शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया। चैत्र के नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस मौके पर हम आपको आपको कानपुर के ’बारा देवी’ मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।यह मंदिर पौराणिक और प्रचीनतम मंदिरों में शुमार है।

by Vinod
मार्च 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। नवरात्रि के पावन महिने का आगाज रविवार से हो गया। पूरे शहर के देवी मंदिरों को सजाया गया है। देररात से मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो बदस्तूर जारी है। मंदिरों के कपाट खुलते हुए श्रद्धालु मातारानी के दर पर माथा टेकने के साथ ही पूजा-अर्चना कर मन्नत मांग रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर का बारा देवी मंदिर का है, यहां प्रदेश के कोन-कोने से भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर में चुनरी बांधने की परंपरा सैकड़ों वर्ष से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर परिसर पर भक्त चुनरी बांधते हैं और मनोकामना पूरी होने पर उसे नवरात्रि पर खोलते हैं। इतना ही नहीं देवी के नाम से 9 मोहल्लों के साथ एक भी चलता है।

कोई आग से खेलता है तो कोई अपने गाल

30 मार्च से नवरात्र का शंखनाद हो गया। चैत्र के नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसे में कानपुर के साउथ में स्थित बारा देवी मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ हैं। इस मंदिर का सटीक इतिहास तो किसी को नहीं पता, लेकिन कानपुर और आस-पास के जिलों में रहने वाले श्रद्धालुओं की मातारानी के प्रति गहरी आस्था है। बारा देवी मंदिर में आने वाला हर भक्त अपनी मनोकामना मांग कर चुनरी बांधता है, तो कहीं पर श्रद्धालु मां को रिझाने के लिए खतरनाक करतब भी कर दिखाते हैं। कोई आग से खेलता है तो कोई अपने गाल के आरपार नुकीली धातु पार कर दिखाता है।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

मूर्ति लगभग 15 से 17 सौ साल पुरानी

मंदिर के पुजारी का कहना है इससे जुड़ी एक कथा बेहद प्रसिद्ध है। एक बार पिता से हुई अनबन पर उनके कोप से बचने के लिए घर से एक साथ 12 बहनें भाग गई। सारी बहनें किदवई नगर में मूर्ति बनकर स्थापित हो गई। पत्थर बनी यही 12 बहनें कई सालों बाद बारा देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुई। कहा जाता है कि बहनों के श्राप से उनके पिता भी पत्थर हो गए थे। असल में इस मंदिर का इतिहास क्या है, इसकी सटीक जानकारी किसी को नहीं है। ंदिर के लोगों की मानें, तो एएसआई की टीम ने जब इसका सर्वेक्षण किया था और यह पाया था कि मंदिर की मूर्ति लगभग 15 से 17 सौ साल पुरानी है।

इलाकों के नाम बारा देवी मंदिर पर ही रखे गए

कानपुर दक्षिण के ज्यादातर इलाकों के नाम बारा देवी मंदिर पर ही रखे गए हैं। इनमें बर्रा 1 से लेकर बर्रा 9 तक के अलावा बिन्गवा और बारासिरोही शामिल हैं। वहीं बर्रा विश्व बैंक का नाम भी देवी के नाम पर ही रखा गया है। मंदिर के पुजारी मंदिर में जिन दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ती नहीं होती। वह मां के दर पर आते हैं और चुनरी बांध कर मन्नत मांगते हैं। मातारानी की कृपा से उनके आंगन में किलकारियों की गूंज सुनाई देती है। अगले नवरात्रि पर बच्चे का पहला मंडन मंदिर परिसर पर ही होता है। मुंडन के बाद दंपत्ति चुनरी खोल लेते हैं।

चुनरी का खास रहस्य

बारा देवी मंदिर में आने वाला हर भक्त अपनी मनोकामना मांग कर चुनरी बांधता है। मन्नत पूरी होने पर वह चुनरी को खोल देता है। मातारानी के दर्शन व मन्नत के तौर पर चुनरी बांधने के लिए देश के अलावा नवरात्रि में विदेश से भी भक्त आते हैं। सुबह आरती के बाद मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं। पुजारी की मानें तो नवरात्रि पर हरदिन करीब एक लाख से ज्यादा भक्त मां दर पर माथा टेकते हैं और चुनरी बांधते हैं। भक्त कमल मिश्रा बताते हैं कि वह पिछले बीस सालों से मातारानी के दर पर आते हैं और उनकी कृपा से जीवन में कभी संकट नहीं आया।

अष्टमी के दिन निकलते हैं जवारे

नवरात्र की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालु मां बारा देवी को जवारा निकालते हैं। मंदिर के आसपास आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस दौरान मां काली और भगवान शिव के तांडव नृत्य को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बरादेवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु खतरनाक करतब भी कर दिखाते हैं। कोई आग से खेलता है तो कोई अपने गाल के आरपार नुकीली धातु पार कर दिखाता है। नाचते गाते श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत कर फूल बरसाए जाते हैं। यहां बड़ों के साथ बच्चों और महिलाओं ने भी सांग लगाती हैं।

 

 

 

 

 

Tags: 2025 NavratriBaradevi TempleChaitra Navratri 2025kanpurNavratri 2025
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
UP STF

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड गोलियां चलीं

UP Weather Update

यूपी में बदला मौसम का मिजाज.. सर्द हवाओं से राहत, अप्रैल में गर्मी दिखाएगी तेवर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist