Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur में जूता फैक्ट्री में भीषण आग: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दमकल ने 7 घंटे में पाया काबू

कानपुर के चमनगंज इलाके में रविवार रात जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 5, 2025
in Latest News, कानपुर
Kanpur
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur fire: कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर इलाके में रविवार रात एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की जिंदगी छीन ली। आग जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी, जो तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। हादसे में मोहम्मद दानिश, उनकी पत्नी नाजमी सबा और तीन बेटियां—सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (7)—जिंदा जल गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और 70 फायर फाइटर्स लगाए गए, जिन्हें आग पर काबू पाने में करीब 7 घंटे लगे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और दमकल टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन पांचों को नहीं बचाया जा सका।

https://twitter.com/ravipandey2643/status/1919189526733275472

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

जूता फैक्ट्री से उठी आग, 20 मिनट में फैल गई पूरी इमारत में

रविवार रात करीब 8.30 बजे प्रेम नगर Kanpur की इस पांच मंजिला इमारत में आग लगी, जिसमें नीचे की मंजिलों पर जूता फैक्ट्री और ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी, जहां बड़ी मात्रा में डेंड्राइड, पेट्रोल और अन्य केमिकल्स रखे थे। महज 20 मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल तक पहुंच गई। इमारत से धुएं का गुबार और तेज लपटें निकलती देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की शुरुआती 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, फिर बाद में संख्या 10 तक पहुंची।

फंसे परिवार को नहीं बचाया जा सका, 3 शव तीसरी मंजिल से निकाले

दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन संकरी गलियों और ऊंचाई की वजह से ऑपरेशन बेहद कठिन रहा। रात करीब 1:20 बजे आग एक बार बुझने के बाद दोबारा भड़क गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने दानिश और उनके परिवार को खोजने का प्रयास किया। तीसरी मंजिल से तीन शव निकाले गए, जबकि बाकी दो को चौथी मंजिल से बाहर लाया गया। सभी शवों को बर्न यूनिट भेजा गया। बताया गया कि आग के दौरान तीन तेज धमाके भी हुए, जिनके सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

भवन में नहीं थे कोई अग्निशमन इंतजाम, जांच जारी

Kanpur फायर विभाग के मुताबिक, इमारत में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। न तो फायर अलार्म था और न ही स्प्रिंकलर सिस्टम। 50 हजार लीटर का टैंक, होज रील और इमरजेंसी निकासी के इंतजाम भी नहीं थे। संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को भीतर जाने में मुश्किलें आईं। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन डेंड्राइड व पेट्रोल जैसे ज्वलनशील केमिकल की मौजूदगी आग फैलने की प्रमुख वजह मानी जा रही है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पहलगाम हमले के बाद सख्त एक्शन, IGP ने कश्मीर की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
UP teachers

UP teachers के लिए खुशखबरी: लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू

Sambhal

Sambhal में 33 प्राइवेट स्कूलों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, एक-एक लाख का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist