Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेट्रो पर बैठते ही CM योगी ने विधायकों से क्यों कहा टिकट-टिकट, जिस पर MLA ने कुछ इस तरह से दिया जवाब

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर दौरे पर थे। अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी सबसे पहले घाटमपुर गए और नवेली पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद पनकी पावर प्लांट भी गए और यहां के कार्यों का परखा। अधिकारियों के अलावा बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की।

by Vinod
April 21, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर दौरे पर थे। अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी सबसे पहले घाटमपुर गए और नवेली पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद पनकी पावर प्लांट भी गए और यहां के कार्यों का परखा। अधिकारियों के अलावा बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। फिर अंदर ग्राउंड मेट्रो का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम योगी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व दोनों सांसद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और विधायक ट्रेन पर सवार हुए। सभी के चेहरों पर मुस्कान थी।

मुस्कराकर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

मेट्रो पर सफर के दौरान अचानक सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से टिकट-टिकट कहते हुए पूछा टिकट लिया कि नहीं। इस पर विधायकों ने जवाब दिया कि वह तो अपने मुखिया के साथ हैं वही टिकट लेंगे। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ मुस्कराकर बोले, फिर तो विधानसभा अध्यक्ष हम सभी का टिकट लेंगे। इस बात पर सभी हंसने लगे। पूरे रास्ते वह मेट्रो अधिकारियों से भी जानकारी लेते रहे। मेट्रो पर सफर के दौरान सीएम योगी मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर के साथ चर्चा करते हुए भी देखे गए।

RELATED NEWS

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

May 30, 2025
कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्यौगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

PM Modi visit Kanpur : कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्योगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

May 30, 2025

तैयारियों का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह शहर के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। कानपुर मेट्रो, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन, पनकी पावर प्लांट, नवेली पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आए। पीएम मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का सीएम योगी ने निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, अधिकारियों सभी से खुलकर बातें की। जिस समय वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया।

सभी मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों से मिलें

सीएम योगी आदित्यनाथ जब घाटमपुर पावर प्लांट जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे, तभी पीछे से बीजेपी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह दौड़कर उनके पास पहुंचे। अनुरोध किया कि पार्टी के मंडल अध्यक्ष व मोर्चों के जिलाध्यक्ष भी मिलना चाहते हैं। इस पर सीएम वापस लौटे और एक-एक करके सभी मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों से मिलें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन भी मौजूद रहीं।

परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे PM MODI

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी कानपुर के सीएसए ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम सीएसए मैदान से शहर की 20,631 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। इनमें से 20,193 करोड़ की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और 438 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करना है। इसके साथ ही दो योजनाओं के चार लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे। वह 1ः15 घंटा शहर में रहेंगे। बीजेपी विधायक ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आए थे।

पावर प्लांट स्थापित

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि घाटमपुर में कुल तीन यूनिट की क्षमता 1980, प्रति यूनिट की क्षमता 660 मेगावाट। कुल लागत 19237 करोड़ रुपये। विधायक ने बताया कि बिल्हौर के आठ गांवों के 1750 एकड़ में 225 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इसमें इसमें दो संयंत्र लगे हैं। पहला 140 और दूसरा 85 मेगावाट क्षमता का है। इसके जरिए कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, हरदोई जिलों का लाभ होगा। बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि पनकी पॉवर प्लांट बनकर तैयार है। इसकी कुल क्षमता 662 मेगावाट, जिसमें से 500 मेगावाट का विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।

Tags: CM Yogi Adityanath visit in KanpurKanpur metroPM Narendra Modi visit in Kanpur
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

by Vinod
May 30, 2025

कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर में ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। बिहार के बाद वह औद्यौगिक...

कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्यौगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

PM Modi visit Kanpur : कानपुर में शुभम के परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर औद्योगिक नगरी को दिए ये ‘गिफ्ट’

by Vinod
May 30, 2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच चुके हैं। चकेरी एयरपोर्ट पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी...

PM Modi : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने जा रहे मेट्रो

PM Modi : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने जा रहे मेट्रो

by Vinod
May 30, 2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वह पूरब के मैनचेस्टर को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ...

अचानक हवा में डगमगाने लगा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर, अफरा-तफरी के बीच पायलट ने घास पर करवाया लैंड

अचानक हवा में डगमगाने लगा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर, अफरा-तफरी के बीच पायलट ने घास पर करवाया लैंड

by Vinod
April 20, 2025

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर दौरे पर थे। अपने प्रवास के के दौरान उन्होंने घाटमपुर स्थित नवेली पावर...

PM मोदी के दौरे से पहले कानपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, देखेंगे पावर प्लांट और अंडर ग्राउंड मेट्रो पर करेंगे सफर

PM मोदी के दौरे से पहले कानपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, देखेंगे पावर प्लांट और अंडर ग्राउंड मेट्रो पर करेंगे सफर

by Vinod
April 20, 2025

कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। इस मौके पर वह शहरवासियों को करोड़ों की सौगात...

Next Post
UP में है 1 ऐसा चमत्कारी कुआं, जिसमें 27 नदियों का जल मौजूद, जानें इस अद्भुत ‘संगम’ का रहस्य

UP में है 1 ऐसा चमत्कारी कुआं, जिसमें 27 नदियों का जल मौजूद, जानें इस अद्भुत ‘संगम’ का रहस्य

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist