गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Modi : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने जा रहे मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वह पूरब के मैनचेस्टर को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही यूपी की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

by Vinod
मई 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वह पूरब के मैनचेस्टर को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही यूपी की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अभी तक कानपुर की मेट्रो 9 स्टेशनों पर दौड़ रही थी। जिसमें अब पांच नए स्टेशन जुड़ जाएंगे। इससे आईआईटी से लेकर कानपुर सेंट्रल तक का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों का बोझ भी कम होगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आने वाले थे और लोगों को मेट्रो की सौगात देते। लेकिन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा रद्द हो गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी अब 30 मई को कानपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। कंपूवासी भी पीएम के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो में स्कूली बच्चे, सांसद रामेश अवस्थी, अकबरपुर से सांसद भोले सिंह, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शहर को सजाया गया है। सीएसए परिसर पर ऑपरेशन सिंदूर को भी अद्भुत तरीके से उकेरा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को सौगात देने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा सीएसए ग्राउंड पर होगी। पीएम के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

बता दें, दूसरे चरण की मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही अब कानपुर में 14 स्टेशनों पर मेट्रो दौड़ेगी। दूसरे चरण के तैयार सभी 5 स्टेशन अंडर ग्राउंड बनाए गए हैं। जिनमें चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज कानपुर सेंट्रल शामिल हैं। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक सेवा विस्तार होने पर अंडरग्राउंड पांच स्टेशनों तक आम यात्रियों के लिए मेट्रो का संचालन 31 मई को सुबह छह बजे सुचारू रुप से किया जाएगा। जिसकी तैयारियां मेट्रो प्रशासन की तरफ से कर ली गई हैं। मेट्रो की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी।

आईआईटी से सेंट्रल तक 14 मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी करीब 16 किमी है जिसे 28 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। जिसका किराया 40 रुपये है। विशेष मेट्रो में देशभक्ति के नारे लगाते स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर पहुंचेंगे, जहां वह हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान खुर्जा, ओबरा और जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट की पांच इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जो उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को मजबूत करेगा।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2021 को पहली बार शहर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अब 1250 दिन बाद वह दूसरी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। तब पीएम नरेंद्र मोदी ने मेट्रो पर सफर किया था। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और स्कूली बच्चे भी मेट्रो पर सवार थे। उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम कानपुर को मेट्रो का हम बनाएंगे। अधिकतर सभी इलाकों में मेट्रो ऑन-बान और शान के साथ दौड़ेगी।

Tags: Kanpur metroPM Narendra ModiPM Narendra Modi visit Kanpur
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

Next Post
Jaunpur

Jaunpur में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, 30 घायल

Vikas Divyakirti

कैसे लिबरल के हीरो से हिंदुत्व के चहेते बने विकास सर, चौंकाने वाली बदलाव की कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In