• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 22, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

स्वामी प्रसाद मौर्य का आकाश आनंद पर उमड़ा प्यार, मायावती के पूर्व ‘सेनापति’ ने कहा, ‘हां हम हाथ मिलाने को तैयार’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखीमपुर दौर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने जहां बीजेपी पर जुबानी हमला बोला तो वहीं बीएसपी मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के बारे में बड़ी बात कह दी।

by Vinod
June 17, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीएसपी चीफ मायावती के कभी सेनापति रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखीमपुर दौर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने जहां बीजेपी पर जुबानी हमला बोला तो वहीं बीएसपी मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के बारे में बड़ी बात कह दी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि विधानसभा चुनाव में वह समान विचारधारा वालों से हाथ मिलाने पर गुरेज नहीं करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सबके लिए हमारे मोर्चे के दरवाजे खुले हैं।

लखीमपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं लोक मोर्चा संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसपी के मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को राजनीति का नया खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद राजनीति में अभी बहुत नए हैं। उनको शुभकामनाएं हैं। बहनजी (मायावती) बार-बार आकाश को पार्टी से बाहर कर देती हैं, जिससे उनकी प्रतिभा कुंठित होती है। आकाश को और महत्व दिया जाना चाहिए, लेकिन इस महत्व को काट-पीटकर बराबर न कर दें। बहनजी से ऐसी अपेक्षा है।

Related posts

UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025

बता दें, मायावती के करीबी नेताओं में से एक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी नाम से नया दल बनाया। इसके बाद उन्होंने लोक मोर्चा के नाम के संगठन की नींव रखी। इस मोर्चे में उन्होंने नौ दलों न को शामिल किया। मोर्चे के गठन के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा था कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सिद्धांत को लेकर गठबंधन विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मोर्चा में राष्ट्रीय समानता दल के अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री, सम्यक पार्टी के अध्यक्ष राज मणि सुव्वैया राय व संस्थापक पूर्व आइएएस तपेंद्र प्रसाद, जनसेवा दल सेवा के अध्यक्ष विनेश ठाकुर, पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ व संस्थापक पूर्व आइपीएस बीपी अशोक, लोक हित समाज पार्टी अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष घनश्याम कोरी, सबका दल यू के अध्यक्ष प्रमोद लोधी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष पूर्व सांसद राजकुमार सैनी शामिल हुए हैं।

मोर्चे के गठन के बाद वह पहली बार संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा कार्यक्रम के शामिल हुए। जिसके बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेसवार्ता की, जिसमें बीजेपी की केंद्र व प्रदेश की सरकार उनके निशाने पर रही। इस दौरान उन्होंने समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने के संकेत भी दिए। कहा कि एक जैसी विचारधारा वालों से हाथ मिलाने की जरूरत पड़ी तो वह गुरेज नहीं करेंगे। उनके लोक मोर्चा को नौ क्षेत्रीय दलों ने समर्थन दिया है। जो भी समान विचारधारा दल के नेता आना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी की सरकारें केवल देश को बेचने का काम कर रही हैं। पूरा देश समस्याओं से जूझ रहा है। आज महंगाई शीर्ष पर है। आलम यह है कि 140 करोड़ में 80 करोड़ की आबादी 5 व 10 किलो चावल, गेहूं पर अटक गई है। करोड़ों नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 27000 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए, जो योगी सरकार की असफलता का सबसे बड़ा सबूत है। यह लोग ग्रामीण शिक्षा को खत्म करने पर तुले हुए हैं। बीजेपी सरकार की सोच है कि लोग न पढ़ने को आएंगे और न नौकरी मांगेंगे। योगी सरकार का जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह करते हुए यह कह रहे हैं कि देश को विश्वगुरु बनाएंगे, दूसरी तरफ देश को बेरोजगारी का अड्डा बनाया जा रहा है। एक तरफ वह किसानों को अन्नदाता कहते हैं और दूसरी तरफ किसानों को लाभकारी मूल्य घोषित भी नहीं कर रहे हैं, जिससे देश के किसान मजबूर और परेशान हैं। पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में मोर्चा पूरे दमखम के साथ उतरेगा। फिर विधानसभा चुनाव में हम बीजेपी को हराएंगे।

 

Tags: Akash AnandBSPMayawatiSwami Prasad Maurya
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bihar Monsoon : बिहार को गर्मी से मिलेगी राहत! अगले 48 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश

Next Post

सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

Vinod

Vinod

Next Post
Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम की चीख से खुला राज! राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो हथियारों से हुआ कत्ल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025
Delhi News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

September 21, 2025
Namo Marathon

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

September 21, 2025
Bullet Train

दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़, अब रिज़र्वेशन की झंझट खत्म…

September 21, 2025
Gold Rate Today

क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

September 21, 2025
Zubeen Garg

Zubeen Garg के मैनेजर पर FIR, पत्नी बोलीं- दोनों भाई जैसे थे; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 21, 2025
H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

September 20, 2025
Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

September 20, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version