शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur Metro: कानपुर में पहला अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार, PM नरेंद्र मोदी इस दिन करेंगे CM योगी के साथ सफर

Kanpur Metro: कानपुर में अंडर ग्राउंड मेट्रो का काम पूरा। पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन ।मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो जल्द दौड़ने वाली है ।

by Vinod
अप्रैल 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले कानपुर मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। भूमिगत स्टेशन बनकर तैयार है। तैयारियां और ट्रायल पूरे हो चुके हैं। अंडर ग्राउंड रेलवे स्टेशन अब आन-बान और शान के साथ सीना ताने तैयार खड़ा है। बस इंतजार पीएम नरेंद्र मोदी का है। ज बवह 24 अप्रैल को शहर आएंगे और स्टेशन का उद्घाटन कर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो में सवार होकर इसे यात्रियों को सौंप देंगे।

सेकेंड कॉरिडोर का काम पूरा

दरअसल, कानपुर में प्रथम कॉरिडोर के तहत आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक मेट्रो का संचालन किया गया था। प्रथम कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर कर शहर वासियों को मेट्रो की सौगात दी थी। आईआईटी कानपुर से मोतीझील के बाद अब शहरवासियों को मेट्रो की दूसरी सौगात मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सेकेंड कॉरिडोर के तहत लगभग काम पूरा कर लिया है। सेकेंड कॉरिडोर में मेट्रो मोतीझील से नौबस्ता गल्लामंडी के अलावा मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो दौड़ेगी।

RELATED NEWS

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026
कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

मई 30, 2025

24 को आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी

मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक अंडर ग्राउंड मेट्रो का काम पूरा हो चुका है। कानपुर में भूमिगत स्टेशन बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 24 अप्रैल को कानपुर दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नयागंज या फिर कानपुर सेंट्रल के भूमिगत मेट्रो स्टेशन से रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी तैयारियां लगभग-लगभग पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो पर सफर करेंगे।

सबसे पहले नयागंज पहुंचेंगे पीएम मोदी

मेट्रो अधिकारियों ने योजना बनाई है कि कॉरिडोर प्रथम के भूमिगत सेक्शन के शुरुआती पांचो स्टेशनों में पहली यात्री ट्रेन में 30 स्कूली बच्चों को बैठाकर रवाना किया जाए। इसी ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएं। इसके बाद पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दूसरी ट्रेन से सफर करें। . पीएम मोदी की आगमन को देखते हुए किसी तरीके की कोई कमी न रह जाए। इसके लिए यूपीएमआरसी की ओर से स्टेशन पर सारी व्यवस्थाओं को सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पीएम मोदी जहां सबसे पहले नया गंज स्टेशन पर पहुंचेंगे, उस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्टेशन पर लाइटिंग भी कर दी गई है।

मेट्रो का सफल ट्रायल, जानें किराया

यूपीएमआरसी जनसंपर्क विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए यूपीएमआरसी की ओर से सभी नए पांच अंडरग्राउंड स्टेशनों पर शुक्रवार से मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करा दिया गया। मेट्रो को ट्रायल रन के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी अधिक स्पीड से चलाकर देखा गया है। मेट्रो के अफसर का कहना था, जब यात्रियों के लिए सेवा शुरू होगी, तो मेट्रो की स्पीड को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रखी जाएगी। बात की जाए किराए की, तो एक स्टेशन तक सफर के लिए जहां यात्रियों को 10 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं दो स्टेशनो के लिए यह राशि 15 रुपये होगी। जबकि आईआईटी कानपुर से लेकर सेंट्रल स्टेशन तक यात्रियों को सफर करने के लिए 40 रुपये खर्च करने होंगे।

पांच मेट्रो स्टेशन बनाए गए

दूसरे फेस में तैयार अंडर ग्राउंड मेट्रो में पांच नए स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमें चुन्नीगंज, परेड, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। हर स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, डिजिटल सूचना बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाहर की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स, फूलों की बंदनवार और वेलकम बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इन पांच स्टेशनों के शुरू होने से कानपुर के दक्षिणी और मध्य इलाकों के लोगों को सीधी मेट्रो सेवा मिलेगी। इससे यात्रा आसान होगी, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण भी कम होगा। लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। सभी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री खुद आकर इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करें और शहर को एक नई सौगात दें।

मुख्य सचिव-डीजीपी पहुंचे कानपुर

प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के लिए सीएसए मैदान में तैयारी चल रही है। वहां हेलिपैड भी बनाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा रही है। स्टेशन से लेकर मैदान तक सफाई और सजावट के लिए स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार भी नयागंज से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अफसर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद मीणा समेत अन्य अधिकारियों के साथ नयागंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से मोतीझील, लाला लाजपत से होते हुए रावतपुर एलीवेटेड स्टेशन पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी सीएसए पहुंचे। इसके बाद रैली स्थल का निरीक्षण किया।

Tags: Kanpur metro
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

by Vinod
मई 30, 2025

कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर में ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। बिहार के बाद वह औद्यौगिक...

कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्यौगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

PM Modi visit Kanpur : कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्योगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

by Vinod
मई 30, 2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच चुके हैं। चकेरी एयरपोर्ट पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी...

PM Modi : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने जा रहे मेट्रो

PM Modi : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने जा रहे मेट्रो

by Vinod
मई 30, 2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वह पूरब के मैनचेस्टर को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ...

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

by Vinod
अप्रैल 21, 2025

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर दौरे पर थे। अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी सबसे पहले घाटमपुर गए...

Next Post
IIT और NIT में क्या है फर्क? जानिए आपके करियर के लिए कौन-सा है  बेस्ट

IIT और NIT में क्या है फर्क? जानिए आपके करियर के लिए कौन-सा है बेस्ट

Fatehpur

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बेटे की अस्थियां विसर्जन को जा रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, 4 की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist