बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर गरजीं मायावती: बोलीं- सपा को नहीं किया जा सकता माफ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और बीजेपी तीनों को दलित विरोधी बताते हुए जनता को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी।

by Mayank Yadav
अप्रैल 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Guest House Kand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है और 1995 के बहुचर्चित स्टेट गेस्ट हाउस कांड को याद दिलाते हुए दो टूक कहा है कि समाजवादी पार्टी को इसके लिए कभी माफ नहीं किया जा सकता। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मायावती ने सिर्फ सपा ही नहीं, कांग्रेस और बीजेपी को भी दलित विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि ये तीनों पार्टियां सिर्फ बहुजनों के वोट के लिए छल करती हैं, लेकिन दिल से उनके हितैषी कभी नहीं रही हैं। मायावती ने साफ कहा कि बीएसपी का मकसद बहुजनों को शासक वर्ग बनाना है और इसमें कोई भी पार्टी ईमानदारी से साथ नहीं है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1913813840619356372

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026

स्टेट गेस्ट हाउस कांड पर फिर गरजीं मायावती

Mayawati ने दो जून 1995 के गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के साथ न केवल विश्वासघात किया, बल्कि पार्टी नेतृत्व पर जानलेवा हमला करवाया। उन्होंने कहा कि ये घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत हमला नहीं था, बल्कि दलित नेतृत्व को कुचलने की सोची-समझी साजिश थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भले ही 2019 में राजनीतिक मजबूरी में सपा के साथ गठबंधन किया गया, लेकिन अब एक बार फिर मायावती ने कहा है कि यह क्षमा योग्य अपराध नहीं है।

https://twitter.com/Mayawati/status/1913813680178766120

सपा-कांग्रेस-बीजेपी तीनों दलित विरोधी: मायावती

Mayawati  ने आरोप लगाया कि सपा भी कांग्रेस और भाजपा की तरह बहुजन समाज को उसके संवैधानिक अधिकार नहीं देना चाहती। उन्होंने लिखा, “इन पार्टियों की नीयत में खोट है। ये दलितों की गरीबी, जातिगत उत्पीड़न और शोषण को मिटाने के लिए कभी ईमानदार नहीं हो सकतीं।” मायावती ने आरोप लगाया कि सपा ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया, संसद में बिल फाड़ा, दलित संतों और गुरुओं के नाम पर बने कॉलेजों और संस्थानों के नाम बदल दिए। ये सब जातिवादी सोच की मिसालें हैं।

बीएसपी का मिशन नहीं रुकेगा

बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कहा कि बीएसपी जातिवादी व्यवस्था को खत्म कर समतामूलक समाज बनाने में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है और यह संघर्ष जारी रहेगा। मायावती ने चेतावनी दी कि सपा जैसी पार्टियां अपने संकीर्ण स्वार्थों के चलते इस सामाजिक मिशन को नुकसान पहुंचाने में लगी हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

मायावती की इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। लोकसभा चुनावों से पहले दलित वोट बैंक को लेकर सियासी जंग तेज होती नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि सपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है, क्योंकि गेस्ट हाउस कांड जैसे मुद्दे हमेशा से दोनों पार्टियों के बीच कड़वाहट का बड़ा कारण रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार डेब्यू से जीता सबका दिल, बने IPL में छक्का जड़ने वाले 10वें खिलाड़ी

Tags: Mayawati
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Next Post
महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

Kesari Chapter 2

'केसरी चैप्टर 2' ने ऑडियंस के दिल पर किया जमकर राज, अक्ष्य की फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist