश का यह बयान उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और गौमाता के प्रति उनकी संवेदनहीनता को उजागर करता है। बीजेपी ने कहा कि जनता इस तरह के बयानों का जवाब आने वाले समय में देगी।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में नाबालिग से दरिंदगी.. 17 साल की लड़की के साथ कब्रिस्तान में दोस्तों ने किया गैंगरेप

गौसेवकों में आक्रोश.. ‘अखिलेश का दिमाग खराब’

अखिलेश के ‘दुर्गंध’ वाले बयान से मथुरा के गौसेवकों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। गौशालाओं में काम करने वाले ग्वालों और गौसेवा से जुड़े लोगों ने इसे गायों का अपमान बताया। मथुरा के एक गौसेवक ने कहा, “गाय हमारी मां है। मां की सेवा में कोई दुर्गंध नहीं होती। दुर्गंध अखिलेश यादव के दिमाग में है। उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। हम गायों की सेवा करते हैं और हमें गर्व है।” गौसेवकों ने अखिलेश के बयान को संवेदनहीन और आपत्तिजनक करार देते हुए माफी की मांग की है।

अखिलेश के बयान से सियासी घमासान तेज

अखिलेश के इस बयान ने यूपी की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां सपा इसे बीजेपी सरकार पर हमले के तौर पर पेश कर रही है वहीं बीजेपी इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बता रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा छाया हुआ है। कुछ लोग अखिलेश के बयान को तंज के तौर पर देख रहे हैं तो कई इसे गाय और गौसेवा के प्रति अपमानजनक मान रहे हैं।

यह विवाद ऐसे समय में (UP Politics) सामने आया है जब यूपी में गौशालाओं और आवारा पशुओं का मुद्दा पहले से ही चर्चा में है। अखिलेश का यह बयान आने वाले दिनों में सियासी माहौल को और गर्म कर सकता है। गौसेवकों और बीजेपी के बढ़ते विरोध के बीच सपा प्रमुख की ओर से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।

Tags: UP Politics
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

2027 election strategy political equation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब पूर्व कैबिनेट...

RLD Seat Demand UP Election

UP Seat Sharing: विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर छिड़ा संग्राम, आरएलडी ने पेश किया बड़ा दावा

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा...

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Next Post
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं. मेरठ पुलिस ने इसको लेकर फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ईद की नमाज सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उसके पासपोर्ट भी रद्द किए जाएंगे. मेरठ पुलिस के इस फरमान पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ऑरवेलियन 1984 की ओर पुलिसिंग! जयंत के इस ट्वीट का मतलब यही है कि कहीं न कहीं वो मेरठ पुलिस के इस फरमान ने खिलाफ हैं. जयंत ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा पुलिसिंग या शासन व्यवस्था वैसी हो गई है जैसा कि जॉर्ज ऑरवेल की उपन्यास 1984 में बताया गया है. जिसमें एक निरंकुश सरकार होती है, जो लोगों के हर गतिविधि पर नजर रखती है और उनकी स्वतंत्रता को सीमित करने की कोशिश करती है. सड़कों पर नहीं अदा की जाएगी ईद की नमाज मेरठ में ईद को लेकर जो फरमान जारी किया गया है, उसको लेकर सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा है कि इस साल ईद की नमाज नजदीकी मस्जिदों और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज जैसे तय स्थानों पर ही पढ़ी जाएगी, ईदगाह के आसपास या सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. ईदगाह जैसे स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती ईद के मौके पर ईदगाह जैसे प्रमुख स्थानों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए उन स्थानों पर PAC, RAF और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. ड्रोन और वीडियो कैमरों से भी उन स्थानों की निगरानी की जाएगी. निर्देश में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक प्रार्थना नहीं की जाएगी. मक्का और मदीना भी नहीं जा पाएंगे फरमान में ये भी कहा गया है कि सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें FIR दर्ज करना और संभावित गिरफ्तारी शामिल है. सड़क पर नमाज अदा करके सार्वजनिक शांति को बाधित करने का प्रयास करने वाले लोग मक्का और मदीना जैसी जगहों पर विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी आपराधिक गतिविधियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा. क्या है ऑरवेलियन स्टेट? जयंत चौधरी ने ये लिखकर यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. ऑरवेलियन स्टेट का मतलब तानाशाही से प्रेरित सरकार या व्यवस्था, मतलब ऐसी सरकार जो, हमेशा निगरानी करे. सच को दबाए. आजादी का दमन करे. डर फैलाकर शासन करे. जॉर्ज ऑर्वेल की किताब “1984” में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर इसका जिक्र किया गया है. दरअसल, 1949 में जॉर्ज ऑरवेल ने ऐसे राज्य की कल्पना में किताब लिखी है. किताब में ऐसे राज्य की कल्पना की गई जहां प्यार करने पर सजा मिलेगी. ऐसा राज्य जहां लोगों की निजता लूटी गई, झूठ को बढ़ावा मिला. ऐसा राज्य जहां सत्ता नागरिकों पर हर वक्त नजर रखती हैं. ऐसा राज्य जहां सरकार नागरिकों की आजादी को कुचलती है.

मेरठ में सड़क पर नमाज पर रोक, जयंत चौधरी ने पुलिस पर साधा निशाना, X पर किया पोस्ट...

Kasganj News : पुलिस को फिर चुनौती…. उच्चके साइकिल से उतार ले गए दो लाख नकदी भरा थैला,तलाश मे जुटी पुलिस

Kasganj News : पुलिस को फिर चुनौती.... उच्चके साइकिल से उतार ले गए दो लाख नकदी भरा थैला,तलाश मे जुटी पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist