मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Mathura हादसा: अवैध खुदाई के चलते गिरे 6 मकान, 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका, सीएम योगी ने दिए रेस्क्यू के आदेश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अवैध खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खिसकने से 6 मकान गिर गए और 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

by Mayank Yadav
जून 15, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Mathura
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura House Collapse: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब अवैध खुदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई और देखते ही देखते करीब 4 से 6 मकान भरभराकर ढह गए। हादसा गोविंद नगर थाना क्षेत्र की एक कच्ची सड़क पर हुआ, जहां अमरीश टीले की खुदाई का कार्य चल रहा था। हादसे के वक्त कई मजदूर कार्यस्थल पर मौजूद थे, जिनमें से 12 से 15 के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर Mathura पुलिस, Mathura फायर ब्रिगेड और NDRF-SDRF की टीम पहुंच गई है। दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

खुदाई के दौरान खिसकी मिट्टी, कई मकान जमींदोज

Mathura हादसा उस वक्त हुआ जब टीले को समतल करने के लिए बुलडोजर से खुदाई की जा रही थी। अचानक जमीन खिसक गई और एक के बाद एक 6 मकान ढह गए। हादसे में आसपास काम कर रहे मजदूरों के मलबे में दबने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मजदूरों की संख्या 12 से 15 के बीच हो सकती है। प्रशासन और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

RELATED NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

जून 30, 2026
Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

जनवरी 16, 2026

अवैध खुदाई बना हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर खुदाई हो रही थी, वह छह लोगों की साझेदारी वाली थी। मालिकों में सुनील चेन, राम अग्रवाल, प्रदीप शर्मा और रीतेश के नाम सामने आए हैं। प्लॉट काटने और बेचने के उद्देश्य से जमीन को समतल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह खुदाई प्रशासनिक अनुमति के बिना अवैध रूप से की जा रही थी, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया। अब जमीन मालिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने को कहा है। साथ ही घायलों को उचित उपचार देने और मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द निकालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने NDRF और SDRF की टीमों को मौके पर भेजा है और बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Delhi-एनसीआर में बारिश से गर्मी से राहत, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर भी बदलेगा मौसम

Tags: mathura
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mathura news: मथुरा के फरह कस्बे में प्रेम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली है, जिसने आधुनिक...

Mathura

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Mathura accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक के बाद एक...

UP Police Mathura UP

यूपी पुलिस का ‘झूठा’ एनकाउंटर: प्रधान को घर से उठाया, 15 पुलिसवालों पर केस का आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Mathura Police Case: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटरों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठा है।...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
नवम्बर 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

Next Post
DNA test for plane crash victims in India

Ahmedabad Plane Crash: भीषण हादसे के बाद जब पहचान बने चुनौती तब DNA टेस्ट से कैसे होती है शिनाख्त

तेज प्रताप का विवादों से चोली दामन का साथ जानिए अब काशी विश्वनाथ में क्या कर दिया नया कांड

तेज प्रताप का विवादों से चोली दामन का साथ जानिए अब काशी विश्वनाथ में क्या कर दिया नया कांड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist