Saturday, November 21, 2026 1:41 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में चार आतंकवादियों की फोटो जारी की है, साथ ही चारों के नाम भी सामने आ गए हैं।

by Vinod
23/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक बड़े नरसंहार को अंजाम देकर देश को हिलाकर रख दिया। आतंकी पाकिस्तान से बार्डर पार कर कश्मीर में दाखिल हुए थे। इनकी संख्या में सात बताई जा रही है, जिन्होंने पहाड़ी पर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकियों की पहचान कर ली है और इनके नाम और फोटो भी जारी कर दिए गए। इन संदिग्धों के नाम आसिफ फौजीए सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। जबकि तीनों आतंकवादियों के कोड नाम मूसाए यूनुस, तारिक और आसिफ थे। आतंकी कैमरे वाले हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने नरसंहार की रिकार्डिंग भी की है।

आतंकियों की पहली तस्वीर सामने आई

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में उबाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेला और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठकें कर रहे हैं तो वहीं गृहमंत्री घटनास्थल पर जाकर पाक को सबक सिखाने का ऐलान किया है। इनसब के बीव एक बड़ा अपडेट आया है। पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में चार आंतकी एक दूसरे के कंधों पर हाथ रख खड़े हैं। इससे पहली इस हमले की जांच कर रही एनआईए ने आतंकियों के स्केच तैयार किए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकियों के ये स्केच चश्मदीदों से बातचीत के बाद बनाए।

सैफुल्लाह खालिद का नाम सामने आया

बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ आतंकी संगठन ने ली है, जिसका पूरा नाम ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को 7 आतंकियों ने अंजाम दिया। सूत्र बताते हैं कि पहलगाम के बैसारन घाटी में आतंकी हमले की साजिश पीओके के राजकोट में रची गई। इस हमले में लश्कर के तीन कमांडर शामिल बताए जा रहे हैं। मास्टरमाइंड के तौर पर लश्कर-ए-तैयबा डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद का नाम सामने आया है। इसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदुस्तान के सबसे बड़े दुश्मन हाफीज सईद का बहुत करीबी है। भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में इसका नाम आता रहा है।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

July 24, 2026
कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

November 20, 2025

एक और बड़ा खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकी सेना की वर्दी पहने हुए थे और उनके हेलमेट में कैमरा लगा था, जिससे उन्होंने हमले का वीडियो बनाया। शुरुआती जांच के अनुसार, लगभग 7 प्रशिक्षित आतंकियों ने स्थानीय मदद से इस हमले को अंजाम दिया और घटना से पहले रेकी भी की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि इस हमले में तीन स्थानीय आतंकी शामिल थे, जबकि चार पाकिस्तानी। स्थानीय आतंकी सेना की वर्दी पहनकर पहाड़ी पर आए। मौके पर जाकर भारतीय सेना के मुवमेंट की जानकारी की। जब उन्हें पता चला कि पहाड़ पर भारतीय सुरक्षाबल के जवान नहीं हैं, तभी उन्होंने पाक आतंकियों को बुला लिया और एक बड़े नरसहंर को अंजाम दिलवाया।

आतंकियों उम्र लगभग 25-30 की बताई जा रही

जिन्होंने आतंकी हमले को अंजाम दिया है, उन आतंकियों उम्र लगभग 25-30 की बताई जा रही है। इनमें से 4 लश्कर-ए-तैयबा और 3 स्थानीय आतंकी हैं। लोकल आतंकी में एक की पहचान आसिफ अहमद शेख के रूप में हुई है। इसकी उम्र 26 साल है.। इसपर 3 लाख रुपये का इनाम भी था। इन आतंकियों के पास से एके-47 राइफल्स और स्टील की बुलेट्स भी बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है तीन आतंकवादियों ने सभी मृतकों को एक साथ इकट्ठा किया। पुरुष और महिला में अलग किया। उसके बाद सभी की पहचान जुटाई और सभी को गोली मार दी। कुछ लोग बचे तो उन पर आतंकवादियों ने स्नाइपर फायर किए। एक आतंकी दूर खड़ा था और उसी ने स्नाइपर फायरिंग के जरिए लोगों की हत्या की।

एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था

जनवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने आतंकवादी गतिविधियों, आतंकवादियों की भर्ती, आतंकवादियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रचार के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत टीआरएफ को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था। साथ ही अधिसूचना में कहा गया है, टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है और आतंकवादी गतिविधियों, आतंकवादियों की भर्ती, आतंकवादियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में प्रचार करने में भी शामिल रहा है। टीआरएफ जम्मू-कश्मीर के लोगों को भारतीय राज्य के खिलाफ आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोवैज्ञानिक अभियानों में शामिल है।

पूरे देश में गुस्से का माहौल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। हर देशवासी इस वक्त बदले की आग में जल रहा है। लोगों का ये गुस्सा सड़क पर दिखाई दे रहा है। देश के अलग.अलग शहरों में लोग सड़कों पर आकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूरी दुनिया इस वक्त भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। ट्रंप से लेकर पुतिन तक हर कोई इस दुख की घड़ी में भारत का समर्थन कर रहा है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हमले वाली जगह पहुंच चुके हैं। गृह मंत्री यहां इस आतंकी हमले के बारे में जानेंगे। इससे पहले गृह मंत्री ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

Related Posts

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

July 24, 2026
कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

November 20, 2025

LOC पर फिर फेल हुई आतंकी साजिश केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

November 8, 2025
माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

August 26, 2025
एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

August 5, 2025
PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

June 6, 2025
PM Modi

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’

June 6, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

June 6, 2025
Pahalgam Attack में मासूमों की कुर्बानी नहीं होगी व्यर्थ,बैसरन घाटी में बनेगा भव्य स्मारक, उमर अब्दुल्ला का ऐलान

Pahalgam Attack में मासूमों की कुर्बानी नहीं होगी व्यर्थ,बैसरन घाटी में बनेगा भव्य स्मारक, उमर अब्दुल्ला का ऐलान

May 28, 2025
पहलगाम नरसंहार पर बड़ा खुलासा, ‘जगलर’ के हुक्म पर हमास-हाफिज और मसूद ने लिखी भारत की आत्मा पर हमले की स्क्रिप्ट

पहलगाम नरसंहार पर बड़ा खुलासा, ‘जगलर’ के हुक्म पर हमास-हाफिज और मसूद ने लिखी भारत की आत्मा पर हमले की स्क्रिप्ट

April 25, 2025
Next Post
Phalagam terror attack

पहलगाम हमले पर आगबबूला हुआ बॉलीवुड, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा ने कही ये बात

Robert Vadra

वाड्रा की ‘धर्मनिरपेक्षता’ पर बयान से मचा बवाल: पहलगाम हमले के बीच उठे गंभीर सवाल

Uttar Pradesh News :लखनऊ में फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश,  बड़ा हादसा टला रेल पटरी पर रख दिया……

Uttar Pradesh News :लखनऊ में फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश, बड़ा हादसा टला रेल पटरी पर रख दिया......

POPULAR POST

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

U19 Asia Cup Final: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, जीत के बाद पिता से भावुक बातचीत

November 14, 2026
Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India