शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Errol Musk पर छाया भारत की संस्कृति का जादू, जमकर की तारीफ और जताई इस जगह जाने की इच्छा

एरोल मस्क भारत की संस्कृति, लोगों और अर्थव्यवस्था से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने अयोध्या जाने की इच्छा जताई और भारत को भविष्य की वैश्विक ताकत बताया।

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Errol Musk praises India during visit: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की संस्कृति, विरासत और अर्थव्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने भारत को एक “स्लीपिंग जायंट” यानी नींद में सोई हुई ताकत बताया, जो अब तेजी से जाग रही है और वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, “भारत की जीडीपी आज दुनिया में तीसरे या चौथे नंबर पर है, जो अपने आप में बेहद चौंकाने वाली और प्रेरणादायक बात है। भारत अब दुनिया में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।”

भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा “ये लोग बहुत प्यारे हैं”

एरोल मस्क ने भारतीय लोगों की भावनाओं और स्वभाव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग आक्रामक या स्वार्थी नहीं होते, बल्कि वे दिल से अपनाने वाले, प्यार करने वाले लोग होते हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया को ऐसे ही लोगों की जरूरत है जो इंसानियत को गले लगाएं, और भारत में वो खूब देखने को मिलता है।”

RELATED NEWS

UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

सितम्बर 9, 2026
JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

अगस्त 14, 2026

अयोध्या राम मंदिर देखने की जताई इच्छा

भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से प्रभावित एरोल मस्क ने कहा कि वे अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने भारत के इतिहास को अद्भुत बताया और कहा कि भारत का अतीत इतना गहरा और समृद्ध है कि दुनिया के इतिहास का एक बड़ा हिस्सा भारत से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, “भारत के पास वेद और अन्य प्राचीन ग्रंथ हैं, जो हजारों साल पुराने हैं। कुछ ग्रंथों में तो उड़ने वाली मशीनों का भी जिक्र है। यह वाकई में हैरान करने वाला और शानदार है।”

किताब में भारत का जिक्र

एरोल मस्क ने बताया कि उन्होंने एक किताब लिखी है जिसमें उन्होंने भारत, कश्मीर और दिल्ली जैसी जगहों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, “भारत मेरे लिए एक बेहद दिलचस्प और आकर्षक देश है। यहां आने की मेरी इच्छा लंबे समय से थी।”

ये भी पढ़ें-देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार का बड़ा क़दम, इन जगहों में मिल रही कोरोना की मुफ्त दवा

भारत में टेस्ला की एंट्री पर क्या बोले एरोल?

जब उनसे पूछा गया कि टेस्ला भारत में कब आएगी, तो उन्होंने बहुत सावधानी से जवाब देते हुए कहा, “टेस्ला एक सार्वजनिक कंपनी है, इसलिए मैं इस पर बहुत कुछ नहीं कह सकता।” हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि, “जब मैं देखता हूं कि भारत में कितनी ऊर्जा और कितने उम्दा लोग हैं, और जब मुझे यह पता चलता है कि BYD, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां बेहतरीन गाड़ियां बना रही हैं, तो मेरा मन कहता है कि टेस्ला को भी भारत में होना चाहिए।” उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ उनकी निजी राय है, कंपनी के फैसले नहीं।

Tags: Errol Muskindia news
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UN New World Map India

UN World Map : भारत ने नए नक्शे के पक्ष में वोट दिया, फिर क्यों जताई आपत्ति? पाकिस्तान भी कूदा, समझिए पूरा विवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

UN New World Map India:संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर 2026 को दुनिया के नक्शे में देशों और महाद्वीपों का...

JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Health Update : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित...

Caste Census 2026

Caste Census: आजादी के बाद पहली बार 17 अगस्त से शुरू होगी जातिगत जनगणना, माता-पिता की जन्म जानकारी भी होगी दर्ज

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Caste Census Begins: देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त 2026 से शुरू...

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

New Voter Registration Update: अगर आप पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं या वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना...

Monsoon 2025 early arrival in Kerala and north India weather impact

Weather update:केरल में मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद,दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश पर गर्मी से राहत की उम्मीद कम

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025

 Weather Update इस साल मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल में मानसून...

Next Post
Uttar Pradesh: लखनऊ के ITI में प्रवेश लेने की ये है आख़िरी तारीख़, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

Uttar Pradesh: लखनऊ के ITI में प्रवेश लेने की ये है आख़िरी तारीख़, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

UP News

प्रयागराज एसटीएफ की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश समीर दबोचा गया!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In