शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM मोदी से मुलाकात के बाद छलका दर्द, शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या बोलीं – बहुत दुखी थे शुभम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कानपुर दौरे के दौरान यूपी के शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट की। इस मुलाकात के बाद शुभम की पत्नी एशान्या की प्रतिक्रिया सामने आई।

by Gulshan
मई 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। शुभम उन 26 जवानों में शामिल थे जो इस आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में बताया, “प्रधानमंत्री जी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और बताया कि वे इस घटना से बेहद व्यथित हैं। पीएम मोदी ने हमसे हमले की जानकारी ली और कहा कि आतंक के खिलाफ जंग अब भी जारी है। उन्होंने हमें फिर से मिलने का आश्वासन भी दिया।”

RELATED NEWS

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

सितम्बर 2, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026

शुभम के परिजनों से भेंट के बाद, प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “कानपुर में विकास से जुड़ा यह आयोजन पहले 24 अप्रैल को तय था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से मुझे यह दौरा स्थगित करना पड़ा। इस हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम भी शहीद हुए। उनकी पत्नी ऐशान्या का दर्द, उनका आक्रोश हम सभी महसूस कर सकते हैं। यही आक्रोश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पूरी दुनिया ने देखा।”

PM मोदी के संबोधन से पहले योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का यह प्रदेश का पहला दौरा है। हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना की वीरता ने उनके नेतृत्व में विश्वभर में भारत की ताकत का लोहा मनवाया है।”

यह भी पढ़ें : कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, 1250 दिन में दूसरी बार पूरब के मैनचेस्टर को देने…

सीएम योगी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री के मज़बूत नेतृत्व में हर भारतीय को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर गर्व है। बीते 11 वर्षों में आपने जिस विकास और सुरक्षा के मार्ग को प्रशस्त किया है, वह आज कानपुर में ₹47,600 करोड़ की 15 मेगा परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के रूप में दिखाई दे रहा है। ये योजनाएं राज्य के विभिन्न जिलों में लागू होंगी और विकास को नई दिशा देंगी।”

Tags: Kanpur News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Next Post
Jagannath Rath Yatra 2025: आस्था और भक्ति का महापर्व कब है क्या पुरी नगरी तैयार है रथ यात्रा के स्वागत में

Jagannath Rath Yatra 2025: आस्था और भक्ति का महापर्व कब है क्या पुरी नगरी तैयार है रथ यात्रा के स्वागत में

Retro OTT Release

एक महीने के भीतर इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही 'Retro', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist