शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कानपुर में अफसर बना ‘हैवान’! पार्किंग विवाद में डिप्टी डायरेक्टर ने सचिव की चबाई नाक, जड़े थप्पड़

कानपुर की रतन प्लेनेट हाईराइज सोसाइटी में कार पार्किंग को लेकर जोरदार झगड़ा हो गया। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट विभाग में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर क्षितिज मिश्रा ने सोसाइटी के सचिव आरएस यादव पर पहले थप्पड़ों की बारिश कर दी और फिर हैवानियत की हदें पार करते हुए उनकी नाक दांतों से काट डाली। यह पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

by Gulshan
मई 27, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Kanpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News : कानपुर से एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर रतन प्लेनेट हाईराइज सोसाइटी में एक अफसर ने अपनी ताकत और रुतबे का ऐसा नंगा नाच नचा दिया जिसे देखकर हर कोई सन्न है। पहले सोसाइटी के सचिव आरएस यादव को थप्पड़ों से पीटा और फिर जानवरों जैसी हरकत करते हुए दांतों से नाक चबा डाली। ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पीड़ित सचिव की हालत स्थिर है, अब दिल्ली में उनका ऑपरेशन कराने की तैयारी है. इस बीच आरोपी की तबीयत बिगड़ने का हवाला देकर उसे थाने से छोड़ दिया गया और वह अब अस्पताल में भर्ती है.

सचिव आरएस यादव की बेटी ने बताई पूरी कहानी 

सचिव आरएस यादव की बेटी ने रोते हुए बताया, उसने उस वारदात का ज़िक्र करते हुए कहा कि, रात डिप्टि डायरेक्टर क्षितिज मिश्रा ने पापा को फोन करके कहा कि मेरी पार्किंग में किसी और की कार खड़ी है, उन्होंने कहा उसे हटाओ। फिर पापा ने कहा कि यह गाड़ी हमारी नहीं है हम पता कर रहे हैं किसकी है। इसके बावजूद वो गुस्से में आ गए और पाप को बाहर बुलाया। फिर बाहर आते ही उन्होंने पापा को जोर-जोर से थप्पड़ मारना शुरु दिया और ऐसे ही करते-करते उसी बीच ऐसा कुछ किया जो एक दम कल्पना से परे था। जिसको देखते हुए उन्होंने अंकल को समझाने की कोशिश, फिर भी अंकल नहीं समझे और मेरे पापा की गर्दन पकड़ कर उन्होंने उनकी नाक को अपने दांतों से काट लिया. नाक पूरी तरह से अलग हो गई. पापा खून से लथपथ हो गए और दर्द से चिल्लाते रहे. लेकिन कोई मदद को नहीं आया. आरोपी आराम से टहलते हुए वहां से निकल गया.

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

गर्दन पकड़कर काटी नाक 

दरोगा पहले सेक्रेटरी को थप्पड़ मारता हुआ, फिर गर्दन पकड़कर उसकी नाक काटता हुआ नजर आया. इस पूरी घटना (Kanpur News) का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें डिप्टी डायरेक्टर क्षितिज मिश्रा साफ तौर पर सेक्रेटरी को थप्पड़ मारता हुआ और फिर गर्दन पकड़कर उसकी नाक काटता हुआ नजर आ रहा है. नाक कटते ही सेक्रेटरी दर्द से चीखता हुआ और वापस घर भागता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में न सिर्फ हमला साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, बल्कि आरोपी की क्रूरता और बर्बरता भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है. घटना के बाद आरएस यादव को आनन-फानन में रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनकी नाक जोड़ने से इनकार कर दिया. उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, इसलिए परिजन उन्हें दिल्ली के प्लास्टिक सर्जरी सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Badaun में सिर कटी लाश से फैली दहशत, शराब पार्टी के बाद हुआ खूनी खेल…

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस 

पहले तो आरोपी को थाने लाया गया, लेकिन उसके बाद कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और अधिकारी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे छोड़ दिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत सामान्य होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कौन है आरोपी क्षितिज मिश्रा? बताया जा रहा है कि आरोपी क्षितिज मिश्रा केंद्र सरकार के अधीन आयात-निर्यात विभाग का डिप्टी डायरेक्टर है और रतन प्लेनेट सोसाइटी में काफी समय से रह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पहले भी सोसाइटी में दूसरे लोगों से बदतमीजी और दबंगई से बात करता रहा है। पार्किंग विवाद को लेकर पहले भी सोसाइटी में विवाद हो चुका है।

Tags: Kanpur News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Dating apps

डेटिंग ऐप्स पर मचा बवाल! क्यों टेंशन में आ गए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस?

Up में वांटेड क्रिमिनल नहीं कर पाएंगे किसी भी धार्मिक स्थल में प्रवेश,इस टेक्नोलॉजी से पकड़े जाएँगे अपराधी

Up में वांटेड क्रिमिनल नहीं कर पाएंगे किसी भी धार्मिक स्थल में प्रवेश,इस टेक्नोलॉजी से पकड़े जाएँगे अपराधी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In