रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

DA Hike: यूपी के कर्मचारियों को CM योगी की बड़ी सौगात, DA में 2% बढ़ोतरी… जानें कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

योगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

by Gulshan
अप्रैल 9, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस निर्णय से लगभग 16 लाख राज्यकर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लिया गया यह निर्णय राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है। अब कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत अधिक यानी कुल 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

राज्य सरकार, केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप ही अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान करती है। केंद्र द्वारा घोषित नई दरों के बाद, राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए DA को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

इस निर्णय का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दायरे में कई अन्य वर्ग भी शामिल हैं:

  • सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी
  • शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत पूर्णकालिक और नियमित कर्मचारी
  • कार्यप्रभारित कर्मचारी
  • यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारी

कुल मिलाकर प्रदेश के करीब 16 लाख कर्मचारी इस बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे।

भुगतान होगी की प्रक्रिया ?

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित महंगाई भत्ते का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। इस भुगतान के चलते मई 2025 में सरकार पर 107 करोड़ रुपये का सीधा खर्च आएगा, जबकि एरियर के रूप में अतिरिक्त 193 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : CA से लेकर IAS तक.. कौन हैं विजय किरण आनंद, जिन्हें महाकुंभ के बाद…

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के GPF खातों में 129 करोड़ रुपये की राशि जमा की जाएगी। इसके बाद, हर महीने राज्य सरकार को इस संशोधित दर के चलते करोड़ों रुपये का अतिरिक्त व्यय करना होगा।

क्या है महंगाई भत्ता और क्यों है ज़रूरी?

महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को उनके मूल वेतन के अतिरिक्त प्रदान किया जाने वाला एक विशेष भत्ता है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई से उत्पन्न आर्थिक दबाव को कम करना होता है।

यह भत्ता आमतौर पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर तय किया जाता है। समय-समय पर इसकी समीक्षा होती है ताकि कर्मचारी की क्रय शक्ति में गिरावट न आए।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Global recession risk due to oil prices and trade war

क्या फिर आने वाली है वैश्विक मंदी? America-China तनाव और तेल कीमतों में गिरावट से क्या संकट और गहराएगा

Yogi govt

Yogi govt: योगी सरकार का बड़ा फैसला... महंगाई भत्ते में इजाफा, 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist